ICC World Cup 2023 Schedule: इस साल भारत में होने वाले विश्व कप का हुआ शेड्यूल जारी, जानिए कौन सा मैच कब और कहां होगा
सार
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा.
New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला की करंट लगने से हुई मौत
विस्तार
ICC World Cup 2023 Full Schedule: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत द्वारा किया जायेगा, जिसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस वर्ष विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच किया जायेगा। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब पूरा विश्व कप ही भारत में खेला जाएगा। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के विश्व कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। मुंबई में आज मंगलवार को 13वें वनडे विश्व कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया।
ये पूरा टूर्नामेंट 46 दिनों का होने वाला है। इसका शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा। जिसमें पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। वहीं भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इसके अलावा इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डेंस में
विश्व कप के समय 10 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिसमें कुल 45 मुकाबले होंगे। जिसमें प्रत्येक टीम अन्य 9 टीमों से मुकाबला खेलेंगी। जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल मैच के लिए क्वालिफाई करेंगी। जिसके बाद पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। यदि भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाती है तो उसका सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में होगा।
आपको बता दे कि इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम ने 2011 विश्व कप के फाइनल की मेजबानी की थी। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, ईडन गार्डेंस ने 1987 के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए खिताबी मुकाबले की मेजबानी की थी जिसमे ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई थी।

भारतीय टीम का विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल
- 8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
- 11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान – दिल्ली
- 15 अक्टूबर vs पाकिस्तान – अहमदाबाद
- 19 अक्टूबर vs बांग्लादेश – पुणे
- 22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड – धर्मशाला
- 29 अक्टूबर vs इंग्लैंड – लखनऊ
- 2 नवंबर vs क्वालिफायर 2 – मुंबई
- 5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका – कोलकाता
- 11 नवंबर vs क्वालिफायर 1 – बेंगलुरु
अभ्यास मैच समेत टूर्नामेंट वेन्यू
विश्वकप में अभ्यास मैच समेत कुल 12 वेन्यू होंगे। जिसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। वहीं, हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जायेंगे।
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 शेड्यूल
- 5 अक्टूबर- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड – अहमदाबाद
- 6 अक्टूबर- पाकिस्तान vs क्वालीफायर -1 – हैदराबाद
- 7 अक्टूबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान- धर्मशाला
- 8 अक्टूबर- भारत vs ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई
- 9 अक्टूबर- न्यूजीलैंड vs क्वालीफायर -1 हैदराबाद
- 10 अक्टूबर- इंग्लैंड vs बांग्लादेश- धर्मशाला
- 11 अक्टूबर- भारत vs अफगानिस्तान- दिल्ली
- 12 अक्टूबर- पाकिस्तान vs क्वालीफायर -2 – हैदराबाद
- 13 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका – लखनऊ
- 14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश – चेन्नई
- 15 अक्टूबर- भारत vs पाकिस्तान – अहमदाबाद
- 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया vs क्वालीफायर -2 – लखनऊ
- 17 अक्टूबर- साउथ अफ्रीका vs क्वालीफायर -1 – धर्मशाला
- 18 अक्टूबर- न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान- चेन्नई
- 19 अक्टूबर- भारत vs बांग्लादेश – पुणे
- 20 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान- बैंगलोर
- 21 अक्टूबर- इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका – मुंबई
- 22 अक्टूबर- क्वालीफायर -1 vs क्वालीफायर -2 – लखनऊ
- 23 अक्टूबर- भारत vs न्यूजीलैंड- धर्मशाला
- 24 अक्टूबर- साउथ अफ्रीका vs क्वालीफायर -2 – दिल्ली
- 25 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया vs क्वालीफायर -1 दिल्ली
- 26 अक्टूबर- इंग्लैंड vs क्वालीफायर -2 – बैंगलोर
- 27 अक्टूबर- पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका – चेन्नई
- 28 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड – धर्मशाला
- 29 अक्टूबर- भारत vs इंग्लैंड – लखनऊ
- 30 अक्टूबर- अफगानिस्तान vs क्वालीफायर -2 – पुणे
- 31 अक्टूबर- पाकिस्तान vs बांग्लादेश – कोलकाता
- 1 नवंबर- न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका – पुणे
- 2 नवंबर- भारत vs क्वालीफायर -2 – मुंबई
- 3 नवंबर- अफगानिस्तान vs क्वालीफायर -1 – लखनऊ
- 4 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड – अहमदाबाद
- 4 नवंबर- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान – बैंगलोर
- 5 नवंबर- भारत vs साउथ अफ्रीका – कोलकाता
- 6 नवंबर- बांग्लादेश vs क्वालीफायर -2 – दिल्ली
- 7 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान – मुंबई
- 8 नवंबर- इंग्लैंड vs क्वालीफायर -1 – पुणे
- 9 नवंबर- न्यूजीलैंड vs क्वालीफायर -2- बैंगलोर
- 10 नवंबर- साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान – अहमदाबाद
- 11 नवंबर- भारत vs क्वालीफायर -1 – बैंगलोर
- 12 नवंबर- इंग्लैंड vs पाकिस्तान – कोलकाता
- 12 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश- पुणे
- 15 नवंबर- सेमीफाइनल -1 – मुंबई
- 16 नवंबर- सेमीफाइनल -2 – कोलकाता
- 19- नवंबर – फाइनल- अहमदाबाद