LOC सीमा पर दिखा एक संदिग्ध ड्रोन; BSF ने बरसाई गोलियां, भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF को दिखा एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन। जिसके बाद BSF के जवानों ने ड्रोन पर 10 मिनट मे बरसाई 18 गोलियां।
जम्मू: BSF के जवानों ने LOC पर शनिवार सुबह करीब 4:10 बजे अरनिया के नागरिक इलाके मे एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन आते देखा, जिसके बाद BSF के जवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद, जवानों ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया। जिससे ये पता लगाया जा सके कि कहीं ड्रोन से हथियार या कोई नशीले पदार्थ तो नहीं गिराए गए।

अरनिया के इलाके में सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर BSF जवानों ने एक संदिग्ध ड्रोन कि आवाज सुनी। जवानों ने आवाज वाली दिशा मे गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जवानों ने करीब 10 मिनट मे लगातार 18 गोलियां चलाई। BSF के जवानों ने पुलिस की मदद से पूरे इलाके मे घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।
राजस्थान के श्रीगंगानगर मे भी देखा गया एक संदिग्ध ड्रोन
जम्मू के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर मे भी बीती रात अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक संदिग्ध डन को देखा गया। जिसके बाद BSF के जवानों ने लगभग 18 राउन्ड गोलियां चलाई। जिसके बाद ड्रोन वापिस लौट गया। इसके बाद एक सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
https://siwanexpress.com/bihar-me-headmaster-ke-pad/
BSF के जवानों ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़
इससे पहले शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले मे एक सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। वहाँ से कई हथियार, गोला-बारूद का एक भारी स्टॉक बरामद किया। BSF के जवानों को मिले सामान मे 2 अन्डर बैरल ग्रेनेड लौंचर्स, 1 AK-47 मैगजीन, इनसास राइफल की 48 गोलियां, 1 चाकू, चाइनीज पिस्तौल की 2 गोलियां, नौ एम एम हथियार की 38 गोलियां, AK-47 की 10 गोलियां और 1 अन्य धारदार हथियार मिला है। इस अभियान के लिए एक विशेष अभियान समूह, 26 राष्ट्रीय राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 52 वीं बटालियन ने मिलकर एक संयुक्त रूप से इस अभियान मे काम किया।