Miss World 2023 Hosting: इस वर्ष 2023 में भारत करेगा ‘मिस वर्ल्ड’ की होस्टिंग, प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां लेंगी हिस्सा
इस वर्ष Miss World 2023 की होस्टिंग भारत करने वाला है। विश्व स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी। इस बात की घोषणा गुरुवार को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने की और जानकारी दी कि इस वर्ष के आखिर में नवंबर-दिसंबर में इस प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले होगा। वहीं, इससे एक महीने पहले इस प्रतिभागियों को शार्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड्स किए जायेंगे।
इन जगह आयोजित होंगे रैंप वॉक
- इस प्रतियोगिता का केंद्र यूपी में होगा।
- वाराणसी और आगरा में विश्व भर से आने वाली सुंदरियां रैंप वॉक करेंगी।
- मिस वर्ल्ड के भारत में आयोजन पर Miss World 2022 Karolina Bielawska ने खुशी व्यक्त की है।

27 साल पहले भारत में हुई थी मिस वर्ल्ड कंपटीशन
- भारत में इससे पहले 1996 में मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता हुई थी।
- अब एक बार फिर 27 साल बाद भारत को 71 वें मिस वर्ल्ड 2023 की होस्टिंग करने का मौका मिला है।
- हालांकि अभी इसकी अधिकारिक तिथि का खुलासा नहीं हुआ है।
- बस इस बात का ऐलान किया गया है कि इस वर्ष मिस वर्ल्ड 2023 की प्रतियोगिता नवंबर या दिसंबर में होने की संभावना है।
इतने देशों की सुंदरियां करेंगी रैंप वॉक
- इस प्रतियोगिता में 130 से अधिक देशों की सुंदरियां रैंप वॉक करते हुए नज़र आयेंगी।
- सभी मिस वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतने की स्पर्धा में शामिल होंगी।
- मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सुंदरियों की सुंदरता के आलावा ज्ञान के कई अन्य स्तरों पर जांचा जाता है।
- जिसके बाद सिलेक्शन होता है।

चेयपर्सन और सीईओ ने जताई खुशी
Miss World Organisation की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि “71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के लिए भारत को सेलेक्ट किए जाने की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है।” साथ ही, उन्होंने बताया कि “इससे पहले 30 साल पहले मैं भारत आई थीं और मुझे भारत से बहुत लगाव है। यहां की संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और बाकी दुनिया के साथ लुभावनी जगहें भारत में हैं। भारत ये प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए सबसे योग्य देश है।”
प्रतियोगिता से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता को मिलेगा बढ़ावा
इस वर्ष भारत में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की गूंज पूरे विश्वभर में होगी। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशनक की चेयरपर्सन ने कहा “हम भारत की अनूठी और विविध संस्कृति और यहां की लुभावनी जगहों को पूरी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे। Miss World Ltd. और PME एंटरटेनमेंट एक साथ मिलकर मिस वर्ल्ड फेस्टिवल तैयार कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उसकी विविधता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के जुनून को बढ़ावा देता है।”
भारत ने कब-कब जीता मिस वर्ल्ड खिताब
- 1966 – रीता फारिया
- 1994 – ऐश्वर्या राय
- 1997 – डायना हेडन
- 1999 – युक्ता मुखी
- 2000 – प्रियंका चोपड़ा
- 2017 – मानुषी छिल्लर
भारत में पूरे 27 साल बाद विश्व स्तर की मिस वर्ल्ड 2023 की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जो भारत के लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है।