SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

Balasore Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की हुई मौत, 900 से अधिक लोग घायल, घंटो बाद भी राहत बचाव कार्य जारी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

Balasore Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की हुई मौत, 900 से अधिक लोग घायल, घंटो बाद भी राहत बचाव कार्य जारी

सार

  • ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट को कई घंटे बीतने के बाद भी बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है।
  • घायल हुए यात्रियों को नजदीक के अलग-अलग अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है।
  • पीएम मोदी सहित कई नेताओं द्वारा इस हादसे पर दुख जताया गया है।
  • रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

FIR Against Brij Bhushan: बृजभूषण पर छेड़छाड़, बैड टच समेत 10 आरोप, जानें किन धाराओं में हुआ केस दर्ज और कितनी होगी सजा

विस्तार

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के नजदीक शुक्रवार शाम यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। इसी दौरान उसके समीप की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से टकरा गई। ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी पीके जेना के अनुसार, इस हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत की खबर है और 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

वहीं, सीएम नवीन पटनायक ने ट्रेन हादसे के बाद राज्य दिवस समारोह रद्द करते हुए, एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है। राहत और बचाव दल दुर्घटनास्थल पर अभी भी मौजूद हैं। घायल हुए कुछ यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज और बालासोर के नजदीकी के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

अपने एक ट्वीट में पीके जेना ने लिखा

“ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। दुर्घटनास्थल से @SRC_Odisha की ताजा रिपोर्ट में यह आंकड़ा 207 बताया गया है। घायलों की संख्या लगभग 900 हो चुकी है।”

Balasore Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की हुई मौत, 900 से अधिक लोग घायल, घंटो बाद भी राहत बचाव कार्य जारी
बालासोर रेल दुर्घटना (twitter Img)

रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि

”करीब 8 से 10 बोगी पटरी से उतरी हैं। यह किसी ट्रेन से टक्कर नहीं है, मालगाड़ी से भी कोई टक्कर नहीं है। जब ट्रेन डिरेल हुई तब बगल की पटरी से यशवंतपुर से हावड़ा ट्रेन गुजर रही थी। उधर पटरी से उतरकर ट्रेन की बोगी आ गई और फिर ये नुकसान पहुंचा है।”

रेल मंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में हुए ट्रेन दुर्घटना को लेकर मुआवजे की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि – “ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और मामूली घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी.”

पीएम मोदी ने ओडिसा रेल हादसे पर दुख जताया और ट्वीट किया है-

”ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हों। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है-

”ओडिशा के बालासोर में रेल हादसा बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और अन्य टीमें भी बचाव अभियान में शामिल होने के लिए जा रही हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चीफ सेक्रेटरी और डेवलपमेंट कमिश्नर को राहत और बचाव कार्य की निगरानी के निर्देश दिए गए है।

मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने जानकारी देते हुए कहा कि

”बालासोर के डीएम, आईजी और एसपी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 15 से ज्यादा फायर सर्विस यूनिटों को रवाना किया गया है। करीब 60 एंबुलेंस भी भेजी गई हैं। बालासोर और कटक के दो मेडिकल कॉलेज घायलों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीजी फायर सर्विसेज को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया है।” 

ट्रेन दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है। Special Relief Commissioner Office के मुताबिक बालासोर के कलेक्टर को सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर SRC को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन जा रही थी ट्रेन

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम करीब 7.20 बजे बहानागा बाजार स्टेशन के पास हुआ। कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता के पास शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन के लिए जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

 

अतिरिक्त DMET ने जानकारी देते हुए कहा कि, हमने 15 एंबुलेंसों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है और मरीजों को सोरो की अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। कुछ घायलों को अधिक सुविधाओं वाले अस्पतलों में भेजना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, भद्रक से 5 एंबुलेंस भेजी गई हैं।

कुछ ट्रेनें रद्द और कुछ डायवर्ट हुई

ओडिशा फायर सर्विसेज के डीजी सुधांशु सारंगी को इस बचाव कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। ओडिशा के सीनियर ऑफिसर्स हेमंत शर्मा, बलवंत सिंह, अरविंद अग्रवाल को डीजी फायर सर्विसेज के साथ बहानागा में ट्रेन दुर्घटनास्थल पर व्यवस्था की निगरानी के लिए भेजा गया है। NDRF की 3 यूनिट, ODRAF की 4 यूनिट और 60 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया हैं।

रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के DRM के अनुसार, रेल हादसा होने के बाद कम से कम 13 ट्रेनों को या तो डायवर्ट किया गया हैं या तो रद्द कर दिया गया हैं।

Samsung Galaxy M04 Light Green, 4GB RAM, 64GB Storage | Upto 8GB RAM with RAM Plus | MediaTek Helio P35 Octa-core Processor | 5000 mAh Battery | 13MP Dual Camera
Buy Now

वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह रद्द

ओडिशा में रेल हादसे के बाद शनिवार की सुबह होने वाले मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया गया है। इस ट्रेन को पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाने वाली थी। ये समारोह शनिवार सुबह 10:30 बजे होने वाला था।

रेलवे द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर

033 26382217, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322, 9903370746,044- 25330952, 044-25330953, 044-25354771

बालासोर में इमरजेंसी कंट्रोल रूम का फोन नंबर 06782 262286

विश्व का दूसरा सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना

जानकारी के लिए बता दें कि ये देश का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल हादसा हुआ था। विश्व की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना श्रीलंका में 2004 में हुई थी। जब सुनामी की तेज लहरों में ओसियन क्वीन एक्सप्रेस समा गई थी। हादसे में 1700 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED