14 नवंबर से जुड़े तमाम मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर, पढ़ें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, मनोरंजन, खेल जगत, बाजार, आदि से जुड़ी खबरें एक साथ सिर्फ यहाँ।
https://siwanexpress.com/read-all-main-important-news-related-13-nov/
पंजाब के अमृतसर में महसूस हुआ भूकंप के झटके
पंजाब के अमृतसर में आज सुबह (14 नवंबर, 2022) भूकंप के झटके महसूस किए गए। जहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। ये भूकंप सोमवार सुबह करीब 3.42 बजे पर आया।

इससे पहले 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भी दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 5.4 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र नेपाल रहा था।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। AAP, बीजेपी और कांग्रेस, तीनों ही प्रमुख पार्टियों ने 250 वॉर्डों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

तीनों ही पार्टियों के सभी 750 उम्मीदवारों के अलावा अन्य उम्मीदवार भी आज पर्चा भर देंगे। दिल्ली की 68 अलग-अलग स्थानों पर नामांकन दाखिल करने का इंतजाम किया गया है।
पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के लिए होंगे रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G- 20 समिट में भाग लेने के लिए आज (सोमवार) इंडोनेशिया जाने के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन संग दुनिया के 10 बड़े नेताओं से मिलेंगे, इसके अलावा 20 अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

इस बैठक में यूक्रेन संकट, वैश्विक अर्थव्यवस्था जैसे तमाम मामलों पर चर्चा की जाएगी। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हिस्सा लेंगे। भारत 1 दिसंबर से फॉर्मल रूप से जी-20 की अध्यक्षता स्वीकरण करेगा।
T- 20 विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड की जीत
टी- 20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर, दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है।

जहां, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट गवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और इस खिताब को अपने नाम कर लिया।
इंडियन नेवी के जवान ने मारी खुद को गोली
भारतीय नौसेना के एक जवान ने मुंबई में एक जहाज पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को ही गोली मार ली। जिसकी उम्र 25 साल थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले को लेकर नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

इस आत्महत्या के पीछे की सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जवान ने यह कदम घरेलू मुद्दों के चलते उठाया।
इस्तांबुल के एक इलाके में धमाका
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के एक भीड़-भाड़ वाले इलाके में जोरदार धमाका हुआ। जिसमे, 6 लोगों की मौत, 53 लोगों के घायल होने के ख़बर है।

इस्तिकलाल शॉपिंग स्ट्रीट पर कल रविवार को करीब 4 बजे ये धमाका हुआ। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि शुरुआती एविडेंस इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि यह एक आतंकी हमला है।
पंजाबी गानों में गन कल्चर, हिंसा पर रोक
पंजाब सरकार ने पंजाबी गानों में गन कल्चर, हिंसा जैसे गानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब यदि किसी भी गाने में इस तरह का प्रदर्शन हुआ तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को जाएगी। राज्य सरकार द्वारा अगले तीन महीनों के अंदर वेपन्स लाइसेंस की समीक्षा करने को कहा। किसी भी समुदाय के खिलाफ गलत भाषा में जुड़े लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने का भी आदेश दिया गया।

कुछ काम की खबरें
राजस्थान में कर्मचारी चयन बोर्ड (SSB) द्वारा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी की परीक्षा को रद्द कर दिया। जिन भी कैंडिडेट्स ने दूसरी पारी का पेपर दिया था, उनके लिए जनवरी 2023 में फिर से फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा को रद्द करने का कारण पेपर का लीक होना है।2300 पदों के लिए हुई फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा के 12 नवंबर के दूसरी पारी की आंसर शीट सोशल मीडिया पर शेयर हो गई।
पटियाला रेल इंजन कारखाने ने अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए अंतिम तिथि 16 नवंबर 2022 है। बल्कि आवेदन की फीस भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2022 तय की गई है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 295 पद भरे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक हैं वह पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स की ऑफिशियल वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शेयर बाज़ार के ताजा हाल
आज हरे निशान के साथ एशियाई बाजार खुले। वहीं, यूरोपीय मार्केट्स में नरमी छाई रही। वहीं, पिछले कारोबारी सैशन सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ बंद हुए थे।