SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 3 लोगों की हुई मौत, अन्य 22 हुए घायल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 3 लोगों की हुई मौत, अन्य 22 हुए घायल।

सार

  • रविवार देर रात मथुरा में हुआ सड़क हादसा।
  • यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी बस।
  • हादसे में तीन लोगों की मौत। वहीं, अन्य अन्य लोगों की हालत नाजुक।
  • मथुरा जिलाधिकारी ने कहा अभी मृतकों की शिनाख्त करने का हो रहा है प्रयास।

Target Killing: जम्मू कश्मीर के घाटी में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

विस्तार

मथुरा: कल रविवार देर रात जनपद मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यमुना एक्सप्रेस वे एक भीषण हादसा हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। ये हादसा उस समय हुआ जब एक बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से बिहार जा रही थी। वे बस अनियंत्रित होते हुए तेज रफ्तार में यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और वहीं बस में सवार अन्य 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों पहुंचे और आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही पुलिस द्वारा मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई

मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय अरुण, 25 वर्षीय शिवाजीराव , 21 वर्षीय वीरेंद्र राम, 55 वर्षीय लीलावती, राम चन्द्र, 6 वर्षीय आदित्य कुमार को आगरा रेफर किया गया है।

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 3 लोगों की हुई मौत, अन्य 22 हुए घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी बस (Twitter image)

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

मथुरा में हुए इस सड़क दुर्घटना (Mathura Road Accident) को लेकर जानकारी मिली है कि जिस समय ये दुर्घटना हुई उस समय बस चालक शराब के नशे में था, जिस कारण उसने बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गई। फिलहाल, घायलों की हालत देख स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सीएमओ कार्यालय के चिकित्सक डॉक्टर भूदेव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि एक बस यमुना एक्सप्रेसवे होकर जा रही थी। जिसके साथ ये हादसा हुआ है।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा को लेकर सवारियों ने दी जानकारी

  • बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था।
  • वह बहुत तेजी से बस को चला रहा था,जिस कारण बस पलट गई।
  • इस घटना में 3 लोगों की मृत्यु की खबर है।
  • घायलों की संख्या 20 से 22 तक है।
  • सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • कुछ लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भी रेफर किया गया है।
  • वहीं, बस किसी वाहन से टकराई है या नहीं अभी इसका पता लगाया जा रहा है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content