Bageshwar Dham News: प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में बीते एक महीने में चौथी बार बरामद हुआ शव, सनसनी का माहौल
सार
- बागेश्वर धाम में एक महीने में चार शव हुए बरामद।
- अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिला।
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- लगातार शव मिलने से सब है हैरान।
- धाम में सुरक्षा बढ़ाने की मांग।
विस्तार
Bageshwar Dham: प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में एक बार फिर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। ये शव मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम में मिला है। बीते एक महीने में पुलिस द्वारा ये चौथा शव बरामद किया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान सागर जिले के रहने वाले मगन के रूप मे हुई है। मगन दरबार में अर्जी लगाने के लिए आया था। वहीं, हाल ही में बीते तीन-चार दिवस पहले भी एक शव बरामद किया गया था। जिसके बाद से सनसनी का माहौल बन गया था। वहीं, उसके एक सप्ताह पहले भी धाम से ही एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।

अधेड़ उम्र के व्यक्ति का मिला शव
- मंगलवार की रात को बागेश्वर धाम के बाईपास सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
- ये बागेश्वर धाम गढ़ा गांव में स्थित है।
- वहीं, मृतक की पहचान मगन पटेल के रूप में हुई है।
- मृतक सागर जिले का निवासी है।
- वह बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए आया था।
- अब पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे मे ले लिया गया है।
- जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अर्धनग्न शव हुआ बरामद
- इससे पहले 17 जून को बागेश्वर धाम में अर्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था।
- लेकिन उस शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
- वहीं, इससे पहले इसी महीने में धाम में दो और शव बरामद किए जा चुके हैं।
- बागेश्वर धाम में इस तरह लगातार शव मिलने से पुलिस और सभी हैरान है।
- पुलिस द्वारा अब इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार यहां लगातार लोगों के शव मिलने का कारण क्या है।

बागेश्वर धाम की सुरक्षा को बढ़ाने की मांग
- बागेश्वर धाम में पिछले एक महीने में लगातार चार शवों के मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
- वहीं, मंगलवार को शव मिलने से पूर्व एक मुस्लिम युवक कट्टा लेकर बागेश्वर धाम के परिसर में घुस आया था।
- जिसके बाद से लोगों द्वारा बागेश्वर धाम में सुरक्षा को बढ़ाने की मांग की गई है।