SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

Bus-Truck Accident: नासिक-शिरडी हाईवे पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 10 भक्तों की हुई मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

Bus-Truck Accident: नासिक-शिरडी हाईवे पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 10 भक्तों की हुई मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान।

हाईलाइट

Bus-Truck Accident: शिरडी साई बाबा के दर्शन के लिए जा रहे भक्तो की बस दुर्घटना में मौत की खबर सामने आ रही है। ये हादसा बस और ट्रक के आपस में टकराने से हुई। जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत होने की खबर मिली है।

https://siwanexpress.com/capf-delhi-high-court-big-decision-paramilitary-force/

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक भयावह हादसा हो गया। जिसमे शिरडी साई बाबा के दर्शन के लिए जा रही साईं भक्तों से भरी बस एक ट्रक से जा टकराई। इस भयानक हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। ये हादसा शिरडी हाईवे पर पाथरे के पास हुआ।

मरने वालों की संख्या 10 है

मिली जानकारी के मुताबिक, बस में तकरीबन 45 से 50 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी यात्री मुंबई के अंबरनाथ के निवासी थे। जिन 10 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है उनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुषों के शामिल होने के जानकारी मिली हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही वहां की नजदीकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल हुए लोगों को साईं बाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, फिलहाल मृतकों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है।

Bus-Truck Accident: नासिक-शिरडी हाईवे पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 10 भक्तों की हुई मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
बस और ट्रक में भयानक टक्कर

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी साई बाबा के मंदिर जा रही थी। तभी ये हादसा मुंबई से तकरीबन 180 किलोमीटर दूर नासिक के सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के नजदीक सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। इस घटना में मरने वालों में 7 महिलाएं, 2 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

CM एकनाथ शिंदे ने हादसे पर जताया शोक

नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस और ट्रक में टक्कर में लोगों की मौत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक व्यक्त किया है। वहीं सीएम द्वारा मृतकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। CM द्वारा इस हादसे से संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं।

9 जनवरी को भी हुआ था सड़क हादसा

वही, इसके अलावा हम आपको बता दें कि इससे पहले 9 जनवरी को भी महाराष्ट्र में एक सड़क हादसा हुआ था। ये हादसा नासिक जिले में पर्यटकों को ले जा रही एक मिनी बस के पलटने से हुआ था। जिसमे, 14 लोगो के घायल होने की खबर मिली थी। जिनमें से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। वह दुर्घटना दोपहर के करीब 2 बजे त्र्यंबकेश्वर- नासिक मार्ग पर हुआ था। जब पर्यटकों का एक समूह ब्रह्मगिरी पर्वत श्रृंखला का दौरा कर अपने होटल की तरफ लौट रहा था।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED