SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

Bihar Police Vacancy 2023: बिहार पुलिस में कुल 21391 पदों के लिए निकली बंपर वेकेंसी, जानें उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी जानकारी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

Bihar Police Vacancy 2023: बिहार पुलिस में कुल 21391 पदों के लिए निकली बंपर वेकेंसी, जानें उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी जानकारी

Bihar Police Vacancy 2023: बिहार पुलिस में बंपर बहाली होने वाली है। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार 28 अप्रैल को ADG JS Gangwar ने इस वैकेंसी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। JS Gangwar ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल 21,391 पदों पर सिपाहियों की नियुक्ति के लिए वेकेंसी निकली जा रही है। इसके लिए गृह विभाग की तरफ से रोस्टर क्लियर होने के बाद central selection board (सिपाही भर्ती) को भेज दिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में बिहार पुलिस में एक साथ सिपाही के पद पर कभी भी नियुक्ति नहीं हुई है।

ADG जेएस गंगवार ने बताया कि बीते वर्ष गांधी मैदान में तकरीबन 10,000 पुलिसकर्मियों की नई नियुक्ति के बाद नियुक्ति पत्र बांटने के लिए एक बहुत बड़ा समारोह का आयोजन हुआ था। जिसमें तकरीबन दस हजार नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। इस बार एक साथ एक विज्ञापन के तहत कुल 21 हजार 391 पदों पर सिपाहियों की नियुक्ति करने वाले हैं।

परीक्षा के लिए योग्यता और उम्र सीमा

  • इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।
  • सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।
  • वहीं, अन्य पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 18 से 27 वर्ष है।
  • साथ ही, महिलाओं के लिए 18 से 28 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है।
  • अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
  • इसके अलावा गृह रक्षकों को इसमें एक्स्ट्रा छूट दी गई है।
  • महिलाओं के लिए कुल 7903 पद आरक्षित हैं।
  • बिहार पुलिस में इतनी अधिक संख्या में महिलाओं की भर्ती पहली बार एक विज्ञापन के तहत की जाएगी।
Bihar Police Vacancy 2023: बिहार पुलिस में कुल 21391 पदों के लिए निकली बंपर वेकेंसी, जानें उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी जानकारी
ADG जेएस गंगवार (image source:Twitter)

कांस्टेबल भर्ती 2023 के सिलेबस सम्बन्धित जानकारी

  • करंट अफेयर्स (Current Affairs)
  • इतिहास भूगोल (History Geography)
  • भौतिकी रसायन विज्ञान (Physics Chemistry)
  • जीव विज्ञान (Biology)
  • राजनीति (Politics)
  • बिहार विशिष्ट स्थैतिक विषय (Bihar specific static subject)
  • सामान्य अंग्रेजी (General English)
  • सामान्य हिंदी सामान्य तर्क (General Hindi General Reasoning)
  • मानसिक योग्यता (Mental Ability)
  • गणित / मात्रात्मक योग्यता (Mathematics / Quantitative Aptitude)

सिलेक्शन की प्रक्रिया

बिहार पुलिस कांस्टेबल वेकेंसी 2023 सिलेक्शन प्रक्रिया के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मापदंड के आधार पर होगा। वहीं इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को इन चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा। जैसे:-

  • लिखित परीक्षा
  •  शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  •  शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  •  चिकित्सीय परीक्षा
  •  दस्तावेज़ सत्यापन

Bihar Crime: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने हाइवे पर की पति पत्नी की हत्या, एनएच 80 पर दोनो को गोलियों से भून डाला

12 वर्षों में 62136 सिपाहियों की बहाली

  • ADG ने कहा कि 2010 से लेकर 2022 तक हुई इतने पदों पर भर्ती
  • 62,136 सिपाही
  • 8,200 दरोगा
  • 4,000 पुलिस ड्राइवर
  • वहीं, 300 से अधिक DSP की बहाली की जा चुकी है।
  • साथ ही, उन्होंने बताया कि –
  • 2010 में 11,000
  • 2013 में 7,500
  • 2015 में 11,000
  • 2018 में 10,000
  • 2021 में 12,000
  • वहीं, 2022 में 8,200 सिपाहियों की बहाली की गयी थी।

आवेदन करने की प्रक्रिया

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार CSBC बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाईट csbc.bih.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले CSBC बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाए।
  • अब ‘New Recruitment’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप चाहे तो Bihar police constable notification 2023 को चेक कर सकते हैं।
  • या मेन्यू में दिए गए download और print out ऑप्शन पर click करके इसकी notification download भी कर सकते हैं।
  • अब bihar police constable online फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियो को भर दे।
  • साथ ही, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें
  • साथ ही भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

दिसंबर तक पूरी कर दी जाएगी नियुक्ति प्रक्रिया

  • इस भर्ती में सामान्य वर्ग के पुरुष की आयु सीमा 18-25 वर्ष रखी गई है है।
  • वहीं महिलाओं की आयु सीमा 18- 28  वर्ष है।
  • वहीं, गृह रक्षकों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जा गई है।
  • इसके लिए दो प्रकार की परीक्षा होगी, एक लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा।
  • सिपाही भर्ती बोर्ड द्वारा बहाली इशू की जाएगी।
  • सभी सीटों पर इस वर्ष दिसंबर तक नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी।
  • वहीं, जल्द ही 1288 सीट पर दारोगा नियुक्ति प्रक्रिया कराया जाएगा।

बिहार पुलिस में अबतक की सबसे बड़ी बहाली की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एडवर्टाइजमेंट जारी करने वाले हैं. इतनी बड़ी संख्या में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती नहीं हुई है. अब 21,391 पदों पर एक साथ सिपाही भर्ती की जाएगी. इसके लिए गृह विभाग द्वारा रोस्टर क्लीयर होने के बाद पुलिस विभाग ने सिपाही चयन आयोग को भेज दिया है“- जेएस गंगवार, एडीजी हेडक्वार्टर

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED