SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

12 अक्टूबर की बड़ी और मुख्य खबरें एक साथ: Siwan Express News

अहम और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

12 अक्टूबर की बड़ी और मुख्य खबरें एक साथ: देश विदेश की बड़ी खबरें, बॉलीवुड ,खेल, मार्केट से जुड़ी महत्वपूर्ण और अहम बुलेटिन सिर्फ Siwan Express News पर।

12 अक्टूबर की बड़ी और मुख्य खबरें एक साथ: Siwan Express News
12 अक्टूबर की बड़ी और मुख्य खबरें एक साथ: Siwan Express News

रेलवे ने आज 124 ट्रेनों को किया रद्द, IMF ने घटाया भारत के आर्थिक विकास का अनुमान, कुमार विश्वास की याचिका पर पंजाब-हरियाणा HC का क्या होगा फैसला?, यूपी के 18 जिलों में 1370 गांव बाढ़ से हुए प्रभावित। 

https://siwanexpress.com/padhe-11-october-mangalwar-ki-10/

रेलवे ने आज 124 ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें कौन- कौन सी ट्रेने हैं शामिल 

भारतीय रेलवे ने आज कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसमे 124 ट्रेने कैन्सल, जबकि 14 ट्रेनो के रूट डायवर्ट किया गया है। साथ ही, 8 ट्रेनो को रिशेड्यूल भी किया गया हैं। इस बात की जानकारी भारतीय रेलवे द्वारा शेयर की जाती है। इसके अलावा बात दे कि रेलवे की तरफ इस इन लिस्टों को बार- बार अपडेट किया जाता है। इसलिए संभावना हैं कि कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती हैं। इस बारे मे लेटेस्ट जानकारी के लिए इसकी वेबसाईट का इस्तेमाल करें। 

रेलवे ने आज 124 ट्रेनों को किया रद्द
रेलवे ने आज 124 ट्रेनों को किया रद्द

इसकी वेबसाईट हैं: https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes  या फिर NTES ऐप पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

IMF ने भारत के आर्थिक विकास का अनुमान लगाया , 2022-23 में 6.8% GDP रहने का अनुमान 

वर्ल्ड बैंक के बाद अब IMF ने भी भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटा दिया है। IMF के अनुसार 2022-23 के वित्त वर्ष में भारत का GDP 6.8 फीसदी रह सकता है जो पहले लगाए गए अनुमान से 0.6% कम है। जुलाई 2022 के अनुमान के अनुसार भारत का GDP 7.4 बताया गया था।

IMF का कहना है कि 2022 मे अप्रैल से जून के बीच ग्रोथ में कमी के साथ डिमांड में कमी के कारण ये असर हुआ है। इससे पहले जुलाई के महीने में भी IMF ने GDP के अनुमान में 80 बेसिस प्वाइंट की कमी कर उसे 7.40% कर दिया था। हालांकि RBI के अनुसार 2022-23 मे 7% जीडीपी रहने का अनुमान है।

अनुराग ठाकुर के चैलेंज करने पर #KickOffTheDream चैलेंज में अजय देवगन हुए शामिल हुए अजय देवगन

भारत में फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज़ हो चुका है। इसका आज पहला दिन था और पहले दिन मे कुल 4 मुकाबले हुए। पहले दिन के खेल मे भारत और अमेरिका ने एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेला। जिसमे भारत को 8-0 के बड़े अंतर से हार का मुँह देखना पड़ा। अमेरिका की टीम ने पहले हाफ मे 5-0 की बढ़त बना ली थी, साथ ही दूसरे हाफ मे भी अमेरिका टीम ने 3 गोल किए थे। 

इस टूर्नामेंट को प्रमोट करने के लिए भारत के खेल मंत्रालय द्वारा कई तरह की चीजें की जा है। जिसमे उन्होंने ‘#KickOffTheDream‘ नाम से एक कैंपेन चलाया है।  इस कैंपेन द्वारा जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है और जिसमे अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी शामिल हो गए हैं।  खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अजय देवगन को ट्विटर पर टैग करते हुए इस कैम्पैन मे हिस्सा लेने के लिए कहा था। 

इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अजय देवगन ने फुटबॉल को किक करते हुए अपनी एक वीडियो अपलोड की है और साथ ही #KickOffTheDream लिखते हुए तीन लोगों को भी ये चैलेंज दिया है। इस कैंपेन की शुरुआत अप्रैल 2022 में की गई थी। जहां खेल को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया था। ट्विटर पर यह चैलेंज तेजी के साथ चल रहा है।

रूस ने META को ‘आतंकवादी और चरमपंथी’ संगठनों की लिस्ट में शामिल कर दिया है

फेडरल सर्विस फॉर फाइनेंशियल मॉनिटरिंग के एक डेटाबेस के अनुसार, रूस ने मंगलवार को अमेरिका के मेटा (Meta) को आतंकवादियों और चरमपंथियों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। मेटा, इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी है। 

मार्च के अंत में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर “चरमपंथी गतिविधियों को अंजाम देने” के आरोप मे प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं मार्च में रूस में “चरमपंथी गतिविधि” करने के आरोप मे दोषी पाए जाने पर मास्को की एक अदालत ने जून में मेटा द्वारा की गई अपील को खारिज कर दिया था। उस समय मेटा के वकील ने अदालत मे जवाब देते हुए कहा था कि मेटा चरमपंथी गतिविधियो में किसी भी तरह से शामिल नहीं है और ना ही रूसोफोबिया के खिलाफ था। 

Meta की बढ़ी मुश्किलें
Meta की बढ़ी मुश्किलें

वहीं फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को इस साल मई में 963 प्रमुख अमेरिकियों की सूची में जोड़ा गया था। रूस में जिनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, रूस ने यह कदम उस समय उठया है जब उसने यूक्रेन की ऊर्जा सुविधाओं पर दोबारा से हमले करने शुरू कर दिए हैं। 

 यूपी के 18 जिलों में 1370 गांव बाढ़ से हुए प्रभावित, असम के धेमाजी में भी बाढ़ के सैलाब से मची तबाही

देश के कई राज्यों में अक्टूबर के महीने मे भी बारिश के के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यूपी के 18 जिलों में 1370 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए है। आमतौर पर अक्टूबर के महीने में इतनी बारिश नहीं होती ,मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से इस महीने मे भी बारिश हो रही है। देश के ज्यादातर राज्य बाढ़ की चपेट आ गए हैं। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत और देश के पूर्वी हिस्से तक इस बिन मौसम बारिश से बेहाल हैं। यूपी, मध्य प्रदेश और असम के कई हिस्सों में इस बारिश ने तबाही मचा रखी है। 

अक्टूबर महीने की इस बारिश से सबसे उत्तर प्रदेश प्रभावित हुआ है। जहां पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक तकरीबन 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब 1370 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है तो कहीं नदियां उफान पर हैं।  कहीं नदी किनारें बसी बस्तियां पानी में डूब गई हैं। बाढ़ के हालात को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव के निर्देश दिए हुए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य मे लगा हुआ है। जगह जगह लोगों तक राहत सामग्री पहुचाई जा रही है।  

सैलानियों के बीच खुशी का माहौल

साथ ही, इस बारिश ने राजस्थान, बिहार, एमपी, असम मे भी अपना कहर मचा रखा है। इसके अलावा कश्मीर से लेकर हिमाचल तक बर्फबारी देखने को मिल रहा है। जिस कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जहां एक ओर तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं, इलाके में शीतलहर की भी शुरुआत हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रही है कि अगले तीन चार दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री और गिर सकता है। एक तरफ जहां लोगों को यातायात में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं, सैलानियों के बीच खुशी का माहौल है। 

कुमार विश्वास की याचिका पर पंजाब-हरियाणा HC का क्या होगा फैसला? 

मशहूर कवि व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की याचिका पर आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट मे फैसला सुनाया जाएगा। दरसअल, कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ में केस दर्ज किया गया था। कुमार विश्वास पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध होने के गलत आरोप लगाए थे।

पंजाब विधान सभा के चुनाव से पहले कुमार विश्वास ने आप सीएम अरविन्द केजरीवाल को लेकर कहा था कि केजरीवाल ने उनसे बात करते हुए कहा था कि ‘एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री।’ कुमार विश्वास द्वारा दिए इस बयान के बाद पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अपने खिलाफ केस दर्ज होने पर कुमार विश्वास ने हाईकोर्ट में रोपड़ पुलिस के एक्शन के खिलाफ याचिका दर्ज की थी। कुमार विश्वास ने याचिका करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित केस दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ धारा 153, 153ए, 505, 505 (2), 116 के साथ धारा 143, 147, 323 (हमला), 341, 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर किया था। कुमार विश्वास के अलावा कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ कुमार विश्वास द्वारा की गई टिप्पणी का समर्थन के आरोप मे भी केस दर्ज किया गया था।

चीन के साथ संबंधों पर बोले एस जयशंकर 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (11 अक्टूबर) को सिडनी में एक वार्ता के दौरान कहा कि भारत के लिए चीन के साथ संबंधों में ढाई साल ‘‘बहुत कठिन’’ रहे, जिसमें 40 साल बाद सीमा पर हुआ पहला रक्तपात भी शामिल है। उन्होंने कहा, जहां हुमने अपने 20 सैनिकों को खो दिया। उन्होंने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि बीजिंग के साथ संवाद माध्यम को खुला रखा क्योंकि पड़ोसियों को एक-दूसरे से बात करनी पड़ती है.साथ ही, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के संबंधों के बढ़ते महत्व और सुरक्षा-केंद्रित क्वाड के सदस्यों के रूप में दोनों देशों के हितों पर लोवी इंस्टिट्यूट में अपनी बात भी रखी।  

चीन के साथ संबंधों पर बोले एस जयशंकर
चीन के साथ संबंधों पर बोले एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास, मेरा प्रयास संवाद माध्यम को चालू रखने का रहा है. वास्तव में, उसके बाद की सुबह, मैंने अपने समकक्ष वांग यी को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि चीनी पक्ष की ओर से कोई तनाव भड़काने वाला या जटिलता पैदा करने वाला काम नहीं किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि कूटनीति संचार के बारे में है।  यह सिर्फ चीन के साथ संबंधों में नहीं है, यहां तक ​​​​कि (अन्य देशों) के संबंध में भी।  यदि राजनयिक एक-दूसरे के साथ बातचीत नहीं करेंगे, तो वे किस तरह की कूटनीति करेंगे?’ उन्होंने कहा कि आखिर में देशों को एक-दूसरे के साथ बात करनी पड़ती है। 

‘शांति द्विपक्षीय दोनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण’

एस जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा यही कहता रहा है कि LAC पर शांति और स्थिरता दोनों देशों के संबंधों के समग्र विकास के लिए जरूरी है। गतिरोध को हल करने के लिए भारत और चीन की सेनाओं ने कोर कमांडर स्तर की 16 दौर की बातचीत की है। पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध शुरू हुआ था। दोनों देशों ने 12 सितंबर को पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 से फ्रन्ट लाइन से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया था और वहां बनाए गए अस्थायी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था।

बिना मान्यता वाले मदरसों का सर्वे पूरा हुआ, 25 मदरसे बिना मान्यता प्राप्त

बिना मान्यता वाले मदरसों का सर्वे पूरा हो गया है। जिले में 25 ऐसे मदरसे है जिनके पास मान्यता नहीं है। जिले में 220 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इसमें 79 मदरसे आधुनिकीकरण योजना के हैं, जिनके वेतन का कुछ हिस्सा सरकार की तरफ से दिया जाता है। शासन के निर्देश पर जिले में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों का सर्वे कराया गया। दस अक्तूबर तक सर्वे पूरा हो गया। जिले में 25 मदरसे ऐसे मिले जिनके पास मान्यता नहीं थी। इनमें ज्यादातर मदरसे किराए के भवन में चलाए जाते हैं। जिनके पास विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं भी नहीं है। बच्चों की संख्या भी बहुत कम मिली है। 

अब ये रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी जिसके बाद डीएम द्वारा ये रिपोर्ट शासन को भेज जाएगा। शासन ने मदरसों की मान्यता पर रोक लगा रखी है। तकरीबन 5 साल से किसी भी मदरसे को मान्यता नहीं दी गई है।

कर्नाटक में BJP सरकार नौकरियों को बेच रहा है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘कर्नाटक में BJP सरकार नौकरियों की नीलामी कर रही है। पुलिस सब इंस्पेक्टर का पद 80 लाख रुपए में बेचा, असिस्टेंट प्रोफेसर पद की ‘सेल, इंजीनियर पद की सेल, युवा बेरोज़गारी की चपेट में हैं, भाजपा सरकार बेचने में व्यस्त है। भाजपा का डबल इंजन, कमीशन के साथ-साथ युवाओं का भविष्य भी खा रहा है।’

कर्नाटक में BJP सरकार नौकरियों को बेच रहा है
कर्नाटक में BJP सरकार नौकरियों को बेच रहा है

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य दीपक अरोड़ा और गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गुंडों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2 पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों गैंगस्टर दिल्ली और हरियाणा में एक दर्जन से भी ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दी है। 

मेहसाणा का गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली यात्रा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के मेहसाणा में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमे सम्बोधन के दौरान उन्होंने हुए कहा, ‘ये गौरव यात्रा कोई बीजेपी  की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है। यह हम सब लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि जो देश को दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने के लिए, आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। ’

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED