भागलपुर का कुख्यात पवन मंडल गिरोह का शूटर सोनू हुआ मुंगेर में गिरफ्तार, अब होगा नेटवर्क का खुलासा! किराना दुकानदार अविनाश कुमार प्रिंस उर्फ पाले से रंगदारी मांगने के आरोपी साेनू साह को कासिम बाजार पुलिस ने भागलपुर से शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया।
https://siwanexpress.com/read-main-and-important-news-related-29-october/
भागलपुर: पुरानी गंज का निवासी सोनू साह एक कुख्यात मंडल जिसका नाम पवन मण्डल है उस गिरोह का एक शूटर है। सोनू का भाई भी लूटकांड के मामले में मुंगेर के जेल में बंद है। कासिम बाजार के थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह का कहना है कि पुरानी गंज के निवासी अविनाश कुमार प्रिंस उर्फ पाले का अंबे चौक पर एक किराना का दुकान है।
अविनाश पुरानी गंज में जमीन खरीदकर मकान बनवा रहा था। तभी, 27 अक्तूबर को कुख्यात पवन मंडल का बदमाश सोनू साह अपने कुछ साथियों के साथ पाले के गृह निर्माण वाली जगह पर पहुंचा और गृह निर्माण कार्य को रोक दिया। उन सभी बदमाशों ने अविनाश के साथ मारपीट भी की। सोनू ने अविनाश के साथ मारपीट की और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। किराना व्यवसायी अविनाश ने कासिम बाजार थाना में सोनू साह और उसके अन्य साथियों पर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
सोनू मुंगेर से भागकर भागलपुर चला गया
थानाध्यक्ष ने कहा कि सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस के डर से सोनू ने मुंगेर छोड़ कर भाग गया था। तभी, इसी दौरान जानकारी मिली की सोनू मुंगेर से भागकर भागलपुर में जाकर छिपा हुआ है। शुक्रवार की रात कासिम बाजार पुलिस सोनू साह को गिरफ्तार करने के लिए भागलपुर गई और वहां से सोनू साह को गिरफ्तार किया।
शनिवार को पूछताछ करने के बाद सोनू साह को जेल भेज दिया गया। सोनू इससे पहले भी हथियार तस्करी और रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है। सोनू का भाई सन्नी साह भी मुफस्सिल थाना में लूटकांड के मामले में जेल में पड़ा हुआ है। दोनों ही भाई कुख्यात पवन मंडल गिरोह के सदस्य है।

कुख्यात पवन मंडल हुआ फरार, गुर्गे से वसूल करा रहा रंगदारी
कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचागांव निवासी कुख्यात अपराधी पवन मंडल पुलिस की रडार पर है। इसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम भी बनाई गई है। अब तक इसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। फरारी के बाद भी उसके गुर्गे पूरी तरह सक्रिय है। गुर्गे से रंगदारी और अवैध वसूली करवा रहा है। पुलिस के अनुसार कुख्यात पवन मंडल पर हत्या, लूट, रंगदारी, जमीन पर कब्जा करने, हथियार की तस्करी करने का आरोपित है। कासिम बाजार, मुफस्सिल, कोतवाली थाना समेत अन्य थानों में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं।
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद फिर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अगस्त माह में उसने पुरानीगंज निवासी यज्ञ नारायण की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से घर में परिवार के साथ मारपीट की थी। उसकी गिरफ्तारी करने पिछले दिनों पुलिस उसके घर गई तो वहां से पांच शूटरों को दो कट्टा, एक मास्केट, सात लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पवन मंडल की गिरफ्तारी होगी।