13 अक्टूबर से जुड़े मुख्य और ताजा समाचार: Siwan Express News, देश विदेश की जरूरी खबरें, मनोरंजन, खेल मार्केट से जुड़ी सभी खबरें एक साथ।
दो दिन मे बढ़ा तापमान, रेलवे कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, जम्मू कश्मीर वोटिंग ऑर्डर्स मे हुआ बदलाव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जापान-द. कोरिया के नेताओं के साथ बैठक।

बारिश के बाद दो दिन में आठ डिग्री तक बढ़ा तापमान, 30 के पार पहुंचा तापमान
तापमान में बारिश के बाद फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। दो दिन में तापमान आठ डिग्री बढ़कर बुधवार को 30 °C के पार चला गया। सुबह तेज धूप के कारण दिन मे तापमान मे बढ़ौतरी महसूस की गई। हालांकि, अभी रात के तापमान में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।
चार दिन तक लगातार बारिश के कारण मौसम ठंडा होने लगा था। जिसमे तापमान गिरकर 22 डिग्री के पास आ गया था। बारिश से तापमान में आई गिरावट से अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही ठड़ आ जाएगी। मंगलवार से साफ हुए मौसम और बुधवार को भी सुबह से तेज धूप के कारण पारा बढ़कर 30 डिग्री के पार पहुंच गया। बारिश बंद होने के बाद से दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि 18 अक्टूबर तक तापमान 32°C तक पहुँच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। जिसके बाद तापमान मे गिरावट देखा जा सकता है और ठंड आने के आसार हैं। वहीं, शहर का एक्यूआई स्तर में भी फिलहाल सुधार चल रहा है। बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 58 दर्ज किया गया।
यूजी के 30 कोर्सों में आज से फिर से रजिस्ट्रेशन हुए शुरू
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी के 30 कोर्सों में एडमिशन को फिर से शुरू कर दिया है। अंतिम बार छात्र-छात्राओं को ये मौका दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर है। कैंपस-कॉलेजों में यूजी में एडमिशन की प्रक्रिया पिछले ढाई महीने से चल रहे है। 1 लाख 60 हजार सीटों में से बुधवार शाम तक 89,438 एडमिशन हो चुके हैं। ये रजिस्ट्रेशन अब 13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक किए जा रहे हैं। इसमें कॉलेज और कोर्स नहीं भरे जाएंगे।
अभ्यर्थी अपनी लॉग इन आईडी से ब्लैंक ऑफर लेटर 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं जिन कॉलेजों में सीटें खाली हों वहां पर ऑफरलेटर जमा कर सकते दें। कॉलेज के नियमानुसार सीटों के सापेक्ष मेरिट बनाकर 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक एडमिशन की जाएगी। पोर्टल पर 21 अक्तूबर तक दाखिले कन्फर्म किए जाएंगे। एडेड और राजकीय कॉलेजों में सीटें फुल हो गई हैं, सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में अब भी 70 हजार के करीब सीटें खाली पड़ी है।
सीसीएसयू से जुड़े कॉलेजों का बीए प्रथम प्राइवेट बैक पेपर का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसके अलावा एम.कॉम II सेमेस्टर जून-2022 की परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।
https://siwanexpress.com/sardar-vallabh-bhai-daughter-maniben/
मजदूरों को दिल्ली सरकार ने दिया तोहफा
दिल्ली सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा की है। नई दरें अक्टूबर से लागू होंगी। दिल्ली में अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 16 हज़ार 506 रुपये से बढ़कर 16 हज़र 792 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 18 हज़ार 187 रुपये से बढ़कर 18 हज़ार 499 रुपये और कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 20 हजार 019 रुपये से बढ़कर 20 हजार 357 रुपये हो जाएगा।
रेलवे कर्मचारियों को प्रधानमंत्री की तरफ से दिवाली तोहफा
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को प्रधानमंत्री की तरफ़ से दिवाली का दमदार तोहफा दिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मीटिंग के दौरान फैसला हुआ कि सभी नॉन गैजटेड रेलवे कर्मचारियों को 2021-22 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा।
सरकार के इस फैसले का फायदा 11.27लाख रेल कर्मचारियों को मिलेगा। एक कर्मचारी को अधिकतम 18 हजार रुपये मिलेंगे। सरकार के 1,832 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलवा, कैबिनेट ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रसोई गैस के घाटे की भरपाई के लिए 22,000 करोड़ के आवंटन को मंजूरी दी है। ये कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर को मार्केट रेट से नीचे बेचकर नुकसान उठा रही हैं। इस तरह सब्सिडी देकर सरकार ने इन कंपनियों राहत दी है। इससे ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एचपीसीएल, बीपीसीएल को फायदा मिलेगा।
UN में पाकिस्तान द्वारा बार बार जम्मू कश्मीर के मुद्दा उठाने पर करारा जवाब
संयुक्त राष्ट्र में भारत की परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में जवाब दिया और कहा, ”जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र हमेशा भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा… हम पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को रोकने का आह्वान करते हैं ताकि हमारे नागरिक अपने जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का आनंद ले सकें।’

रुचिरा कंबोज ने कहा, पाकिस्तानी राजनयिक मुनीर अकरम ने दो अलग-अलग स्थितियों को एक जैसा ही दिखाने की कोशिश कर रहे है, वह बार-बार कश्मीर का मुद्दा उठाते हैं। हमने देखा है कि एक प्रतिनिधिमंडल (पाकिस्तान) द्वारा इस मंच का दुरुपयोग करने और मेरे देश के खिलाफ बेकार और व्यर्थ टिप्पणी करने की कोशिश हमेशा की गई है।” रुचिरा कंबोज ने कहा, इस तरह का बयान बार-बार देना उनके मानसिकता को दिखाता है। वे हर बार एक नया झूठ बोलते हैं। हम हमेशा से पाकिस्तान से आतंकवाद रोकने के लिए कहते हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के संबंध में यूएनजीए में वोट ना देने के अपने स्पष्टीकरण में कहा कि, ” हमारे देश के प्रधानमन्त्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है और ना ही हो सकता है। हम बातचीत और कूटनीति द्वारा शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास करते हैं। भारत इसी दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है और इसलिए भारत ने वोट ना करने का फैसला किया है।”
इस लड़ाई के कारण जो विकासशील देशों को ईंधन, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति में रूस-यूक्रेन संघर्ष के परिणमाों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसलिए हम सभी के लिए ये जरूरी है कि साउथ ग्लोबल की आवाज सुनी जाए। उनकी परेशानियों को सुना जाए और सही तरीके से उसका समाधान निकाला जाए।
जम्मू कश्मीर वोटिंग ऑर्डर्स में हुआ बड़ा बदलाव, दूसरे राज्यों के लोगों को मतदान का कोई अधिकार नहीं दिया जाएगा
जम्मू कश्मीर वोटिंग ऑर्डर्स में हुए बदलाव में जम्मू के अधिकारी ने 1 वर्ष से ज्यादा समय से रह रहे दूसरे राज्य के निवासियों को मतदान देने के आदेश वापस ले लिया है। आदेश जारी होने के ठीक एक दिन बाद, जम्मू के उपायुक्त ने अपने पहले के आदेश को वापस ले लिया। पहले के आदेश में जिले में 1 वर्ष से अधिक समय से रह रहे लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने की अनुमति दे दी गई थी। लेकिन इस बदलाव को अब खारिज कर दिया गया है।
खदान घूमने आए मजदूर को मिला 10 लाख का हीरा
खदान घूमने गए एक मजदूर को तालाब किनारे घूमते समय करीब 20 लाख का हीरा मिल गया। इसी प्रकार दूसरे मजदूर को भी उथली खदान में करीब 10 लाख रुपए कीमत का हीरा मिला है। इन्हें बुधवार शाम को हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह हीरा 4.86 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा है जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है। वहीं दूसरा हीरा 3.40 कैरेट वजन का हीरा है, यह हीरा हल्का मटमैला हैं और इसकी कीमत 8 से 10 लाख रुपए है।
पन्ना की धरती की एक खासियत है, यहां कभी भी किसी भी इंसान की किस्मत का ताला खुल सकता है और गरीब एक पल में अमीर बन जाता है। हीरा धारकों ने हीरों को नियमानुसार कलेक्टोरेट स्थित हीरा कार्यालय में आकर जमा कर दिया है। इस हीरे को 18 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में विक्रय के लिए रखा जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जापान-द. कोरिया के नेताओं के साथ की बैठक
वाशिंगटन डीसी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने G20 FMCBG की वार्षिक बैठक के दौरान पर दक्षिण कोरिया के उप-प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री चू क्यूंग-हो से मुलाकात की। जहां दोनों देश के नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। जिसमे वित्त मंत्री ने 2023 में G20 वित्त की संभावनाओं पर बातचीत की और G20 India 2023 प्रेसीडेंसी के लिए दक्षिण कोरिया से समर्थन की मांगा की है। वित्त मंत्री सीतारमण ने क्यूंग-हो को छठी भारत-दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आने का न्योता भी दिया।

इससे पहले निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन डीसी में जापानी वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी से भी मुलाकात की थी। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने जापानी मंत्री सुजुकी से दोनों देशों के रिश्तों पर बात की और कहा कि यह साल भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम है इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने इंडो-पैसिफिक आर्थिक सहयोग से संबंधित प्रमुख एजेंडे पर भी बातचीत की।
किसानों के लिए CM शिवराज सिंह चौहान की एक बड़ी घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को संबल योजना के तहत आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में किसानों को बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने का फैसला किया है। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी योजना में भ्रष्टाचार हुआ तो नौकरी से बेदखल कर दूंगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजना के तहत प्रदेश के 15,948 हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 345 करोड़ 59 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से खाद की समस्या के बारे में पूछते हुए कहा कि बृजेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभल-2 योजना में सर्वे कराकर पात्र हितग्राहियों के नाम जुड़वाएं। सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने संबल योजना को बंद करने और लाखों हितग्राहियों के नाम काटने का पाप किया था। हमें सभी पात्र लोगों को लाभ देना है। यदि मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों को कोई दिक्कत नहीं हो तो अमीरों व बिल्डिंग वालों के नाम गरीबों की योजना से काट देना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तारीफ की गई है। इस प्रस्ताव में यूक्रेन के चार इलाकों को रूस में मिलाने की कड़ी निंदा की गई। राष्ट्रपति बाइडेन का कहना है रूस किसी भी संप्रभु देश को दुनिया के नक्शे से नहीं मिटा सकता है। उन्होंने कहा की यूक्रेन में युद्ध को लेकर दुनिया ने रूस को एक स्पष्ट संदेश दे दिया है।

बाइडेन ने रूस को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मास्को दुनिया के नक्शे से ( यूक्रेन के संबंध में) एक संप्रभु राष्ट्र को मिटा नहीं सकता । रूस की सेना सीमाओं को नहीं बदल सकते। रूस किसी अन्य देश के क्षेत्र को मास्को में नहीं मिला सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा 143 राष्ट्र स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के पक्ष में खड़े थे। देशों ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण की निंदा की और रूस के खिलाफ मतदान किया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में यूक्रेन के चार इलाकों- डोनेत्सक, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया में जनमत संग्रह के बाद अपने देश में विलय का ऐलान किया था। वहीं, दूसरी तरफ विलय और क्रीमिया पुल पर धमाके के बाद इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है। रूस ने इसका जवाब देते हुए यूक्रेन में कीव समेत कई शहरों पर भारी बमबारी की। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई।