यूपी में होटल और कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी आग, 2 लोगों की मौत और कई घायल।
Mathura- Vrindavan Fire: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन मे बने एक होटल में वीरवार सुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य 2 लोगों के घायल होने की भी खबर है। आग में जले लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती खबर के मुताबिक आग ऊपरी मंजिल में लगी थी। उस दौरान होटल में गेस्ट भी मौजूद थे।
https://siwanexpress.com/gmch-32-will-recruiting-169-posts/
आग लगने की खबर मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया और गेस्ट्स को वहाँ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। किन्तु सबसे अंतिम फ्लोर पर होटल के ही 4 कर्मचारी फंस गए। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें वहाँ से बाहर निकाला गया। जिसमें से 2 लोग पहले ही जिंदा जल गए थे। वहीं 2 लोग आग के कारण घायल हो गए थे।

चारों कर्मचारी स्टोर रूम में सो रहे थे
आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस मामले की जांच करने मे लगी हुई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जो 4 व्यक्ति आग में फंस गए थे, वह चारों होटल के स्टोर रूम में सो रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ यह बात भी जांच में सामने आई है कि होटल में आग से बचाव के लिए किसी भी तरह का कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
दूसरा हादसा मे एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी आग
वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लग गई। आज गुरुवार को लखनऊ के हजरंगत की प्रिंस मार्केट की एक बिल्डिंग में भी आग लगने की जानकारी सामने आई थी। ये आग बिल्डिंग की चौथे फ्लोर पर लगी थी। जहां, कोचिंग इंस्टीट्यूट में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिस दौरान ये आग लगी और पढ़ रहे बच्चे वहीं फंस गए थे।

मौके पर 3 दमकल की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी फंसे बच्चों को सकुशल बाहर निकल लिया गया है। बता दें कि इसके पहले 7 सितंबर को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बने लेवाना सुइट्स होटल में भी भीषण आग लग गई थी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 10 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद होटल को सील कर दिया गया था।