Nepal Plane Crash: नेपाल में विमान हुआ क्रैश, 68 लोगों की हुई मौत; विमान में क्रू मेंबर समेत 72 यात्री थे सवार।
हाइलाइट
काठमांडू: येति एयरलाइंस (Yeti Airlines) का एक विमान ATR-72 पोखरा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पोखरा में दुर्घटना ग्रस्त हुए विमान में क्रू मेंबर्स समेत 72 यात्री सवार थे। जिसमे, सभी 72 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी के व्यक्ति के जिंदा बचने की गुंजाइश बहुत ही कम है। विमान में कुल 68 यात्री और क्रू मेंबर के चार सदस्य सवार थे।
इस घटना से जुड़े 2 वीडियो भी सामने आए है।
https://siwanexpress.com/menstrual-leave-kerala-university-took-big-step/
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार, काठमांडू से पोखरा जा रही येति एयरलाइंस का ATR-72 विमान आज रविवार सुबह 11 बजे के करीब कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में अब तक कुल 68 शव बरामद किए जा चुके हैं। मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी द्वारा स्थानीय मीडिया को ये जानकारी दी गई है।
येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच ये दुर्घटना हुई है। विमान में कुल 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। दुर्घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर समेत एक बचाव दल तैनात किया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार 68 यात्रियों को साथ लेकर विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट के बाद ये विमान हादसा हो गया। जब ये दुर्घटना हुई इस समय विमान अपने गंतव्य स्थान से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर था। बचाव अभियान जारी है। इस दुर्घटना में भारतीय नागरिक भी शामिल है।
भारतीय दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर
नेपाल के पोखरा में विमान के क्रैश के बाद उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी या किसी तरह की मदद के लिए काठमांडू में भारतीय दूतावास द्वारा दो हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
काठमांडू में दिवाकर शर्मा: +977-9851107021
पोखरा में लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक त्रिपाठी: +977-9856037699
भारतीय दूतावास इस घटना को लेकर स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में बना हुआ है और वहां के हालात पर नजर रखे हुए है।
नेपाल में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
पोखरा हवाई अड्डे पर हुए इस विमान हादसे के बाद नेपाल सरकार द्वारा कल एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। जबकि भारत में नेपाल के राजदूत द्वारा पोखरा में 5 भारतीयों समेत 72 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को ले जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “हम मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।”
पोखरा पहुंचे पीएम ‘प्रचंड’
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने येति एयरलाइंस के विमान दुर्घटना के बाद दुख व्यक्त करने के लिए 5 सदस्यों वाली कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। प्रचंड ने हादसे पर दुख जताते हुए गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों, नेपाल सरकार की सभी एजेंसियों को तत्काल प्रभावी बचाव अभियान चलाने के सख़्त निर्देश दिए है। दुर्घटना की जानकारी लेने के लिए पीएम प्रचंड त्रिभुवन हवाई-अड्डे पर पहुंचे।
दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे 5 भारतीय नागरिक
येति एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 68 यात्री सवार थे जिसमे 10 विदेशी नागरिक थे और उनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल थे। येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विमान में 2 शिशुओं समेत 10 विदेशी नागरिक सवार थे। विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, 1 आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीनी और 1 फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।
स्थानीय अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे में आग लगी हुई थी और बचावकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे थे। सभी बचाव एजेंसियां पहले आग बुझाने और यात्रियों को बचाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा गया है कि नेपाली दुर्घटनाग्रस्त विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले आसमान में उड़ रहा है। इसके कुछ ही देर बाद विमान को धरती के तरफ आते हुए देखा गया और फिर वह जमीन पर जा गिरा। जैसे ही विमान जमीन पर गिरता है, बहुत ही जोर की आवाज होती सुनाई दे रही है। इस हालत में वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी डर जाता है और उससे कैमरे दूसरी तरफ मुड़ जाता है।
वहीं ऐसा ही एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि विमान गिरा हुआ है और उससे बहुत अधिक धुंआ निकल रहा है। वीडियो में वहां कई स्थानीय लोग मौजूद दिख रहे है जो उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे है। वहीं इस हादसे के कारण आस-पास के पेड़-पौधों में आग भी लग गई है जो इस वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
विमान में तकनीकी खराबी से हुआ हादसा
नेपाल की एयरपोर्ट ऑथरिटी द्वारा ये दावा किया गया है कि मौसम की खराबी नहीं बल्कि तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हुआ है। जनकारी मिली है कि पायलट द्वारा ATC से लैंडिंग की परमिशन ले ली गई थी। पोखरा ATC द्वारा लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था। सिविल एविएशन ऑथरिटी ने कहा कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान ने आज पकड़ ली थी, इसलिए मौसम की खराबी इस दुर्घटना का कारण नही हो सकती।
पोखरा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई
आज (रविवार) की सुबह पोखरा में येती एयरलाइंस के विमान क्रैश होने के बाद से पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने जानकारी दी है कि पोखरा एयरपोर्ट से आज के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।