SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

प्रेम विवाह का हुआ रूह कंपाने वाला अंत, पति ने पत्नी को डीजल डालकर जिंदा जलाया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

प्रेम विवाह का हुआ रूह कंपाने वाला अंत, पति ने पत्नी को डीजल डालकर जिंदा जलाया। पांच दिन बाद हुई पत्नी की मौत।

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर एक सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी को डीजल डालकर जलाया गया। जिसका नाम निगहत था उसने दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में शनिवार सुबह आठ बजे अपनी अंतिम सांस ली।

https://siwanexpress.com/bhagalpurs-infamous-pawan-mandal-gang-shooter-sonu-arrested-munger/

आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक दिन पहले (शुक्रवार) को ही आरोपी पति को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के पश्चात जेल भेजा था। इस मामले में अन्य आरोपी ससुराल वाले फरार हैं। दिल्ली के निहाल विहार थानाक्षेत्र के मोहल्ला छज्जूमल कालोनी नागलोई की रहने वाली निगहत ने करीब दो साल पहले मैनाठेर के गांव नानकार के रहने वाले इंतजार हुसैन से प्रेम विवाह किया था।

इंतजार हुसैन सीआरपीएफ में कार्यरत है। निगहत की मां शाहिन ने 25 अक्टूबर  को मैनाठेर थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को उसका पति और उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।

दहेज के लिए किया परेशान

कई बार पंचायत होने के बावजूद आरोपी ससुराल वालों ने बेटी पर अत्याचार करना कम नहीं किया था। साथ ही, आरोप लगाया है कि 24 अक्टूबर को सुबह करीब आठ बजे उसके पति और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर निगहत को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसे मारने पीटने लगे और बाद उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी थी।

प्रेम विवाह का हुआ रूह कंपाने वाला अंत, पति ने पत्नी को डीजल डालकर जिंदा जलाया

आरोपी ससुराल वाले

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति इंतजार हुसैन, ससुर जर्जार, सास आसमा, ननद नजमा, नंदोई हारुन, जेठ इंतकाब और जेठानी शाहिन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाज के दौरान हुई मौत

मुरादाबाद से गंभीर हालत में निगहत को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति इंतजार हुसैन को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया गया है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान निकहत की मौत हो गई। पुलिस और परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि की है।

दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी

दिल्ली की रहने वाली निगहत और इंतजार हुसैन के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी पति ने निगहत को शादी करने का झांसा दिया था। लेकिन जब शादी की बात आई तो इंतजार हुसैन ने शादी करने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि निगहत की तरफ से इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके बाद इंतजार हुसैन शादी करने के लिए राज़ी हुआ था।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content