SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

Bihar Board 12th Result 2023: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करे रिजल्ट चेक

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

Bihar Board 12th Result 2023: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करे रिजल्ट चेक

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 01 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जिसके बाद अब बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के रिज़ल्ट जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द को जारी होने वाला है। ऐसे में सभी छात्र अपने एडमिट कार्ड के साथ रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार हो जाएं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार बोर्ड रिजल्ट की लिंक उसकी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव की जाएगी। जहां जाकर छात्र ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं की 96 लाख कॉपियों को चेक करने के लिए टीचर्स की डबल शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई थी। सभी एग्जाम कॉपियां 14 मार्च 2023 तक चेक की जा चुकी हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स

BSEB द्वारा 12वीं का रिजल्ट साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए पासिंग मार्क्स के समान रखा गया है।

प्रैक्टिकल में प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 40 प्रतिशत होना जरूरी है।

थ्योरी में प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 30 प्रतिशत होना जरूरी है।

Bihar Board 12th Result 2023: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करे रिजल्ट चेक
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने का तरीका

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए बिहार बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब, होम पेज पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद, नया पेज स्क्रीन पर आयेगा।
  • अब, अपना रोल कोड, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करें।
  • जिसके बाद, रिजल्ट शो हो जाएगा।
  • अब आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

2022 के रिजल्ट में पासिंग पर्सेंटेज

  • वर्ष 2022 में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा कुल 13,25,749 स्टूडेंट्स ने दी थी।
  • जिसमे से कुल 10,62,557 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए थे।
  • 2022 में 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 80.15% रहा था।
  • पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं में कुल 6,41,829 लड़कियां और 6,83,920 लड़कों ने परीक्षा दिए थे।
  • 12वीं में लडकियों का पासिंग पर्सेंटेज 82.39% रहा।
  • वहीं, लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 78.04% था।

Heart Disease: देशभर में दिल की बीमारी के कारण करीब 28 प्रतिशत तक होती मौतें! ICMR की रिपोर्ट में हुआ एक चौंकाने वाला खुलासा।

वर्ष 2022 में कॉमर्स स्ट्रीम के सबसे अधिक पर्सेंटेज

  • साल 2022 में बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में कॉमर्स स्ट्रीम के सबसे अधिक स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए थे।
  • इसके बाद साइंस स्ट्रीम और आर्ट्स स्ट्रीम वालों का नंबर था।
  • पिछले साल 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम के पासिंग पर्सेंटेज 90.38 फीसदी था।
  • बल्कि साइंस का 79.81 फीसदी और आर्ट्स का 79.53 फीसदी था।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content