IAF अग्निवीर वायु 2023 के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें आवेदन से जुड़ी बातें। भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी।
https://siwanexpress.com/read-all-main-important-news-related-6-nov/
भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। जो भी इस भर्ती के लिए इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स है वह आवेदन कर सकते हैं। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती 2023 (IAF Agniveer Vayu 2023) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जो भी कैंडिडेट्स इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंडियन एयर फोर्स में भर्ती होना चाहते हैं, वे इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही अगर चाहे तो इसकी डिटेल्ड विज्ञापन भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए IAF अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट है – agnipathvayu.cdac.in

रजिस्ट्रेशन की शुरुआती और अंतिम तिथि
IAF अग्निवीर वायु भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 07 नवंबर 2022 को शाम 5 बजे से शुरू कर दी जाएगी। ये रजिस्ट्रेशन 7 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर 2022 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 23 नवंबर को शाम 5 बजे तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी
भारतीय वायुसेना द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि, “भारतीय वायु सेना अविवाहित भारतीय पुरुषों और महिलाओं उम्मीदवारों को 18 जनवरी 2023 से चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आमंत्रित करता है ताकि वे अग्निवीर वायु के रूप में IAF में शामिल हो सकें।”
आयु सीमा
IAF अग्निवीर वायु भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 17.5 से लेकर 21 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। मतलब, उम्मीदवारों की जन्म तिथि 27 जून 2002 से 27 दिसम्बर 2005 के बीच की होनी चाहिए।
साथ ही, पुरुष कैंडिडेट की हाइट कम से कम 152.5 सेमी होनी चाहिए। वहीं, महिला कैंडिडेट की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।
पुरुष कैंडिडेट के चेस्ट की चौड़ाई कम से कम 77 सेमी होनी चाहिए। साथ ही, वे चेस्ट 5 सेमी फुला भी सके।
अप्लाई करने के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता
अगर शैक्षिक योग्यता के बारे में कहे तो, शैक्षिक योग्यता में सबसे जरूरी है मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं में कम से कम 50% अंको से पास होना चाहिए।
इंग्लिश विषय में 50 % से अधिक अंक होना आवश्यक है।
साथ ही, तीन साल की इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 50% अंक के साथ पास होना चाहिए।
इसके अलावा इसके लिए भी शैक्षिक योग्यता को लेकर बहुत सी क्वालिफिकेशन हैं। जो इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं।
नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
आवेदन शुल्क
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क भुक्तान करना होगा। ये पेमेंट कैंडिडेट्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आदि किसी भी माध्यम से कर सकते हैं।
चयन की प्रक्रिया
तीन चरणों में होगी चयन की प्रक्रिया
पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा
दूसरे चरण में भी ऑनलाइन एग्जाम और फिजिकल फिटनेस टेस्ट
तीसरे चरण में मेडिकल टेस्ट होगा।
जो भी कैंडिडेट सेलेक्ट होगा उनकी लिस्ट फरवरी में जारी की जाएगी।
भर्ती के लिए अन्य खास बातें
वायुसेना अग्निवीरो का 4 साल की ट्रेनिंग में 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस होगा।
अग्निवीर ज्यादती के हकदार नहीं होंगे।
सेवा के समय अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के अस्पतालों और इंडियन एयरफोर्स की सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा पाएंगे।
अग्निवीरों को साल भर में 30 छुट्टियां दी जाएंगी। इसके अलावा छुट्टी लेने के लिए सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।