बिहार के 71 IPS अफसरों को सरकार ने दी कार्यवाई की चेतावनी और कहा कि अगर अपनी संपत्ति का विवरण नहीं दिया तो सभी पर चार्ज शीट जारी की जाएगी और समय पर संपत्ति की डिटेल्स न देने का जवाब देना होगा।
बिहार: बिहार कैडर के 71 आईपीएस अफसरों को अपनी संपत्ति का विवरण न देने पर सरकार द्वारा एक नोटिस भेजा गया। जिसमे, उन्हे कहा गया है कि सभी आईपीएस अफसर मार्च के अंत तक हर हाल मे अपनी संपत्ति का विवरण दे और शोकेस का भी जवाब देना होगा। जों भी ऐसा नहीं करेगा उसपर डिपार्ट्मेन्टल कार्यवाही की जाएगी। इन 71 अफसरों की लिस्ट मे तमाम सीनियर पुलिस अफसर्स है। इन सभी अफसरों पर आरोप है कि 2021 मे इनमे से किसी ने भी अपनी संपत्ति और दायित्वों को किसी भी प्रकार का विवरण नहीं दिया है।

इस समय एक दर्जन से भी ज्यादा अफसर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने डीजीपी को एक पत्र लिखा जिसमे उन्होंने इन 71 अफसरों को मार्च के आखिर तक अपनी संपत्ति का विवरण देते हुए कारण बताने को कहा है। गृह विभाग के सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र मे कहा गया है कि 2021 की संपत्ति का विवरण देने की आखिरी तारीख 28 फ़रवरी 2022 थी, जों अब बीत चुकी है।
अफसर या कर्मचारी फ़रवरी महीने तक दे उचित विवरण
जनरल ऐड्मिनिस्ट्रैशन डिपार्ट्मन्ट द्वारा 27 अगस्त को दिए गए पत्र मे कहा गया है कि जों अफसर या कर्मचारी फ़रवरी महीने तक अपनी संपत्ति का उचित विवरण नहीं देंगे, तो उन्हे एक महीने के अंदर इस बारे मे शोकेस का जवाब देते हुए विवरण देना होगा। इसके बावजूद अगर किसी ने विवरण नहीं दिया तो उसपर डिपार्ट्मेन्टल कार्यवाही की जाएगी।
गृह विभाग ने संपत्ति का विवरण न देने वाले अफसरों की लिस्ट भी जारी कर दी है।डीजीपी को लिस्ट मे सभी अफसरों की संपत्ति और दायित्वों का विवरण ईआर शीट पोर्टल पर अपलोड कर विभाग को जल्द से जल्द कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। ताकि, इसे डिपार्ट्मेन्टल वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जा सके।
https://siwanexpress.com/bihar-vidhansabha-me-mandir-masjid/
संपत्ति न बताने वाले अफसरों के नाम
शीलवर्धन सिंह, एएस राजन, मनमोहन सिंह, नीरज सिन्हा, प्रवीण वशिष्ठ, प्रीता वर्मा, अमरेन्द्र कुमार अंबेडकर, बी श्रीनिवासन, अरविन्द कुमार, अमित कुमार, डॉ. परेश सक्सेना, एएस नलेकर चंद्रा, पंकज कुमार दराद, जगमोहन, सुधांशु कुमार, ओम भास्कर, अमित लोढ़ा, रत्न संजय कटियार, निशांत कुमार तिवारी, सिद्धार्थ मोहन जैन, शफीउल हक, दलजीत सिंह, विकास बर्मन, निताशा गुड़िया, नवीन चंद्र झा, बाबूराम, जयंतकान्त, एच एस त्रिवेदी, राजीव मिश्रा, हरिप्रसाद एस, सुधीर कुमार पोरिका, तौहीद परवेज़, राजेन्द्र कुमार भील, कुमार आशीष।
आमिर जावेद, राजीव रंजन, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, कार्तिकेय कुमार शर्मा, योगेंद्र कुमार, हृदय कान्त, अशोक मिश्रा, अरविन्द प्रताप सिंह, नवजोत, अमित रंजन, हिमांशु, रोशन कुमार, अवधेश दीक्षित, राज, चंद्रप्रकाश, अभिनव धीमन, शुभम आर्य, काम्या मिश्रा, शुभांग मिश्रा, के रविदास, स्वीटी सेहरावत, शरद आर एस, मिथिलेश कुमार, राकेश कुमार दुबे, संजय भारती, चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी, हरी मोहन शुक्ला, शीला ईरानी, बलिराम कुमार चौधरी, केशव यादव, अनंत कुमार राय और राजेश कुमार।