11 साइबर अपराधियों को पुलिस ने छापेमारी मे किया गिरफ्तार, 28 मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए।
पिछले कई सालों से नवादा जिले के वारिसलीगंज, शाहपुर, पकरीबरावां और काशीचक साइबर क्राइम के मामलो के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। यहां के अपराधियों का आतंक देश भर में फैला हुआ है। इस मामले को लेकर देश के कई राज्यों की पुलिस, स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आए दिन अलग- अलग गांवों मे छापेमारी कर रही है।
साइबर क्राइम से जुड़े ठगो को गिरफ्तार कर रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला बुधवार की रात को आया है। जब स्थानीय पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर दो अलग- अलग गांवों से 11 ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाया गया है। पुलिस ने ठगों के पास से नगदी समेत कई अन्य सामान भी बरामद किये है।
https://siwanexpress.com/bpsc-ne-jaari-ki-vacancy-106-pado-par-aavedan/
अपसढ़ गांव से 5 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अपसढ़ गांव के बधार में ठगी का धंधा किया जा रहा है। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अपसढ़ गांव के बधार में छापेमारी की गई। जहां से 5 ठगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उनके पास से 15 मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किए गए।
गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान नई दिल्ली सेक्टर-05 के विजय बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहिणी निवासी रविकांत के बेटे रजत कुमार, जमुई जिले के सिकंदरा थाना के रहने वाले अकौनी गांव निवासी सतेन्द्र सिंह के बेटे संतोष कुमार, नालंदा जिले के कतरडीह के निवासी क्रमशः अवधेश सिंह के बेटे संजय कुमार और गेनौरी सिंह के बेटे संजीव कुमार और स्थानीय थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव के निवासी सुरेश राउत के बेटे सुशील कुमार के रूप में हुई है।

गोसपुर गांव से 6 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
अपसढ़ गांव से गिरफ्तार किए गए ठगों की निशाने पर थाना क्षेत्र के चकवाय पंचायत मे स्थित गोसपुर गांव में छापेमारी कर 6 ठगों को पुनः गिरफ्तार किया गया। जिसमें गोसपुर गांव के रहने वाले अनिल सिंह का बेटा विकास कुमार, संजय सिंह का बेटा मुरारी कुमार और त्रिपुरारी कुमार, बाल्मीकि सिंह का बेटा रंजन कुमार, मनोज सिंह का बेटा रविरंजन कुमार और भाषो सिंह का बेटा संजीत कुमार शामिल है। इन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने त्रिपुरारी कुमार के बंगले से किया है।
छापेमारी में जब्त किया गया सामान
गिरफ्तार युवकों के साथ- साथ 1 लाख 22 हजार 200 रुपये की नगदी,13 कीमती मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 3 पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सीम कार्ड, साइबर क्राइम से जुड़े दस्तावेज़, आदि मौके से जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि गोसपुर गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार इन ठगों के गिरोह का मुखिया है। जिसकी देखरेख में इतने बड़े पैमाने मे ठगी का धंधा चलाया जाता है।
मामले की हो रही है जांच
इस मामले के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार ठगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मौके पर से कई सुराग भी हाथ लगा है। गिरफ्तार ठगों को आने वाले के दिनों में रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ किया जा सकता है।