पढ़ें 21 नवंबर से जुड़े तमाम मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर, पढ़ें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, मनोरंजन, खेल जगत, बाजार, आदि से जुड़ी खबरें एक साथ सिर्फ यहाँ।
https://siwanexpress.com/brutality-of-students-delhi-pregnant-beaten/
राहुल गांधी द्वारा पीएम पर साधा गया निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार, आदिवासियों को सशक्त करने के लिए यूपीए द्वारा बनाए गए कानूनों को कमजोर करने में लगी हुई है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में राहुल गांधी ने एक बातचीत में कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक हैं और अन्य नागरिकों की तरह ही उन्हें भी समान अधिकार मिलना चाहिए।

साथ ही, राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदिवासियों को ‘वनवासी’ बुलाते हैं। ‘आदिवासी’ और ‘वनवासी’ शब्दों के अलग-अलग अर्थ हैं। वनवासी शब्द का अर्थ आप केवल जंगलों में ही रह सकते हैं, शहरों में नहीं। आप डॉक्टर और इंजीनियर नहीं बन सकते और विमान यात्रा भी नहीं कर सकते।
अमेरिका के एक नाइटक्लब में गोलीबारी में 5 की मौत
अमेरिका में कोलराडो स्प्रिंग्स के एक नाइट क्लब में शनिवार की रात गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी के दौरान 5 लोगों की मृत्यु हो गई और 18 अन्य लोग घायल होने को खबर हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को क्लब में हुए गोलीबारी के बारे में कॉल आई, जिसके बाद पुलिस टीम क्लब में पहुंची और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
बिहार में हुआ भीषण सड़क हादसा
कल रविवार को बिहार के हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक द्वारा कई लोगों को रौंद दिया गया। जहां सभी लोग गांव में दावत खाने के बाद झुंड बनाकर सड़क के रास्ते घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 10 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में हुई मौत के आंकड़ों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यूक्रेन द्वारा पश्चिमी देश पर लगाया गया आरोप लगाया
यूक्रेन द्वारा आरोप लगाया गया है कि पश्चिमी देश उस पर रूस के सामने सरेंडर करने का दबाव बना रहे हैं। यूक्रेन ने इस बात का दावा किया है कि वह इस जंग जीत रहा है लेकिन रूस शांति वार्ता की आड़ में ज्यादा ताकत इकट्ठा कर यूक्रेन पर हमले कर ज्यादा जमीन हथियाना चाहता है।

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार का कहना है कि युद्ध के इस पड़ाव पर पश्चिमी देश की तरफ से रूस से समझौता करने का दबाव सीधे तौर पर यूक्रेन से रूस के सामने सरेंडर करने की मांग करने जैसा है।
मदर डेयरी दूध के दाम बढ़े
मदर डेयरी द्वारा फुल क्रीम दूध की 1 लीटर वाले पैकेट और टोकन वाले दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं। फुल क्रीम दूध के दाम में 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब फुल क्रीम का 1 लीटर दूध का पैकेट 64 रुपये में मिलेगा। टोकन वाले दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
अब यह दूध 48 के बजाय 50 रुपये लीटर मिला करेगा। दूध की नई कीमतें आज सोमवार से पूरे दिल्ली-एनसीआर में लागू कर दी जाएंगी। इसके अलावा फुल क्रीम दूध के 500 ml पैकेट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का आज नार्को टेस्ट
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का आज ( सोमवार) को नार्को टेस्ट हो सकता है। पॉलीग्राफ टेस्ट FSL रोहिणी में और नार्को टेस्ट अंबेडकर हॉस्पिटल में किया जाएगा। इस टेस्ट के दौरान आफताब से करीब 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस मामले में सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस दिल्ली, हरियाणा और मुंबई से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक के खाक छान रही है।

इसके अलावा आफताब ने यह भी बताया कि उसने सिर और कटे हुए कुछ टुकड़े छतरपुर इलाके के एक तालाब में भी फैंके थे। रविवार को करीब 200 पुलिस वाले तालाब किनारे पहुंचे और इस मामले को लेकर सबूत इक्ट्ठा करने की कोशिश की।
कुछ काम की खबरें
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन में 4,014 पदों पर टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी निकाली गई है। जिसके अनुसार ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के साथ प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर और फायनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।
जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार है, वह केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के अनुसार प्रिंसिपल के 278, वाइस प्रिंसिपल के 116, फाइनेंस ऑफिसर के 7, सेक्शन ऑफिसर के 22, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1,200, ट्रैंड ग्रेजुएट टीचर के 2,154 और हेडमास्टर के 237 पदों पर पोस्टिंग की जाएगी।
मौसम के ताजा हाल
अब देश के कई इलाकों में अब ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता की बात करें तो यहां आज सुबह AQI 320 दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम का AQI 292, गाजियाबाद का AQI 254 और नोएडा का AQI 262 दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं, केरल, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़,आंध्र प्रदेश, दक्षिण तेलंगाना, पश्चिमी हिमालय में तेज बारिश होने की संभावना है।
शेयर बाज़ार की खबर
आज लाल निशान के साथ एशियाई बाजार खुले। साथ ही, यूरोपीय मार्केट्स में तेजी छाई रही। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
खेल समाचार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 65 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 191 रन बनाए। इसके बाद जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। जहां सूर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनैशनल टी-20 करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। वहीं, उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। साथ ही, न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 34 रन देकर तीन विकेट लेकर हैट-ट्रिक बनाई।