SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

Bihar: डीजे पर साथ डांस करने से किया मना, तो दबंगों ने 10 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

Bihar: डीजे पर साथ डांस करने से किया मना, तो दबंगों ने 10 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले।

हाइलाइट

Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले में कुछ मनचले दबंगों ने एक लड़की को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शादी के समारोह में एक लड़की ने डांस करने से मना कर दिया तो कुछ दबंगों ने लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाया। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

https://siwanexpress.com/3-railway-stations-bihar-will-made-world-class/

विस्तार

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां कुछ मनचले बदमाशों ने एक खौफनाक साजिश के तहत एक 10 साल की लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इस घटना को अनजान तब दिया गया जब लड़की शौच के लिए घर से निकली तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने मिलकर पहले लड़की का मुंह दबाकर उसे अगवा कर लिया। फिर घर से दूर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया। लड़की द्वारा जब छेड़छाड़ का विरोध किया गया तो गुंडों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया।

आग लगाने के बाद आरोपी लड़की को वही छोड़कर फरार हो गए। लड़की को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करावाया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानें पूरा मामला…

ये पूरा मामला बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र का है। जहां बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम एक शादी समारोह के दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां DJ पर डांस कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 3-4 मनचले लड़के उनके बीच आकर लड़कियों के साथ डांस करने लगे और उनके साथ अश्लील हरकते करने लगे। जिसके बाद लड़कियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद मनचले लड़के उन लड़कियों से लड़ने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार, जब लड़की शादी के समारोह से भोज खाकर घर के लिए लौट रही थी, तब भी आरोपी लड़के उस लड़की को रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करने लगे। जिसके बाद लड़की चिल्लाने लगी। उसके बाद बदमाश लड़के उसे छोड़ दिए, जिसके बाद वह लड़की अपने घर चली गई। घर पहुंचकर लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। फिर, वह अपनी दादी के साथ सोने चली गई।

Bihar: डीजे पर साथ डांस करने से किया मना, तो दबंगों ने 10 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले
डीजे पर साथ डांस न करने पर लड़की को किया आग के हवाले (सांकेतिक तस्वीर)

पहले छेड़छाड़ किया फिर जिंदा जलाया

मिली जानकारी के अनुसार, अगले दिन (गुरुवार) की सुबह जब लड़की शौच के लिए घर से निकली तो रास्ते में घात लगाए दो बदमाश लड़कों ने लड़की का मुंह दबाकर कुछ दूर ले कर गए और उसके साथ बातमीजी करने लगे। लड़की द्वारा जब इस बातमीजी का विरोध किया गया तो गुस्से में आकर उन बदमाशों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस घिनौनी और खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़के उस लड़की को वहीं छोड़कर फरार हो गए। जब लड़की के चीखने-चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जल्दबाजी में इलाज के लिए हाजीपुर सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

डीजे पर साथ डांस न करने पर हुआ था झगड़ा

वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद, पुलिस लड़की का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल में पहुंची। पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस स्थानीय राजापाकर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में लग गई है। महुआ SDPO पूनम केसरी ने इस बारे में बात करते हुए जानकारी दी कि बुधवार की रात शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर झगड़ा हुआ था। जब अगले दिन सुबह लड़की शौच के लिए घर से निकली तो दो आरोपी लडके उसे उठाकर कुछ दूर ले गए और उसके साथ बातमीजी की, विरोध करने पर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content