Bihar: छपरा में आक्रोश में लोगों ने कई घरों को किया आग के हवाले, पुलिस कर रही है कैंप।
हाइलाइट
- छपरा में मुखिया पति पर फायरिंग मामले में स्थिति हो गई है तनावपूर्ण।
- आरोपी की पिटाई से मौत के बाद लोगों द्वारा मुखिया समेत कई लोगों के घरों में आग लगाई गई है।
- आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल।
- घटना की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुटी।
https://siwanexpress.com/siwan-news-girl-died-road-accident/
विस्तार
सारणः बिहार के छपरा जिला के मुबारकपुर में हालात बेहद ही तनावपूर्ण बन गए है। लोगों द्वारा कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। जिस कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मुखिया समेत उसके आस पास के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। गांव के लोग अपना गांव और घर छोड़कर भाग गए हैं। प्रशासन के सामने जिला सारण के सभी दबंग पहुंचे और मुबारकपुर के अनेकों घरों में आग लगाकर साथ ही, फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
छपरा के मुबारकपुर गांव में आग के हवाले कई घर
कई घरों को आक्रोश में आकर लोगों द्वारा फूंक दिया गया। अभी भी गांव में अमितेश हत्या के मामले में तनाव के हालात बने हुए है। पूरे गांव में पुलिस द्वारा कैंप किया जा रहा है। सारण के एसपी गौरव मंगला भी मुबारकपुर गांव में डेरा डाले हुए हैं। इस मामले को लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तेजी से छापेमारी की जा रही है। मुखिया पति विजय यादव और उसके समर्थकों पर अमितेश की हत्या का आरोप है।

पूरे इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए है
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम गांव में पहुंच गई है। इसके बावजूद वहां अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए है। पूरे गांव में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही बचे हुए हैं। वहां के सभी पुरुष गांव छोड़कर भाग गए हैं। बदमाशो गांव में घुसकर घरों को आग के हवाले करने में लगे हुए हैं। ये पूरी घटना दो-तीन दिन पहले हुए एक कांड से जुड़ी हुई है जिसमें मुखिया पति पर हमला किया गया था।
फायरिंग करने के आरोप में एक आरोपी की हुई थी पिटाई
मुखिया पति और उनके समर्थकों द्वारा तीन युवकों की बेहद ही बुरी तरह से पिटाई की गई थी। जिसके बाद इस पिटाई के दौरान उन तीनों में से एक युवक की मौत हो गई थी। बाकी दोनों युवक अभी भी PMCH में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। जिसके बाद से पूरे गांव में निरंतर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके बाद से एक बार फिर गांव में आगजनी हुई है। मृतक के परिवार वालों ने और स्थानीय लोगों ने गांव में जमकर तोड़फोड़ की है। साथ ही, कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर जाने की हिम्मत किसी में भी नहीं हो रही है।
2 फरवरी की घटना से जुड़ा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि मुखिया पति विजयी यादव पर फायरिंग की गई थी। ये घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है। जिस दौरान मुखिया पति के समर्थकों द्वारा तीन आरोपियों को पकड़कर बांध कर पिटाई कर दी गई थी। जिसमें एक आरोपी अमितेष कुमार की मृत्यु हो गई थी। वहीं राहुल सिंह और आलोक सिंह की स्थिति बेहद ही नाजुक बनी हुई है। इसी मामले को लेकर मृतक के परिवार वाले और समर्थकों द्वारा गांव में घुसकर कई घरों में आग लगा दी गई है। जिससे गांव की स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गया है। वहीं पुलिस द्वारा पूरे गांव में कैंप किया जा रहा है।