जीजा-साली मे नाजायज संबंध दिल्ली से शुरू इश्क, बिहार मे मौत। पति-पत्नी रहते थे दिल्ली मे बहन के बीमार होने पर साली देखभाल करने आई थी। जिस बीच दोनों जीजा-साली मे बन गए नाजायज संबंध। रविवार को दोनों की लाश सड़क के किनारे मिली।
बिहार: बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के बैजुडीह पंचायत के कुल्हाड़िया गांव में एक जीजा और साली की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। दोनों के बीच कुछ समय पहले से नाजायज संबंध थे। 1 साल पहले अपनी बहन के बीमार होने पर उसकी देखभाल करने के लिए दिल्ली आई थी। इसी बीच दोनों जीजा-साली मे नाजायज संबंध बन गया। दोनों के बीच में गहरे प्रेम संबंध बन गए।
जब इस बात का पता पत्नी को चला तो उसने इसका विरोध किया। लेकिन पत्नी की एक ना चली जिसके बाद वह 3 से 4 महीने पहले ही भागलपुर रहने आई थी। वही फिर से तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर दोनों जीजा साली भागलपुर आए थे। जहां रविवार को दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। ऐसा पत्नी ने पुलिस को अपने बयान मे बताया है। पुलिस इस मामले की छानबीन करने मे जुटी हैं।

बीमार बहन की देखभाल करने के दौरान बने दोनों के बीच नाजायज संबंध
मृतक का नाम कठौन गाँव के निवासी भावेश दास के बेटे देवानंद दास(31) और कुल्हाड़िया के मांगन हरिजन की छोटी बेटी 17 साल की ममता कुमारी के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम के दरोगा पवन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक पुलिस मृतक पत्नी सीमा देवी का के बयान पर जांच को आगे बढ़ रही है।
बताया जा रहा है कि 7 साल पहले मांगन हरिजन ने अपनी बड़ी बेटी सीमा की शादी कठौन गाँव के निवासी देवानंद दास के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। दोनों पति-पत्नी पिछले 3 साल से दिल्ली में रह रहे थे। सीमा ने पुलिस को बताया कि तकरीबन 1 साल पहले दिल्ली में तबीयत खराब होने के बाद से पति ने उसकी छोटी बहन ममता को देखभाल के लिए बुलाया था। जिसके बाद से उन दोनों के बीच नाजायज संबंध बन गए। इसी बात को लेकर कई बार विरोध करती थी, वही लड़ाई झगड़े बढ़ने पर पिछले 3-4 महीने से वह अपने दोनों बच्चों के साथ भागलपुर में रहने आ गई थी।
https://siwanexpress.com/aaj-subah-ki-10-mahatvpurn/
जहर खाकर खुदकुशी करने की आशंका बताई जा रही है
पत्नी ने अपने बयान मे कहा कि तबीयत खराब होने की बात सुनकर पति उसकी बहन ममता के साथ शनिवार को दिल्ली से भागलपुर आया था। यह आने के बाद दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं लड़की के पिता मांगन हरिजन ने बताया कि घटना भागलपुर के इशाकचक मे हुई है। रविवार की सुबह उसकी बेटी सीमा ने बताया कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली और दोनों की लाश सड़क किनारे पाया गया।
इसके अलावा घटना को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। दरोगा पवन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी सीमा देवी के बयान में जहर खाकर खुदकुशी करने की बात पर छानबीन की जा रही हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए सादर अस्पताल भेज दिया गया है।