आज सुबह की 10 महत्वपूर्ण खबरें: देश दुनिया की सभी बड़ी खबरें- यहां पढ़िए अर्थव्यवस्था राजनीति मनोरंजन क्रिकेट का रोमांच और तमाम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण बड़ी खबरें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 9 अक्टूबर से गुजरात और मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। जहां पर वह कई विकास कार्यों का ऐलान करेंगे। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुआ बड़ा हादसा। यहां करंट लगने से 5 लोगों की हुई मौत। दिल्ली NCR मे झमाझम बारिश 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी।
https://siwanexpress.com/gorakhpur-aiims-me-honge-ab-bade/
पीएम मोदी का गुजरात और मध्यप्रदेश दौरा, चुनाव से पहले देंगे कई योजनाओ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 9 अक्टूबर से गुजरात और मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। जहां वह अपने इस तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत मेहसाणा के मोढेरा से करेंगे। यहां शाम लगभग 5:30 बजे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मोधेश्वरी माता मंदिर और सूर्य मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
10 अक्टूबर को वह भरूच के आमोद मे विभिन्न परियोजनाओ का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद वह अहमदाबाद मे मोदी शैक्षणिक संकुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह जामनगर जाएंगे।

11 अक्टूबर को वह मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। जहां वह उज्जैन के महा कालेश्वर मंदिर जाएंगे और दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह उज्जैन के सार्वजनिक कार्यक्रम मे शामिल होंगे।
गुजरात में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान पीएम जनता का मन टटोलने की कोशिश मे लगे हैं। हाल ही में दो दिवसीय गुजरात दौरे के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री गुजरात के दौरा कर रहे हैं।
शिवसेना का चुनाव चिन्ह हुआ फ्रीज़, चुनाव आयोग का अंतरिम आदेश
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे में असली शिवसेना को लेकर हो रही जंग के बीच चुनाव आयोग ने शिवसेना के सिंबल को फ्रिज़ कर दिया है। जिसके बाद 3 नवंबर को होने वाले अंधेरी पूर्व उप चुनाव के लिए दोनो गुटो में से किसी को भी शिवसेना के लिए आरक्षित चिन्ह धनुष और तीर का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वही दोनों गुटों को 10 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे तक अपने अपने चुनाव चिन्ह को आयोग में पेश करने होंगे।
चुनाव आयोग ने यह अंतरिम आदेश चुनाव चिन्ह (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के प्रावधानों के तहत जारी किया है।
दिल्ली में होगी आज आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अधिवेशन है। जहां आज पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर बातचीत की जाएगी। इसके बाद सोमवार को दूसरे दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। जिसमें आरजेडी अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चुनाव होंगे। इस बैठक में आरजेडी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधायक, विधान परिषद के सदस्य और सांसद शामिल होंगे।
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली एनसीआर में बारिश के दौर जारी है। बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा है। वही गुरुग्राम में भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी बारिश से जनजीवन अस्त – व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भरी बारिश के अलर्ट जारी किए हैं।

भारत- साउथ अफ्रीका के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला तीन दिवसीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा। शिखर धवन की अगुवाई में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में उनके लिए यह मैच जीतना जरूरी बन चुका है। भारत को पहले ही एक झटका लग चुका है क्योंकि दीपक चाहर पीठ की तकलीफ के कारण बाकी दोनों मैचों से बाहर हो चुके हैं।बीसीसीआई ने दीपक चाहर के जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है।
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक कुल 88 मैच हो चुके हैं जिसमें से अफ्रीका ने 50 और भारत ने 35 जीते हैं। इस समय अफ्रीका का टीम का पलड़ा भरी है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से हुई 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के बहराइच में जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। ये घटना कोतवाली नानपारा के भग्गड़वा गांव की है।
बिहार के बगहा में 9 लोगों की जान लेने वाला बाघ मारा गया
बिहार के बगहा में शनिवार को एक आदमखोर बाघ को मार दिया गया। वह पिछले 6 महीने में करीब 10 लोगों पर हमला कर चुका था। जिसमे 9 लोगों की जान भी चली गई थी जबकि एक व्यक्ति जीवन भर के लिए अपाहिज हो गया। जिसके बाद इस आदमखोर बाघ ने 48 घंटों में ही 4 लोगों की जान ले ली थी।

रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर जोरदार धमाका
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है शनिवार को रूस और क्रीमिया से जोड़ने वाला कर्च ब्रिज पर जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद वह ब्रिज तबाह हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत की खबर भी है। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे का सिंबल माना जाता था। युद्ध के बीच क्रीमिया में मौजूद रूसी सैनिकों के लिए यह पुल बेहद जरूरी था। इस लिहाज से ये पुल यूक्रेन के लिए एक प्रमुख टारगेट भी था।
धमाके के बाद यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस में एडवाइजर हेड ने ट्वीट कर कहा की क्रीमिया- ब्रिज शुरुआत है।

नॉर्थ कोरिया ने फिर से 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जापान में अलर्ट
नॉर्थ कोरिया ने रविवार को दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी। प्योंगयांग द्वारा हाल के दिनों में ऐसा सातवीं बार किया गया हैं। जिसके बाद अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ गई है। नॉर्थ कोरिया के मिसाइल लॉन्च करने के बाद जापान के प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है।

प्रो कबड्डी 2022: जयपुर पिंक पैंथर और पटना पाइरेट्स के बीच भिडंत
प्रो कबड्डी लीग 2022 में रविवार9 अक्टूबर को जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पायलट में भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। पिछले सीजन की उपविजेता रही पटना पाइरेट्स ने पहला मैच पुनेरी पलटन के खिलाफ खेला था लेकिन वह 34- 34 से टाई हो गया था। वहीं दूसरी तरफ जयपुर पिंक पैंथर को पहले मैच में यूपी योद्धा ने मुकाबले में 34- 32 से हराया था।