SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

पति से विवाद पर तीन बच्चों संग कुएं मे कूदी पत्नी, सबकी मौत

पति पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

बिहार के कैमूर जिले मे तीन बच्चों के साथ महिला के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोग सन्न हो गए हैं। गाँव के लोगों को इसके बारे ने तब पता चला जब उन्होंने कुएं मे चप्पल को तैरते देखा। पुलिस की मदद से चारों लाशों को बाहर निकाला गया। इस आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई  बताई जा रही है।

https://siwanexpress.com/siwan-express-news-10-october-ke/

कैमूर: बिहार से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं मे कूदकर आत्महत्या कर ली। ये दर्दनाक घटना कैमूर की है। जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिहां गांव में सोमवार की सुबह ये मामला सामने आया। जहां पतरिहां गांव की आंगनबाड़ी मे सहायिका के रूप मे काम करने वाली रिंकू देवी (पति अजय बिंद) ने अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के संग कुएं में कूद कर जान दे दी। 

मरने वालों में मां रिंकू देवी जिसकी उम्र 32 वर्ष थी, बेटा बलवीर 8 वर्ष, आर्यन कुमार 3 वर्ष और बेटी हसीना उर्फ रिचा कुमारी 4 वर्ष की शामिल हैं। यह घटना गांव के एक कुएं के पास की है, जहां सुबह में गाँव के कुछ लोगों को कुएं मे चप्पल तैरते दिखी। जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और चारों के शवो को कुएं में जाकर कांटा की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया। गावों के लोगों ने बताया कि मरने वाली महिला अपने बच्चों के साथ गांव के उत्तर दिशा से भगवानपुर नवगढ़ पथ की तरफ जा रही थी, तभी कुछ देर बाद ऐसी घटना घट गई। 

 

तीन बच्चों समेत महिला ने की आत्महत्या
तीन बच्चों समेत महिला ने की आत्महत्या

पति-पत्नी मे हुआ था विवाद

भगवानपुर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह गांव में सूचना मिली कि एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुआं में छलांग लगा ली है। जहां मौके पर ही चारों की मौत हो गई। गाँव के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। जहां पति के झगड़े से नाराज हो महिला ने आज सुबह बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी।

इस घटना की छानबीन की जा रही है। फिलहाल उसके पति को भगवानपुर थाने में रखा गया है, जहा उससे पूछताछ हो रही है। और इस घटना का सही कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत की मुखिया ने बताया कि आपसी मतभेद के चलते महिला ने ये कदम उठाया।

पूछताछ जारी है  

कुएं में चप्पल पानी में तैर रहा था जिसके आधार पर गाँव के लोगों ने शोर गुल किया। तब पुलिस को बुलाया गया और चारो शवो को लगभग एक घंटे बाद बहार निकाला गया। इस घटना के मामले मे लड़की के पिता ने बताया कि पति-पत्नी में ऐसा कोई झगड़ा नहीं था। जिससे उसे इतना बड़ा कदम उठान पड़े। आज अचानक सुबह फोन आया कि आपकी लड़की ने बच्चों के साथ कुआं में कुदकर जान दे दी है। इस खबर के बाद घरवाले पूरी तरह से सन्न हो गए है। चारों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति से पूछताछ की जा रही है। 

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content