SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम का पूर्ण विवरण

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम का पूर्ण विवरण
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

5 राज्यों के विधानसभा चुनावो के परिणाम आ चुके है। जिसमे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मे भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराया है। वही, गोवा और मणिपुर मे भी भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। पंजाब मे काँग्रेस को सत्ता से बाहर कर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार बना ली है।  

विधानसभा चुनाव 2022 के परिणामों की तरफ गौर करे, तो 5 राज्यों मे से 4 मे भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मे पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं, मणिपुर और गोवा मे भाजपा सबसे बड़ी सरकार बनकर आगे आई है। वहीं, पंजाब मे काँग्रेस को सत्ता से बाहर कर आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है।

 चुनाव परिणाम 2022 

उत्तर प्रदेश  में विधानसभा चुनाव के परिणाम (403 सीटों पर वोट)

उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना समर्थन दे कर उन्हे फिर से अपने राज्य के लिए चुना है।  यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। जिसमे, बीजेपी– 255  अपना दल(एस)– 12  बीएसपी– 1  कांग्रेस– 2  जनता दल लोकतांत्रिक– 2   निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल– 6  राष्ट्रीय लोक दल– 8  समाजवादी पार्टी– 111 और  सहेलदेव भारतीय समाज पार्टी– 6  सीटें मिली हैं।

 

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम का पूर्ण विवरण
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम का पूर्ण विवरण

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम (70 सीटों पर वोट)

यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी है। जिसमे, बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बना ली है। वही, कांग्रेस को सिर्फ 19  सीटों पर जीत मिली। बीएसपी और इंडिपेंडेंट  ने 2-2 सीटों पर जीत हासिल की है।

गोवा में  विधानसभा चुनाव के परिणाम (40 सीटों पर वोट)

5 राज्यों में हुए इस चुनाव में बीजेपी ने गोवा में भी अपनी जीत का परचम लहराया है। वहां भी सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर वहां भी अपनी सरकार बना ली। गोवा में बीजेपी को 20 सीटों पर  जीत मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी -2  गोवा फॉरवर्ड पार्टी -1  इंडिपेंडेंट– 3  कांग्रेस– 11  महाराष्ट्रवादी गोमांतक– 2 और रिवॉल्यूशनरी गोआंस पार्टी– 1

मणिपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम (60 सीटों पर वोट)

मणिपुर मे भी बीजेपी ने एक एतिहासिक जीत दर्ज कर अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर अपनी जीत का परचम लहराया है। मणिपुर चुनाव मे बीजेपी को 60 मे से 32 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, इंडिपेंडेंट– 3  कांग्रेस– 5  जनता दल(यूनाइटेड)– 6  कुकी पीपल्स ऐलायन्स-नागा पीपल्स फ्रन्ट– 5  नैशनल पीपल्स पार्टी– 7 सीटों पर वोट मिले है।

पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम (117 सीटों पर वोट)

अगर पंजाब की बात करे तो वहाँ आप पार्टी का झाड़ू चला है। पंजाब मे आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल कर पंजाब मे अपनी सरकार बना ली है। वही, बीएसपी– 1  बीजेपी– 2  इंडिपेंडेंट-1  कांग्रेस-18 और  शिरोमणि अकाली दल- 3 सीटों पर जीत हासिल की है।

https://siwanexpress.com/april-me-ghoshit-hoga-rrb-ntpc/

इन 5 राज्यों मे हुए चुनाव के परिणामों के बाद यूपी समेत 4 राज्यों मे जिस तरह बीजेपी ने जीत हासिल की है, उसने 2024 मे होने वाले आम चुनाव मे बीजेपी की जीत के मार्ग को प्रशस्त कर दिया है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED