Noida Big News: नोएडा में एक झोपड़ी में गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलसे, एक नवजात समेत दो बच्चों की जिंदा जलकर हुई मौत।
हाइलाइट
- नोएडा में एक झोपड़ी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में 6 लोग झुलसे।
- एक नवजात शिशु समेत दो बच्चों की मौत।
- घटना रविवार सुबह करीब 2:52 बजे की।
- अन्य 4 लोगों की गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
https://siwanexpress.com/what-should-be-eaten-and-not-be-eaten-in-diabetes/
विस्तार
Noida Big News : देश की हाईटेक सिटी नोएडा में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। नोएडा के सेक्टर-8 में बने एक झोपड़ी में गैस सिलेंडर के फटने से आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिसके बाद, सभी को नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां एक नवजात शिशु समेत दो बच्चों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल द्वारा बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। इन दोनों बच्चों की मौत जिंदा जलकर हुई है। अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल है और उनको नोएडा जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
आज सुबह करीब 2:52 बजे की घटना
यह दर्दनाक घटना आज (रविवार) की सुबह करीब 2:52 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-8 में बने झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने की घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के सिर्फ 4 मिनट के अन्दर ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
20 मिनट के अन्दर आग पर पाया गया काबू
जिस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम उस घटनास्थल पर पहुंची थी उस दौरान पूरी झोपड़ी आग की लपटों से घिरी हुई थी। तकरीबन 20 मिनटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया। झोपड़ी में रहने वाले सभी 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर- 30 में बने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

12 दिनों की नवजात की हुई मौत
नोएडा के जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। जिसमें से एक बच्चे की उम्र 12 वर्ष थी और वहीं, एक नवजात जो केवल 12 दिनों की लड़की थी। अन्य 4 लोगों को गंभीर अवस्था में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद आस -पास के पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई है।
https://sarkaridada.com/2023/02/12/mppsc-pre-2022-online-form-2023/
इस दर्दनाक हादसे के होने का कारण
इस दर्दनाक घटना के बारे में नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पूरी घटना फेस-1 थाना क्षेत्र का है। इस मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हादसा गैस सिलेंडर के लीकेज होने की वजह से हुआ था। फिलहाल अभी, सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है। जिन दो मासूमों की मौत हुई है, उनके शवों को कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना में एक 12 दिनों की नवजात लड़की की भी जलकर मौत हो गई है। पुलिस द्वारा इस मामले में अपने स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।