SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

केन्द्रीय विद्यालय द्वारा 4014 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी, जाने भर्ती प्रक्रिया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

केन्द्रीय विद्यालय द्वारा 4014 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी, जाने भर्ती प्रक्रिया। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटिटीव एग्जाम 2022 के माध्यम से 4014 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 नवंबर 2022 तक चलेगी।

https://siwanexpress.com/read-all-important-important-news-related-5-nov/

KVS LDCE Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालयों में PGT, TGT, हेड मास्टर, आदि पदों की सरकारी नौकरी के इच्छुक शिक्षकों के लिए निकली बंपर भर्तियां। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, अलग -अलग विषयों के लिए TGT व PGT और हेड मास्टर के पदों पर सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (LDCE) 2022 के माध्यम से भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी की है।

संगठन द्वारा बुधवार, 2 नवंबर 2022 को एक नोटिफिकेशन जारी किया जिसके अनुसार सभी पदों की कुल 4014 खाली जगहों के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन की लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटिटीव एग्जाम 2022 (LDCE) के लिए आवेदन की इच्छा रखने वाले व इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अपने सम्बन्धित डिप्टी कमीश्नर या इन-चार्ज डीसी या असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल या इन-चार्ज प्रिंसिपल को सीबीएसई द्वारा दिए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

केन्द्रीय विद्यालय द्वारा 4014 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी, जाने भर्ती प्रक्रिया
केन्द्रीय विद्यालय द्वारा 4014 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी

सम्बन्धित अधिकारी उम्मीदवारों द्वारा किए गए आवेदन के डिटेल्स की जांच और वेरिफिकेशन करेंगे। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट-आऊट पर उम्मीदवारों व उनके हेड के हस्ताक्षर भी जमा होंगे।

KVS LDCE भर्ती 2022 के लिए 4014 पदों की नोटिफिकेशन का लिंक

KVC (LDCE) में पदों के अनुसार खाली जगहों की संख्या

TGT में 2154 पदों पर भर्ती

PGT में 1200 पदों पर भर्ती

हेड मास्टर के लिए 237 पदों पर भर्ती

प्रिंसिपल के लिए 278 पदों पर भर्ती

वाइस-प्रिंसिपल के लिए 116 पदों पर भर्ती

फाइनेंस ऑफिसर में 7 पदों पर भर्ती

सेक्शन ऑफिसर में 22 पदों पर भर्ती

16 नवंबर तक करे आवेदन

KVS द्वारा किए गए कार्यक्रम के अनुसार नवंबर के पहले हफ्तेe ऑनलाइन आवेदन लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इस लिंक को अलग -अलग कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा अपने- अपने क्षेत्र के केद्रीय विद्यालयों में प्रसारित किया जाएगा, जिसके माध्यम से जो भी इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार हैं वह 16 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इसके बाद कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 23 नवंबर तक उम्मीदवारों के एप्लीकेशन की जांच, वेरिफिकेशन और सीबीएसई को सबमिट कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा की तारीख भी घोषित कर जाएगी।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content