संसद सत्र: रेलवे को हुई चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 600 करोड़ से अधिक की कमाई, सरकार ने संसद में दिया जवाब।
हाइलाइट
- रेलवे को 2022-23 में convenience fee से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाए।
- सुविधा शुल्क यात्रियों से टिकटों के रद्द करने पर वसूला जाता है।
- टिकटों के कैंसिल करने पर यह convenience fee वापस नहीं किया जाता है।
- पूर्व मध्य रेलवे ने इस वित्त वर्ष 8.84 प्रतिशत ज्यादा की ढुलाई।
- पूर्व मध्य रेलवे ने माल ढुलाई में 17.53 प्रतिशत ज्यादा की कमाई की।
https://siwanexpress.com/public-sector-banks-record-profit-rs-28719/
विस्तार
Indian Railways: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों से 2022-23 में अभी तक convenience fee से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की गई है। यात्रियो से ये रकम टिकट कैंसल करने पर वसूली जाती थी। यात्रियों द्वारा टिकटों के कैंसिल करने पर convenience fee वापस नहीं किया जाता है। संसद में रेल मंत्री द्वारा बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई।

Convenience fee लेने का तरीका
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि convenience fee की राशि AC class के लिए 30 रुपये और Non-AC class के लिए 15 रुपये है। टिकट कैंसिल कराने पर convenience fee लौटाया नहीं जाता है। यह कैंसिलेशन या क्लर्केज चार्ज नियमो के अंडर ही लिया जाता है। उन्होंने रेलवे पैसेंजर्स (कैंसिलेशन ऑफ टिकट्स एंड रिफंड ऑफ फेयर) रूल्स 2015 का उल्लेख दिया।
हर साल कितना वसूला गया शुल्क
2019-20 – 352.33 करोड़ रुपये
2020-21 – 299.17 करोड़ रुपये
2021-22 – 694.08 करोड़ रुपये
2022-23 – 604.40 करोड़ रुपये (दिसम्बर तक) Convenience fee वसूला गया।
https://sarkaridada.com/2023/02/09/ssb-constable-tradesman-pet-pst-admit-card/
पूर्व मध्य रेलवे ने इस वित्त वर्ष 8.84 प्रतिशत ज्यादा की ढुलाई
भारतीय रेल चालू वित्त वर्ष 2022-23 में पैसेंजर सेगमेंट के साथ ही Freight Loading में भी जबरदस्त की कमाई हुई है। इसी लाइन में भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे जोन की कमाई में भी बेहद ही शानदार बढ़ोतरी हुई है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के शुरुआती 10 महीनों (अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक) में 147.32 मिलियन टन freight loading की है। ये ढुलाई बीते वित्त वर्ष इसी अवधि के दौरान की गई ढुलाई की तुलना में 8.84 % अधिक है।
पूर्व मध्य रेलवे ने माल ढुलाई में 17.53 प्रतिशत ज्यादा की कमाई की
Freight loading में बढ़ोतरी होने से पूर्व मध्य रेलवे की कमाई में भी बढ़ोतरी हुई है। जहां पूर्व मध्य रेलवे द्वारा माल ढुलाई (freight loading) से 18,522 करोड़ रूपये की कमाई की गई है। जो बीते वर्ष के मुकाबले 17.53 % ज्यादा है।