CSBC Recruitment 2023: बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21 हजार से अधिक पदों पर भर्ती; आवेदन हुए शुरू, जाने योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारियां
CSBC Recruitment: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा बिहार पुलिस में कांस्टेबल के कुल 21 हजार 391 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था।
जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट आज यानी 20 जून से CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है। चयन होने पर 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक प्रति महीने की सैलरी मिलेगी।
आवेदन के लिए योग्यता
- कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
- वहीं, अन्य राज्यों के कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं।
- किंतु उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
फिजिकल टेस्ट की योग्यता
- पिछड़े और सामान्य वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई- 165 से.मी।
- महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई – 155 से.मी। (चाहे महिला किसी भी वर्ग की हो)
- SC और ST वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई – 162 से.मी।
- अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई- 162 से.मी।
- सामान्य एवं पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए सीना बिना फुलाए – 81 से.मी और फुलाकर 86 से.मी।
- SC और ST वर्ग के पुरुषों के लिए बिना फुलाए- 79 से.मी और फुलाकर 84 से.मी।
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा –
सामान्य वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों – न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष।
- पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष।
- एससी, एसटी पुरुष एवं महिला – न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष।
- सभी वर्गों के बिहार में ट्रेंड व नामांकित होम गार्ड- अधिकत आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
वहीं, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता के लिए कटऑफ तिथि 01.08.2022 निर्धारित की गई है।
कैटेगरी वाइज वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 21,391 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें –
- अनारक्षित वर्ग – 8556 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 2140
- अनुसूचित जाति – 3400
- अनुसूचित जनजाति – 228
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 3842
- पिछड़ा वर्ग – 2570
- पिछड़े वर्गों की महिला – 655 पद आरक्षित हैं।
आवेदन शुल्क
बिहार के मूल निवासी SC, ST, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं जनरल वर्ग एवं राज्य के बाहर के अभ्यर्थी चाहे वे किसी भी वर्ग के हों उन्हें 675 रुपए का आवेदन शुल्क लगेगा।
वहीं, बिहार राज्य के मूल निवासी SC, ST, सभी वर्ग / कोटि की महिला अभ्यर्थियों और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए 180 रुपए का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
जानें सिलेक्शन प्रक्रिया
- भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले रिटन टेस्ट होगा।
- इसके बाद फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा।
- जिसमें सिलेक्शन के बाद मेरिट के आधार पर कैंडिडेट्स को पोस्टिंग दी जाएगी।
- वहीं, रिटन टेस्ट 100 नंबर का होगा।
- जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे।
- प्रश्नपत्र हल करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- जिन कैंडिडेट्स के रिटन टेस्ट में 30% से कम अंक आयेंगे, वो कैंडिडेट फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे।
- रिटेन टेस्ट का स्तर BSEB की 10वीं कक्षा अथवा उसके बराबर लेवल का होगा।
सब्जेक्ट
- हिन्दी, अंग्रेजी, गणित।
- सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र)।
- विज्ञान ( भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान)।
- सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे।
आवेदन करने का तरीका
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले csbc की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब बिहार पुलिस भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
- आगे दी गई नोटिफिकेशन को पढ़ें और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म भरकर और उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके आगे फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए अपने पास रख लें।