SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

केन्द्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगा 49,420 रुपए का इजाफा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगा 49,420 रुपए का इजाफा।

नया साल आने में केवल एक महीने का समय ही रह गया है। वर्ष 2023 की शुरुआत होने के साथ ही केंद्रीय कर्मचार‍ियों को बड़ी खुशखबरी मिलने के आसार दिख रहे हैं। लाखों कर्मचारियों की सालों पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही हैं।

https://siwanexpress.com/read-all-main-important-news-related-25-nov/

7th Pay Commission: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दावा किया जा रहा है क‍ि फिटमेंट फैक्टर की फाइल पर काम किया जा रहा है। लेक‍िन इस पर फैसला आने की उम्‍मीद 2023 के आखिर तक की जा रही है। सैलरी में बढ़ोतरी बेस‍िक लेवल पर की जायेगी।

केन्द्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगा 49,420 रुपए का इजाफा
केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा

फ‍िटमेंट फैक्‍टर क‍ितना बढ़ने के आसार?

स‍ितंबर के महीने में 4 % की बढोतरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का Dearness allowance बढ़कर 38 % पर पहुंच गया है। जनवरी और जुलाई के महीने में इसमें और अधिक बढ़ोतरी की जाएगी। लेक‍िन केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से 7th pay commission के तहत फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. सूत्रों द्वारा दावा किया गया है क‍ि इस मामले को लेकर सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले 2023 में फाइनल करने का विचार कर रही है। अभी 2.57 गुना के साथ फ‍िटमेंट फैक्‍टर केंद्रीय कर्मचार‍ियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है। काफी समय से इसे बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग की जा रही है। जानकारी मिली है क‍ि सरकार इसके बीच का रास्‍ता न‍िकालकर फ‍िटमेंट फैक्‍टर को 3 गुना कर सकती है।

क‍ितनी बढ़ाई जाएगी सैलरी?

Fitment factor को 3 गुना करने के बावजूद भी सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगा। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए, अगर किसी कर्मचारी की basic salary 20,000 रुपये है, उसकी मौजूदा वक्त में उसकी सैलरी 20,000 X 2.57= 51,400 रुपये होती है। लेकिन अगर उसका  fitment factor के तीन गुना हो जाए तो उसकी basic salary 23,000 रुपये हो जाएगी। वहीं allowances से अलग उसकी कुल सैलरी 23000 X 3 यानी 69,000 रुपये हो जाएगी।

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में allowances के अलावा दूसरे allowances में होते हैं। सैलरी में भविष्य निधि (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) भी मौजूद होती है। केंद्रीय कर्मचार‍ियों का EPF और Gratuity उनके बेसिक सैलरी और DA से लिंक होता है। यही वजह है क‍ि इनका EPF और Gratuity कैलकुलेट करने के लिए अलग – अलग फॉर्मूला लागू होता है। Allowances और अन्‍य deductions CTC से हो जाती हैं।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content