पढ़ें 25 नवंबर से जुड़े तमाम मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर, पढ़ें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, मनोरंजन, खेल जगत, बाजार, आदि से जुड़ी खबरें एक साथ सिर्फ यहाँ।
https://siwanexpress.com/indian-economy-booming-even-after-global-recession/
आफताब का हुआ पॉलीग्रऑफ टेस्ट अधूरा रह गया
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट गुरुवार देर शाम तक चला। दिल्ली पुलिस द्वारा करीब आठ घंटे तक श्रद्धा के हत्या से जुड़े सवाल पूछे गए। आरोपी आफताब की तबीयत खराब होने के कारण पॉलीग्राफ टेस्ट रोक दिया गया लेकिन खत्म नहीं हुआ है।

उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार को आफताब से दोबारा सवाल किए जाएंगे। इसके अलावा बताया जा रहा है कि नार्को टेस्ट सोमवार को किया जा सकता है।
असीम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ चुने गए
लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को पाकिस्तान के नया आर्मी चीफ चुना गया है। वह 2018 से 2019 तक करीब 8 महीनों के लिए ISI चीफ भी रह चुके हैं। असीम मुनीर जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लेंगे। कमर जावेद बाजवा का रिटायरमेंट 29 नवंबर को हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए हमले में भी असीम मुनीर की साजिश थी। इस आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे।
पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक
गुजरात में हो रही चुनावी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है। पीएम मोदी की रैली के दौरान उनके पास से उड़ता हुआ एक ड्रोन देखा गया था। NSG कमांडरों द्वारा इसे मार गिराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य और केंद्र की एजेंसियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वैसे तो ड्रोन में कुछ भीं मिला तो नहीं लेकिन, पुलिस को यह पता लगाना होगा कि इस ड्रोन को क्यों उड़ाया गया था। ये घटना वीरवार शाम करीब 4:30 बजे हुई है। इस मामले को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
AIIMS के ई-हॉस्पिटल सर्वर पर साइबर अटैक, दिल्ली पुलिस द्वारा केस दर्ज किया
दिल्ली के AIIMS में ई-हॉस्पिटल सर्वर पर साइबर अटैक के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार साइबर अटैक में बैकअप सिस्टम को भी निशाना बनाया गया था।

दिल्ली AIIMS साइबर अटैक के मामले की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है। AIIMS के सर्वर को बुधवार की सुबह को अटैक करके हैक कर लिया गया था। जिस कारण अस्पताल की सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा कि बीजेपी आदिवासियों के लिए ‘वनवासी’ कहकर उनका अपमान कर रहा है। ऐसे अपमानजनक संबोधन का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है।

इसके लिए बीजेपी को ट्राइबल कम्युनिटी से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर कांग्रेस के शासन में बने जनजातीय समुदाय के लिए कानून को कमजोर करने का आरोप लगाया।
जामा मस्जिद में महिलाओं की अकेले एंट्री पर लगे बैन को लेकर फैसला वापस
दिल्ली की जामा मस्जिद में महिलाओं की अकेले एंट्री को लेकर बैन का फैसला वापस ले लिया गया है। इससे पहले वृहस्पतिवार को मस्जिद की दीवार पर एक नोटिस लगाया गया था। जिसके अनुसार मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना के लिए मना किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से लगे हुए इस बैन को हटाने के लिए अपील की थी, जिसे शाही इमाम द्वारा मान लिया गया है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है कि मेरी अपील है कि मस्जिद आने वाले लोग इस जगह की गरिमा को बनाए रखें।
कुछ काम की खबरें
1. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा ट्रेड अप्रेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन की मांग की गई हैं। जो भी योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है वह ऑफिशियल वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2022 है।
2. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत 3,555 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 5 जनवरी 2023 से इसकी ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन करने की अन्तिम तिथि 19 जनवरी 2023 है।
शेयर बाज़ार के ताजा हाल
आज के एशियाई बाजार हरे निशान के साथ खुले। वहीं, यूरोपीय मार्केट्स में तेजी छाई रही। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बादल छाए रहने के आसार है। वहीं, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, दक्षिण तेलंगाना, पश्चिमी हिमालय में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
खेल जगत के समाचार
फीफा विश्व कप 2022 में बेल्जियम द्वारा कनाडा को 1-0 के अंतर से हराया गया है। ग्रुप स्टेज में इन दोनों ही टीमों का पहला मैच था। वहीं, एक दुसरे मुकाबले में स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 के अंतर से हराया।
FIFA विश्व कप 2022 में जापान ने ग्रुप E के मैच में 2014 के विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर कतर में चल रहे वर्ल्ड कप में सनसनी फैला दी है।
फीफा विश्व कप 2022 में ग्रुप F के एक मुकाबले में मोरक्को और क्रोएशिया के बीच हुए मुकाबले में मैच ड्रॉ हो गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल से 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान भारत के पास वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर-2 टीम बनने का मौका है।