SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

पढ़ें 20 अक्टूबर आज के प्रमुख और मुख्य खबरें सिर्फ Siwan Express News पर

अहम और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

पढ़ें 20 अक्टूबर आज के प्रमुख और मुख्य खबरें सिर्फ Siwan Express News पर, पढ़ें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, मनोरंजन, खेल जगत, बाजार, आदि से जुड़ी खबरें एक साथ सिर्फ यहाँ।

https://siwanexpress.com/patna-university-chhatra-sangh-chunav/

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नये पार्टी अध्यक्ष , सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के अध्यक्ष के रूप मे चुन लिए गए है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से हराकर ये पद प्राप्त किया है। उन्होंने ऐसे समय पर पार्टी की कमान अपने हाथों मे लि है, जब कांग्रेस 137 साल के अपने इतिहास में अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। करीब 24 साल के बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता इस पार्टी का अध्यक्ष बना है। 

गांधी परिवार के विश्वसनीय कर्नाटक निवासी खड़गे सोनिया गांधी की जगह लेंगे, जिन्होंने करीब दो दशक तक पार्टी का नेतृत्व किया है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को अपना पदभार संभालेंगे। खड़गे की जीत की घोषणा होने के कुछ देर बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वॉड्रा दिल्ली मे स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने भी खड़गे को बधाई दी। 

पढ़ें 20 अक्टूबर आज के प्रमुख और मुख्य खबरें सिर्फ Siwan Express News पर
मल्लिकार्जुन खड़गे
पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचनेवाले दूसरे दलित नेता बने मल्लिकार्जुन

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले एस निजालिंगप्पा के बाद कर्नाटक के दूसरे नेता व बाबू जगजीवन राम के बाद इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे दलित नेता भी बन चुके हैं। लगातार नौ बार विधायक व दो बार लोकसभा सांसद रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना सियासी सफर गृह जिले गुलबर्ग में यूनियन नेता के रूप में शुरू किया था। वह कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में में भी कार्य कर चुके हैं। 

सामने बड़ी चुनौतियां

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार करना। 

बतौर अध्यक्ष कोई भी निर्णय स्वतंत्र होकर लेना।

पार्टी में संगठनात्मक सुधार पर जोर देना। 

पार्टी के अंदर पीढ़ीगत खाई को खत्म करना। 

 विपक्षी दलों को करना एकजुट करना। 

यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हो रहे युद्ध के कारण यूक्रेन में बिगड़ रहे हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी मे कहा गया है कि भारत के नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है और यूक्रेन में रह रहे छात्रों समेत भारतीय नागरिको को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है। वहीं, बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की है। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

हिमाचल प्रदेश चुनाव मे  AAP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 54 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने सिराज विधानसभा सीट पर सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ गीता नंद ठाकुर को उतारा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने  4 उम्मेदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके साथ ही हिमाचल के 68 में से 58 सीटों पर आप ने अपने उम्मेदवारों उतार दिया हैं।

ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने दिया इस्तीफा

भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हेंने लंदन में मिनिस्टीरियल कम्युनिकेशन के लिए अपने पर्सनल ई-मेल का प्रयोग किया था। इसी गलती के कारण उन्हे इस्तीफा देना पड़ा। सुएला ब्रेवरमैन को 43 दिन पहले ही गृह मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया था। ब्रेवरमैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना इस्तीफा शेयर किया। उन्होंने कहा, मैंने गलती की है और मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं।

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बीजेपी के संपर्क में हैं नीतीश कुमार

प्रशांत किशोर ने ये दावा किया हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के संपर्क में हैं। प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर स्थिति की मांग हुई तो नीतीश फिर से बीजेपी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं। प्रशांत किशोर के इस बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने इस बात को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे आभासी बताया और कहा कि इसका मकसद केवल भ्रम फैलाना है।

छात्रों की फीस बढ़ने के खिलाफ निकला मशाल जुलूस, आज दोपहर सेंट्रल ऑफिस के घेराव का प्लान

BHU में लगातार फीस बढ़ाने के मामले मे छात्रों द्वारा बुधवार को मशाल जुलूस निकाल गया। विश्वविद्यालय ऐड्मिनिस्ट्रैशन की तरफ से कोई फैसला न लेने से नाराज ABVP संगठन के कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि का निर्णय वापस होने तक आंदोलन करते रहने का फैसला लिया है। ABVP-BHU के छात्रों ने आज गुरुवार दोपहर 12बजे सेंट्रल ऑफिस पर घेराव की धमकी भी दी है। 

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में परिषद की बीएचयू इकाई के प्रेसीडेंट अभय सिंह ने कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ हो रहे इस आंदोलन को विश्वविद्यालय ऐड्मिनिस्ट्रैशन  नजरअंदाज कर रहा है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। 

छात्रों की फीस बढ़ने के खिलाफ निकला मशाल जुलूस, आज दोपहर सेंट्रल ऑफिस के घेराव का प्लान

बुधवार को मशाल जुलूस निकाला गया

विश्वविद्यालय ऐड्मिनिस्ट्रैशन द्वारा फीस वृद्धि को लेकर जो तर्क दिया जा रहे है वह सब बेबुनियाद है। विश्वविद्यालय ऐड्मिनिस्ट्रैशन बिल्कुल झूठ बोल रहा है कि फीस नहीं  बढ़ाई गई है। अगर फीस नहीं बढ़ाई गई है तो फीस किसकी वापस की जा रही है। बुधवार शाम को विद्यार्थी परिषद द्वारा मशाल जुलूस भी निकाला गया था। 300 से अधिक की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथ में मशाल लेकर विश्वविद्यालय ऐड्मिनिस्ट्रैशन के खिलाफ नारे लगाए। छात्रों ने BHU सिंह द्वार तक मार्च किया था।

PCS के Result 2021 के डिप्टी एसपी के आधे पदों पर बेटियों का कब्जा, डिप्टी कलेक्टर के 31% पदों पर पाई सफलता

सेना और पुलिस में बेटियों की भागीदारी दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ने लगी है। PCS-2021 में डिप्टी एसपी के 25 में से 12 पदों पर बेटियों ने अपना कब्जा कर लिया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर के 31% पद अपने नाम किया है। PCS-2021 में 29 प्रकार के कुल 627 पदों में से एक चौथाई पदों पर केवल महिला कैन्डीडेट्स का चयन हुआ है। 

सबसे ज्यादा 29 महिला कैन्डीडेट्स प्रिन्सपल के पद के लिए चुनी गई हैं। कुल 627 पदों में से 141 पदों पर महिला कैन्डीडेट्स का चयन हुआ है। ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर 36% महिला कैन्डीडेट्स का चयन हुआ हैं। BDO के 39 में से 14 पदों पर बेटियों का चयन हुआ है। इसके अलावा डिप्टी जेलर के 20% पदों पर महिला कैन्डीडेट्स का चयन हुआ है। 30 में से 6 पद महिला कैन्डीडेट्स को मिले हैं।

वहीं, जेल अधीक्षक के 9 में से 2 पदों पर भी महिला कैन्डीडेट्स ने चयनित होकर ये साबित कर दिया है कि वे किसी से पीछे नहीं हैं। इसके साथ ही, नायब तहसीलदार के 18% पदों, फाइनैन्स और अकाउंट ऑफिसर के 25% पदों, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं वर्क अफसर के शत प्रतिशत पदों, एक्साइज इंस्पेस्क्टर के 23% पदों और टेक्निकल असिस्टेंट (केमेस्ट्री) के 50% पदों पर महिला कैन्डीडेट्स का चयन हुआ है।

खेल से जुड़े अहम खबरें 

1. ICC की ओर से पुरुषों की T-20 रैंकिंग जारी की गई है। जारी की गई इस रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को पीछे छोड़, बांग्लादेश के ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब- अल- हसन दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। 

2. भारतीय टीम के T-20 वर्ल्ड कप 2022 के मेन राउंड से पहले होने वाले दूसरे वॉर्म अप मैच जो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना था उसे बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। टीम इंडिया ने अपने पहले वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया था।

3. T-20 विश्वकप 2022 की शुरुआत हो गई है। इंग्लैंड टीम के मेधावी गेंदबाज रीस टोपले चोट के कारण T-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लगने के कारण उन्हे टीम से बाहर कर दिया गया है। 

4. T-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच में आयरलैंड ने स्कॉटलैंड की टीम को 6 विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया है। इस जीत में कर्टिस कैंपर और जॉर्ज डॉकरेल ने नाबाद 199 रनों की साझेदारी वाली अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने अपने सुपर-12 में पहुचने का रास्ता साफ कर लिया है और एक उम्मीदें कायम रखी हैं।

मौसम के ताजा हाल

बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू -कश्मीर और मध्य महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, हिमाचल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में भी बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो साल के इस समय के हिसाब से सामान्य से एक डिग्री कम है।  दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘खराब” श्रेणी में दर्ज की गयी। साथ ही, मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों ने बताया है कि यह शनिवार तक ‘‘बहुत खराब” श्रेणी तक जा सकता है। 

कुछ काम की खबरें 

1. SSC ने SSC CGL परीक्षा फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दिए है। परीक्षा फॉर्म में करेक्शन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक ssc.nic.in को एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में कोई गड़बड़ी हो या कोई जानकारी अधूरी छूट गई हो, तो वह करेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

2. IIM ने CAT परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 अक्टूबर 2022 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स इसे इंस्टिट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 27 नवंबर 2022 को परीक्षा होगी।

 

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content