SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

लिव इन में रहने वाले पार्टनर ने अपनी प्रेमिका के किए 35 टुकड़े; लगाया लाश को ठिकाने

पढें 18 नवंबर से जुड़ी तमाम मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें सिर्फ Siwan Express News पर
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

लिव इन में रहने वाले पार्टनर ने अपनी प्रेमिका के किए 35 टुकड़े; लगाया लाश को ठिकाने, पहले बाजार से फ्रिज खरीदा, बदबू आने पर अगरबत्ती से बदबू दबाई, रोज रात 2 बजे जंगल में टुकड़े फेंकता था।

https://siwanexpress.com/all-main-important-news-related-14-nov/

दिल्ली पुलिस द्वारा आज एक दिल दहला देने वाली हत्याकांड का खुलासा किया गया। ये मामला 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले का है जब लिव इन पार्टनर आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर, उसके शव को आरी से कटकर उसके 35 टुकड़े किए। जिसके बाद एक नया फ्रिज खरीदा जिसमे उसने लाश के टुकड़े रखे और बदबू न आए इसके लिए वह अगरबत्ती जलाता था।

लिव इन में रहने वाले पार्टनर ने अपनी प्रेमिका के किए 35 टुकड़े; लगाया लाश को ठिकाने
श्रद्धा (फाइल फोटो)

करीब 18 दिन तक वह प्रत्येक रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़ों को जंगल में फेंक आता था। पुलिस ने इस मामले में आफताब को शनिवार को अरेस्ट किया। जिसके बाद उससे पूछताछ को गई जिसमे उसने श्रद्धा की हत्या की पूरी कहानी बताई। वहीं इधर, कोर्ट ने आफताब को 5 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पूरी कहानी

श्रद्धा कौन थी?

श्रद्धा मुंबई के मलाड में रहती थी। उसकी उम्र 26 साल थी। यहां, वह एक बड़े मल्टीनेशनल कंपनी में कॉल सेंटर में काम किया करती थी।

आफताब कौन है?

आफताब अमीन एक फूड ब्लॉगर है। साथ ही, वह भी कॉल सेंटर में काम करता था। जिसका इंस्टाग्राम पर एक पर्सनल अकाउंट है जिसका नाम द हंगरी छोकरो (thehungrychokro) है, जबकि उसका इंस्टाग्राम पर फूड ब्लॉग अकाउंट द हंगरी छोकरो_एस्कैपेड्स (thehungrychokro_escapades) के नाम से है। उसने अपने पर्सनल ब्लॉग पर आखिरी फोटो 3 मार्च 2019 को पोस्ट की थी।साथ ही, अपने फूड ब्लाॅग से उसने आखिरी फोटो 2 फरवरी 2022 को पोस्ट किया था।

श्रद्धा और आफताब की मुलाकात

श्रद्धा और आफताब दोनो ही कॉल सेंटर में एक साथ काम किया करते थे। इनकी मुलाकात 2019 में कॉल सेंटर में ही हुई थी। साथ काम करते -करते दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन दोनों के इस रिश्ते से परिवार वाले नाखुश थे। जिस कारण दोनों मुंबई छोड़ दिल्ली के महरौली के फ्लैट में शिफ्ट हो गए जहां, दोनो लिव इन में रहने लगे।

लड़की के पिता ने अगवा होने का केस दर्ज करवाया

श्रद्धा अपने क्लासमेट लक्ष्मण के साथ कॉन्टैक्ट में थी। लक्ष्मण श्रद्धा के पिता को श्रद्धा की पूरी जानकारी दिया करता था। जब श्रद्धा ने कई दिन तक लक्ष्मण का फोन रिसीव नहीं किया तो लक्ष्मण ने इसकी जानकारी श्रद्धा के पिता को दी। जिसके बाद श्रद्धा के पिता विकास मदान अपनी बेटी का हाल जानने 8 नवंबर को मुंबई दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने घर के दरवाज़  पर ताला लगा देखा। जिसके बाद उन्होंने महरौली पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी बेटी के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई।

कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि श्रद्धा ने अपनी मां से फोन पर आफताब के साथ मारपीट की बात भी कही थी। श्रद्धा अपनी मां की मौत के बाद अपने घर आई थी, तब उसने अपने पिता से भी इस मारपीट की बात को कही थी।

श्रद्धा का कत्ल किया और ठिकाने लगाया

साउथ दिल्ली के एडिशनल DCP अंकित चौहान का कहना है कि 18 मई को हुए झगड़े के बाद आफताब ने तंग आकर श्रद्धा की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी बॉडी को आरी से काटकर 35 टुकड़े किए और हत्या के बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा।

फ्रिज जिसमे रखा श्रद्धा की लाश के टुकड़े
फ्रिज जिसमे रखा श्रद्धा की लाश के टुकड़े

जिसके बाद टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया। लाश की बदबू न आए इसके लिए अगरबत्ती जलाता था। पुलिस ने आगे बताते हुए कहा कि वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के जंगल में फैंक कर आया था। जिसमे, उसने सबसे पहले उसके हाथों के तीन टुकड़े किए। उसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए और जंगल में फैंका।

हत्या का कारण

पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया उन दोनों के बीच आए दिन लड़ाई – झगडे हुआ करते थे। वह दिन पर दिन शादी के लिए दबाव बनाती जा रही थी। इसके अलावा आफताब के कई अन्य लड़कियों के साथ भी रिश्ते थे और श्रद्धा को इस बात का शक हो रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई -झगड़े हुआ करते थे। जिस बात से आफताब ने तंग आकर श्रद्धा की हत्या कर दी। अब पुलिस ने आफताब पर मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, श्रद्धा की बॉडी को भी सर्च करना शुरू कर दिया है।

जंगल में मिले कुछ टुकड़े

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आफताब द्वारा बताए गए रास्ते पर हमें जंगलों से लाश के कुछ टुकड़े मिले हैं। लेकिन, अभी यह नहीं कह सकते कि मिले हुए टुकड़े श्रद्धा के ही हैं। बाकी अंगों की भी तलाश अभी जारी है। अभी तक जो टुकड़े मिले हैं, वो किसी जानवर के भी हो सकते हैं। अब जांच के बाद ही यह बात स्पष्ट होगी कि ये सब टुकड़े किसके हैं।

किस एंगल से होगी जांच?

दिल्ली पुलिस का कहना है कि जैसे लड़की को मारा गया है और उसके टुकड़े करके फेंके गए है, उससे स्पष्ट होता है कि आफताब इस हत्या के सबूतो को मिटाने की साजिश में लगा हुआ था। जब मीडिया द्वारा पुलिस से पूछा गया कि क्या पुलिस लव जिहाद के एंगल से भी इस केस की जांच करेगी तो पुलिस ने जवान देते हुए कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content