SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

बिहार: गया में बम को डिफ्यूज करने के दौरान हुआ बड़ा धमाका, ASI के उड़ गए दोनों हाथ, कुल 5 जवान बुरी तरह घायल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

बिहार: गया में बम को डिफ्यूज करने के दौरान हुआ बड़ा धमाका, ASI के उड़ गए दोनों हाथ, कुल 5 जवान बुरी तरह घायल

सार

  • गया में बम डिफ्यूज करते वक्त हुआ एक भयानक धमाका।
  • इस घटना में कुल 5 जवान बुरी तरह से घायल हो गए।
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
  • नदी में 6 बम बरामद किए गए।
  • एक कुख्यात अपराधी द्वारा बम का किया गया खुलासा।

मध्य प्रदेश में बेकाबू रफ्तार गाड़ी का कहर, हादसे में 2 की मौत, अन्य 3 गंभीर रूप से घायल।

विस्तार

बिहार के गया में बम डिफ्यूज करते समय एक बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में बम निरोधक दस्ते में शामिल BMP3 के ASI शिव प्रसाद पासवान के दोनों हाथ उड़ गये। इस घटना में कुल 5 जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में फल्गु नदी पर बने 6 लेन पुल के नीचे अपराधियों द्वारा बम छिपाकर रखा गया था। जिसे डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ता की टीम मौके पर पहुंची थी।

बरामद किए गए बम को डिफ्यूज करते समय विस्फोट हो गया। जिसमें BMP3 के 2 जवान बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस विस्फोट में बम निरोधक दस्ते में शामिल एएसआई अर्जुन कुमार पंडित के अलावा कोतवाली थाना के दारोगा विद्या प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार और दिलीप कुमार भी घायल हुए हैं।

एएसआई अर्जुन पंडित को पटना रेफर किया गया

इस घटना को लेकर गया के सिटी एसपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जबकि एएसआई अर्जुन पंडित को पटना रेफर किया गया है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस बात का दावा किया है कि बम को डिफ्यूज करते समय सुरक्षा का कोई भी ध्यान नहीं रखा गया था। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बीते दिसंबर महीने में भी अपराधी विक्की उर्फ शमशाद के तालाब से भी 6 जिंदा बम को बरामद किया गया था।

बिहार: गया में बम को डिफ्यूज करने के दौरान हुआ बड़ा धमाका, ASI के उड़ गए दोनों हाथ, कुल 5 जवान बुरी तरह घायल

घायलों का चल रहा है इलाज

इस विषय में सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि-

  • फल्गु नदी में 6 बमों को डिफ्यूज करने का काम हो रहा था।
  • तभी अचानक ब्लास्ट हो गया।
  • इस ब्लास्ट में कोतवाली थाना का एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
  • घायलों में दो बीएमपी के जवान भी शामिल हैं।
  • सभी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • ये सभी 6 बम गजनी नाम के कुख्यात अपराधी की निशानदेही  पर बरामद हुए है।

https://amzn.eu/d/fTMdpgL

कुख्यात अपराधी ने बम का किया खुलासा

इस मामले में थानाध्यक्ष बबन बैठा ने जानकारी दी है कि-

  • 898/ 22 कोतवाली थाना कांड संख्या में एक कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी हुई थी।
  • उस कुख्यात अपराधी का नाम गजनी था।
  • वह कई कांडों का संगीन आरोपित है।
  •  इसी विषय में उससे पूछताछ हो रही थी जिस दौरान उसने बम के बारे में खुलासा किया था।
  • जिसके बाद पुलिस टीम और बीएमपी बम डिफ्यूज करने के लिए फल्गु नदी में पहुंची थी।
  • जहां 6 बम बरामद हुए है।
  • जिस दौरान यह हादसा हो गया।
  • वहीं, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content