SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

आज 18 अक्टूबर 2022 के मुख्य और अहम खबरें सिर्फ Siwan Express News पर

अहम और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

आज 18 अक्टूबर 2022 के मुख्य और अहम खबरें सिर्फ Siwan Express News पर, पढ़ें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, मनोरंजन, खेल जगत, बाजार, आदि से जुड़ी खबरें एक साथ सिर्फ यहाँ।

DU मे Extra-curricular गतिविधियों कोटा से प्रवेश के लिए अभियान होगा शुरू, जम्मू कश्मीर में फिर बढ़े आतंकी हुमले, शोपियां में ग्रेनेड हमले में मारे गए UP के 2 निवासी,  मिसाइलों के बाद रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से किए हमले, देखें तबाही का वीडियो, महत्वपूर्ण खबरें, खेल समाचार।

https://siwanexpress.com/bihar-board-pariksha-registration-date/

आज प्रधानमंत्री 90वीं इंटरपोल महासभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली मे स्थित प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई। इस महासभा में 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। PMO ने बताया कि इन प्रतिनिधियों में “सदस्य देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी” शामिल होंगे । महासभा, इंटरपोल का सर्वोच्च शासी निकाय है और पूरे साल में इसकी एक बार बैठक होती है।

आज 18 अक्टूबर 2022 के मुख्य और अहम खबरें सिर्फ Siwan Express News पर
प्रधानमंत्री 90वी इंटरपोल महासभा को करेंगे संबोधित

इस बैठक में पूरे साल हुए इंटरपोल के कामकाज की समीक्षा की जाती है और उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाते हैं। बैठक में वित्तीय अपराधों और भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की जाएगी। PMO ने आगे बात करते हुए कहा कि भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक 25 सालों के अंतराल के बाद हो रही है। पिछली बार यह महासभा भारत मे 1997 में हुई थी। भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस बार की महासभा का आयोजन नई दिल्ली में करने का विशेष अवसर प्रदान किया गया है।

DU मे Extra-curricular गतिविधियों कोटा से प्रवेश के लिए अभियान होगा शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय मे मंगलवार 18 अक्टूबर से Extra-curricular गतिविधियों कोटा (ECA) के माध्यम से प्रवेश के लिए अभियान शुरू किए जाएंगे। विवि के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) श्रेणी से इस बार ऐकडेमिक वर्ष 2022-23 के लिए ECA कोटे के जरिए 14 श्रेणियों में प्रवेश किया जा रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा 1748 रेजिस्ट्रैशन हुए हैं। साथ ही उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि, ‘‘ECA प्रवेश 2022-23 के लिए ‘ट्रायल’ मंगलवार, 18अक्टूबर 2022 से गुरुवार 27 अक्टूबर 2022 तक शुरू होंगे।’’

ECA के तहत सीट अलॉटमेंट के लिए, सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (postgraduate) – 2022 के जॉइन्ट स्कोर और ‘ट्रायल’ तथा प्रमाण पत्र पर विचार किया जाएगा। NCC और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) को छोड़कर, 12 श्रेणियों के लिए 75 अंकों के ECA स्कोर के लिए, शारीरिक परीक्षण के आधार पर 60 अंक और जमा किए गए प्रमाणपत्रों के आधार पर 15 अंक दिए जाएंगे।

नोएडा की सोसाइटी में कुत्ते ने सात महीने के बच्चे को काटा 

नोएडा की एक रेज़िडेन्शल सोसाइटी में एक कुत्ते ने सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक सात महीने के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। नोएडा सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बात करते हुए कहा कि 7 महीने का शिशु गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अभी उसका इलाज चाल रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि ये घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे नोएडा सेक्टर 100 में लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के परिसर में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने कहा, ‘‘बच्चे के माता-पिता एक श्रमिक हैं। दोनों सोसाइटी के भीतर निर्माण कार्य कर रहे थे और बच्चा उनके करीब ही नीचे लेटा हुआ था। तभी एक आवारा कुत्ता सोसाइटी में घुस गया और उसने बच्चे को काट लिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

CBI द्वारा नौ घंटे की पूछताछ मनीष सिसोदिया से 

सीबीआई ने सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। दिल्ली में हुए आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पूछताछ की गई। सीबीआई के दफ्तर से बाहर निकलने के बाद मनीष सिसोदिया ने बयान देते हुए कहा कि सारे केस फर्जी हैं। ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने के लिए यह मामला बनाया गया।मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाय जाने पर विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता भी शामिल थे।

जम्मू कश्मीर में फिर बढ़े आतंकी हुमले, शोपियां में ग्रेनेड हमले में मारे गए UP के 2 निवासी

दिवाली से पहले जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं। जहां शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, अब इसी जिले में उतार प्रदेश के रहने वाले दो बाहरी लोगों की हत्या कर दी गई।  ये दोनों व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले थे और ये यहाँ के हरमन इलाके में एक टारगेट ग्रेनेड हमले में मारे गए। ये दोनो मजदूर थे जिनका नाम मनीष कुमार और राम सागर है।

जम्मू कश्मीर में फिर बढ़े आतंकी हुमले, शोपियां में ग्रेनेड हमले में मारे गए UP के 2 निवासी
जम्मू कश्मीर में फिर बढ़े आतंकी हुमले, शोपियां में ग्रेनेड हमले में मारे गए UP के 2 निवासी

बताया जा रहा है कि जिस समय ग्रेनेड से हमला किया गया उस समय लोग सो रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। इस घटना के आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा केहै।  जिस हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी ने शोपियां के हरमन में ग्रेनेड फेंका था, को शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद शोपियां पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया, जांच और छापेमारी चल रही है.

छोटी दिवाली पर अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी, रामलला के करेंगे दर्शन और मंदिर निर्माण का लेंगे जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23अक्टूबर को छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या जाने की संभावना है। PMO के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इस बार अयोध्या में अयोजित होने वाले दीपोत्सव में शामिल होंगे। दिवाली के अवसर पर वह सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे। उसके बाद वह मंदिर निर्माण का जायजा लेंगे और पूरी स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। इससे पहले वह 21 और 22 अक्टूबर को बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा पर जाएंगे। जहां वह दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही, केदारनाथ में चल रहे विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे।

प्रधानमंत्री के दिवाली के अवसर पर अयोध्या पहुंचने की खबर पर जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है। यह उत्तर प्रदेश सरकार का अयोध्या में छठां दीपोत्सव है। राम की पैड़ी घाट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हर साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचते हैं। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री भी इस दीपोत्सव मे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस साल दिवाली पर अयोध्या में 17 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय हुआ है। जबकि पिछले साल कुल 9 लाख दीये जलाए गए थे। वहीं, साल 2020 में कुल 5.84 लाख दीये जलाए गए थे। 

मिसाइलों के बाद रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से किए हमले, देखें तबाही का वीडियो

रूस ने सोमवार (17 अक्टूबर) को यूक्रेन पर ड्रोन हमले किए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। जिसमे कई रूसी ड्रोन यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसते हुए और इमारतों से टकराते हुए नजर आए। रक्षा विशेषज्ञों का बताया कि रूसी सेना के पास ईरान द्वारा बनाए गए Shahed-136 Drone हैं। जिसे रूसी सेना में गेरान -2 ड्रोन के नाम से भी जाना जाता है।

 

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि कीव और सूमी में रूसी ड्रोन हमलों में 6 लोग मारे गए हैं। जिसमे 2 विवाहित जोड़े थे, साथ ही एक 6 महीने की गर्भवती महिला भी थी। इससे पहले रूस ने बीते सोमवार (10 अक्टूबर) को भी यूक्रेन  में कम से कम 84 मिसाइलें दागी थीं। जिसमें यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलें गिराई गई थी। तब यूक्रेन ने बताया था कि इस हमले में 19 नागरिकों की मौत हुई थी।

महत्वपूर्ण ख़बर

1. फर्जी नौकरी का ऑफर देकर पैसे लूटने वालों को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। जिस ईमेल में अप्वाइंटमेंट लेटर भेजा जाता है, वह नॉन- प्रोफेशनल  तरीके से लिखा होता है। ई-मेल भेजने वाला आपसे आपकी निजी और गोपनीय जानकारियां माँगता है। जॉब ऑफर देने के लिए आपसे पैसे की भी मांग की जाती है। अगर ऐसा आपके साथ होता है तो ऐसा होने पर आप http://www.cybercrime.gov.in पर लॉग-ऑन करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

2. उत्तर प्रदेश में 701 forest guard  भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है, उसके लिए UPSSSC PET स्कोर जरूरी होगा। आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर तक चलेगा। इसका आवेदन करने के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, http://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

खेल  समाचार 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का मैच आज नामीबिया और नीदरलैंड के बीच जिलॉन्ग में 9:30 बजे से मैच शरु होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला श्रीलंका और यूएई के बीच जिलॉन्ग मे  1:30 बजे खेला जाएगा। इससे पहले श्रीलंका और नामीबिया के बीच हुए मैच मे श्रीलंका को करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, श्रीलंका को वापसी के लिए जाना जाता है। इस टूर्नामेंट मे अपनी जगह बनाए रखने के लिए आज किसी भी हाल मे श्रीलंका टीम को जीत हासिल करना होगा। 

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content