SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

मोबाईल मे देखकर 6 लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों संग किया रेप

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

मोबाईल मे देखकर 6 लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों संग किया रेप; बिहार के शेखपुरा से एक हैरान -परेशान करने वाली खबर सामने आई है। वहाँ 6 बच्चों ने मिलकर दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंग रेप किया।  पकड़े जाने पर बच्चों ने एक हैरान करने वाली बात बताई। 

बिहार: मोबाईल आज के जमाने की सबसे बड़ी जरूरत है। आज बड़े से बड़े और छोटे से छोटे घर मे मोबाईल मिलना आम बात है। लेकिन जितना ये सबके लिए जरूरत बन गया है, उतना ही ये आजकल के बच्चों के दिमाग पर भी बुरा असर डाल रहा है। बच्चों के दिमाग मे गंदगी भरने का काम कर रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के शेखपुरा जिले से आया है। जहां छोटी उम्र के बच्चों ने गैंग रेप को अंजाम दिया है। यह बहुत ही परेशान करने वाली खबर है। यहाँ 9 साल की दो नाबालिग लड़कियों संग 9 से 12 वर्ष की उम्र के 6 लड़कों ने गैंग रेप किया।

ये घटना बरबीघा थन क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ। वैसे इस मामले की FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही, पुलिस ने दो लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाईल मे देखकर 6 लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों संग किया रेप
मोबाईल मे देखकर 6 लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों संग किया रेप

साग लेने गई थी लड़कियां 

इस बात को लेकर एक पीड़ित लड़की की दादी ने FIR दर्ज कराई है। जिसमे, लड़की की दादी ने बताया कि उनकी पोती अपनी एक सहेली के साथ खेत मे बथुआ का साग तोड़ने गई थी। जब वह दोनों साग तोड़कर वापिस घर लौटकर आई तो सब उन्हे देखकर हैरान और सन्न रह गए। दोनों रो रही थीं।

पूछने पर उसने बताया कि खेत मे उसके और उसकी सहेली के साथ छह लड़कों ने मिलकर गलत काम किया।इसके बाद मुझे 3 और सहेली को 5 रुपए दिए। उमने से एक लड़का पड़ोस का ही था। जब लड़की के परिवारवाले लड़के के घरवालों से शिकायत करने गए तो उन लोगों ने उन्हे गाली गलोच कर भागा दिया।

रात होने के कारण वह लोग पुलिस के पास नहीं गए। लेकिन, मंगलवार को सुबह होते ही गाँव के लोगों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने दो लड़कों को पकड़ा। तब उन दोनों को थाने ले कर गए। जिसके बाद, FIR दर्ज कर दोनों से पूछताछ की गई।

तब उन दोनों लड़कों ने बताया कि वह मोबाईल पर गंदी फिल्मे देखा करते थे जिसके बाद ये सब किया। दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी इसके साथ, दूसरे आरोपित लड़कों की खोज की जा रही है।

https://siwanexpress.com/bihar-ke-71-ips-afsaro-ko-sarkar/

बहरहाल, जिस तरह की ये घटना सामने आई है, वह एक चिंता का विषय है। इतनी कम उम्र मे जिस तरह ये बच्चे अपराध की ओर बढ़ रहे है, गलत रास्ते पर अपने कदम बढ़ रहे है, ये उनके परिवार और पेरेंट्स की लापरवाही की ओर इशारा करता है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content