SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के मामले में कांग्रेस द्वारा की जा रही प्रदर्शन पर बीजेपी का जोरदार हमला कहा खुद से ही खुद को भारत रत्न देने वाली पार्टी है,कांग्रेस।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

सेंट्रल डेस्क:- कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पिछले 3 दिनों से नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र में धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ के लिए बुला रही है तब से दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर बीजेपी ने निशाना साधा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी प्रवक्ता का कांग्रेस पार्टी पर निशाना।

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपने सुना होगा कि सत्ता में रहते हुए सत्ताधारी पार्टी के ऊपर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप आजादी के बाद से लग चुके हैं, परंतु अपनी पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार संपत्ति और धन का हरण कर लेना यह कांग्रेस का विचित्र उदाहरण है ।

https://siwanexpress.com/10-lac-central-govt-job-tour-of-duty-agneepath-agni-veer-indian-army-recruitment-agnivesh3596-2/

महात्मा गांधी ने हिंसा के नाम पर असहयोग आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी थी।

जब महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया और उन्हें लगा कि हिंसा, आगजनी की कुछ घटनाएं हुई। तब उन्होंने कहा कि यद्यपि हमारा इससे कोई भी संबंध नहीं है, तब भी हम अपने आंदोलन को समाप्त करते हैं। पर कांग्रेस पार्टी हिंसा की आड़ लेकर भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली में

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली में पिछले 3 दिनों से बने हुए हैं।वहां के शासन का क्या कार्य हो रहा है उससे कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कोई मतलब नहीं है, और 3 दिनों से दिल्ली में राहुल गांधी के कहने पर हिंसा प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं और राज्यों को ऐसे ही छोड़ रखा है।

ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के मामले में कांग्रेस
ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के मामले में कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी कितनी छोटी और बौनी होती चली गई।

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में पिछले 3 दिनों से दिल्ली में लगातार कांग्रेश कर के कार्यकर्ताओं के हिंसक प्रदर्शन पर हमला बोलते हुए बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस हिंसक प्रदर्शनों के आड़ में भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास कर रही है। इससे कांग्रेस पार्टी का बौनापन और छोटापन दिखाई दे रहा है। यहां यह साफ दिखाई दे रहा है कि महात्मा गांधी जी से लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक कांग्रेश पति कितनी छोटी और बौनी होती चली जा रही है।

खुद से खुद को ही भारत रत्न दिया।

गुप्ता ने कांग्रेस पर पार्टी पर हमला बोलते हुए ,यही नहीं रुके रुके और उन्होंने आगे कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जिसके पूर्व के 2 प्रधानमंत्रियों ने खुद को ही भारत रत्न से आत्मर्पित कर लिया। बीजेपी प्रवक्ता ने कहां कि हम कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछना चाहते हैं कि पिछले 3 दिनों से कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली में क्या कर रहे हैं। वह अपने राज्य सरकार के कार्य को छोड़कर दिल्ली में क्या कर रहे हैं। क्या वहां की सरकारों ने लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें चुना था तो क्या यह उनके साथ धोखा नहीं हुआ।

कांग्रेस परिवार की पार्टी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पद और कद का कोई महत्व नहीं है। क्योंकि राहुल गांधी ना कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष है। सिर्फ एक सांसद है। इससे यह प्रमाणित हो जाता है, कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार की पार्टी है।

बहरहाल आपको बताते चलें कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र में धन शोधन के मामले में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लगातार 3 दिन से पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में बुला रही है जिसका विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश से अपने कार्यकर्ताओं और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली में बुलाया हुआ है कांग्रेस के कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के सामने और कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के सामने अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाने वाला यह विरोध प्रदर्शन पिछले 3 दिनों में अब तक कई बार हिंसक हो चुका है

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content