Nalanda Violence: नालंदा हिंसा मामले में पुलिस ने शुरू की आरोपियों के घर की कुर्की, 7 आरोपियों ने किया खुद को संरेडर
सार
- नालंदा हिंसा में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई।
- आरोपियों पर पुलिस द्वारा कसा गया शिकंजा।
- नालंदा हिंसा के आरोपियों के घर पुलिस ने की कुर्की।
- कुर्की के लिए 11 आरोपियों के घर लगाया गया था नोटिस।
- कुर्की होता देख सात आरोपियों ने किया खुद को सरेंडर।
- अन्य दो आरोपियों के तलाश में पुलिस जुटी।
विस्तार
बिहार के नालंदा हिंसा मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के घर की कुर्की शुरू कर दी गई है। जिसके बाद हिंसा के आरोपियों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद कुर्की होता देख सात आरोपियों ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सवेरा होती ही आरोपियों के घर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अपने परिवार पर आती इस मुसीबत को देख हिंसा के आरोपियों ने एक- एक कर खुद को सरेंडर करना शुरू कर दिया। जिसमें कुल सात आरोपियों ने खुद को सरेंडर किया। जिसकी अटेस्टेशन खुद नालंदा एसपी द्वारा की गई है।
जानें पूरा मामला
- रामनवमी के बाद बिहार के नालंदा में हिंसा हुई थी।
- ये हिंसा 31 मार्च के दिन हुई थी।
- इसमें दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई थी।
- इस पत्थरबाजी के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई थी।
- वहीं, फायरिंग में गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
- इस हिंसा की भड़की आग में कई लोग घायल हो गए थे।
- वहीं, कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया गया था।

पुलिस ने शुरू की कुर्की
- बिहार में हुई इस हिंसा के बाद सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष द्वारा सरकार को घेरा गया था।
- विपक्ष पर पलटवार करते हुए सीएम नीतीश ने कहा था कि बिहार में हुई ये हिंसा सुनियोजित साजिश के तहत की गई है।
- इसका जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा।
- हाई कमांड का आदेश प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है।
- जिसके बाद, आरोपियों के घर की कुर्की करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
- कुर्की के लिए शुक्रवार की रात 11 आरोपियों के घर नोटिस लगाया गया था।
- अपने घरों की कुर्की होते देख इस हिंसा के फरार आरोपी एक- एक कर सामने आने लगे।
- जिसमें से, 7 आरोपियों ने खुद को सरेंडर कर दिया।

सातों आरोपियों के नाम
- एक – एक कर 7 आरोपियों ने खुद को सरेंडर कर दिया।
- जिसमें से पटना के कोतवाली थाना में कृष्ण कुमार, कुंदन कुमार लहेरी, मोहम्मद शेरू, मोहम्मद चांद, मोहम्मद राशिद शामिल हैं।
- वहीं, सोहसराय थाना में मनीष वर्मा और सोनू वर्मा ने सरेंडर किया है।
- इसके अलावा, अब पुलिस दो अन्य फरार आरोपी मुन्ना और पप्पू की तलाश कर रही है।