SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

बिहार में 6 महीने के अंदर 2 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, जानिए किन पदों पर होगी कितनी भर्ती?

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

बिहार में 6 महीने के अंदर 2 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, जानिए किन पदों पर होगी कितनी भर्ती?

इस वक्त बिहार मे महागठबंधन की सरकार है। अपने किए हुए वादे के अनुसार सरकार की तरफ से आए दिन किसी ना किसी पद पर भर्ती निकाली जा रही है। अभी कुछ समय पहले लैन्ड रिवेन्यू डिपार्टमेंट और सिविल कोर्ट की भर्ती निकालने के बाद अब शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती निकाले जाने की बात की जा रही है। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा एक बड़ा ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री की तरफ से दावा किया गया है कि बिहार सरकार द्वारा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का बड़ा तोहफा दिया जाने वाला है।

https://siwanexpress.com/padhe-26-october-2022-se-jude-tamaam-mahatvpurn-aur/

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि बिहार में 2 लाख  युवकों और युवतियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। ये बम्पर मौका शिक्षा विभाग की तरफ से दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि महागठबंधन सरकार बिहार में जितना रोजगार देगी। उसमें 25% शिक्षा विभाग द्वारा जॉब दिया जाएगा। 

शिक्षा विभाग में आई भर्ती

शिक्षा मंत्री की तरफ से ये दावा किया गया है कि विभाग के अंदर कुछ कमियां है, जिसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 6 महीने के अंदर नई शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए महागठबंधन की सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। शिक्षा विभाग के अनुसार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में 90 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक और मध्य विद्यालय में करीब 1 लाख शिक्षकों को अपॉइन्ट किया जाएगा। ये नियुक्तियां प्रस्थापित हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटीज में अलग- अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।

बिहार में 6 महीने के अंदर 2 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, जानिए किन पदों पर होगी कितनी भर्ती?
बिहार में 6 महीने के अंदर 2 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक मे 90 हजार से अधिक पदों पर भर्ती। 

प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर करीब एक लाख से अधिक भर्ती। 

विवि में ऐकडेमिक और नॉन- ऐकडेमिक पदों पर करीब 10 हजार तक भर्ती। 

फिज़िकल एजुकेशन एवं हेल्थ इन्स्ट्रक्टर के पद पर 5,000 से अधिक भर्ती। 

विद्यालयों में स्कूल असिस्टन्ट और यट्टेनडेंट्स की नियुक्ति भी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री द्वारा किया गया ऐलान

शिक्षा विभाग के अनुसार बिहार के यूनिवर्सिटी में नॉन- ऐकडेमिक पदों पर करीब 10 हजार की नियुक्ति की जाएगी। वहीं फिज़िकल एजुकेशन और हेल्थ इन्स्ट्रक्टर के पद पर भी भर्ती निकाली जाएगी। यूनिवर्सिटी और शारीरिक शिक्षा विभाग में इस वक्त काफी पद खाली पड़े हैं, जिसे सरकार भरने वाली है। स्कूलों में स्कूल असिस्टन्ट और यट्टेनडेंट की नियुक्ति भी प्रस्थापित है। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है।

भर्ती की तैयारियां शुरू की गई

शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों की मानें, तो इन भर्तियों के लिए सरकार की तरफ से अभी गुइडेंस पर अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इन भर्तियों में बिहार सरकार नये नियमो को लागू करने वाली है। इन भर्तियों में पुराने सिस्टम में बदलाव किया जाएगा। रीक्रूट्मेंट प्रोसेस को पूरी तरह हाईटेक करने की प्लानिंग की जा रही है। उसे डिजिटल मोड में ले जाया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को दिए जाने वाला वेतन एक दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो महीने का वेतन दिया जा चुका है। एक महीने का वेतन अभी बाकी है। उसे भी एक या दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED