SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

पढ़ें 30 अक्टूबर से जुड़े सभी मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर

अहम और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

पढ़ें 30 अक्टूबर से जुड़े सभी मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर , पढ़ें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, मनोरंजन, खेल जगत, बाजार, आदि से जुड़ी खबरें एक साथ सिर्फ यहाँ।

https://siwanexpress.com/heartbreaking-end-love-marriage-husband-burn-wife/

गुजरात में एक बस ने भेड़ और बकरियों को कुचला

गुजरात के कच्छ में सूरज बाड़ी ब्रिज पर एक तेज रफ्तार सरकारी बस ने भेड़ और बकरियों को बड़ी बेरहमी से कुचल दिया। इस हादसे में करीब 135 भेड़ और बकरियों की मौत हुई है। तकरीबन 25 पशु बहुत बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

पढ़ें 30 अक्टूबर से जुड़े सभी मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर
एक बस ने भेड़ बकरियों को कुचला

ये हादसा कच्छ के प्रवेश द्वार सूरज बाड़ी ब्रिज के पास हुआ है। जहां एक सरकार बस बड़ी ही तेज रफ्तार से ब्रिज पर आ रही थी और इसी दौरान यहां से भेड़ और बकरियों का झुंड भी गुजर रहा था। तभी बस का तेज हॉर्न सुनकर झुंड इधर उधर भागने लगा  और यह बड़ा हादसा हो गया।

ओडिशा के सरकारी इंजीनियर के पास से लगभग दो करोड़ की क्रिप्टो करेंसी

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रहने वाले एक सरकारी इंजीनियर के पास से तकरीबन दो करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी बरामद की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता (विजिलेंस) डिपार्टमेंट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उस व्यक्ति के घर पर छापा मारा था।

जहां से क्रिप्टो करेंसी की बात सामने आई थी। सोमवार को ये इंजीनियर रिटायर होने वाला था। इससे पहले कोर्ट के आदेशानुसार उस व्यक्ति घर पर छापा मारा गया। जहां से आय से अधिक संपत्ति के मामले के बारे पता चला।

रूस ने लगाया यूक्रेन पर आरोप, क्रीमिया के शहर में ड्रोन से किया हमला

रूस ने यूक्रेन पर लगाया एक बड़ा आरोप और कहा कि उसने क्रीमिया के सबसे बड़े शहर, बंदरगाह और जहाजों पर ड्रोन से हमला किया है। रूस ने UNSC समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस हमले की निंदा करने और इस हमले को आतंकी घटना करार देने की मांग की है। रूस का कहना है कि यूरोपीय देश ब्रिटेन की मदद से यूक्रेन ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिस कारण से हम फूड कॉरिडोर को बंद करने को मजबूर हैं।

क्रीमिया के शहर में ड्रोन से किया हमला
क्रीमिया के शहर में ड्रोन से किया हमला

साउथ कोरिया में हैलोवीन पार्टी के दौरान भगदड़ में कम से कम 146 लोगों की मौत

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन पार्टी के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 146 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। भगदड़ के बीच कम से कम 50 लोगों को कार्डियक अरेस्ट भी आया है।

हैलोवीन पार्टी के दौरान भगदड़ में कम से कम 146 लोगों की मौत
हैलोवीन पार्टी के दौरान भगदड़ में कम से कम 146 लोगों की मौत

स्थानीय समाचार एजेंसी का कहना है कि सियोल में हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया था, एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इटावन लेसर जिले में एक संकरी गली में भीड़ बढ़ने के कारण यह घटना हुई।

इराक में विस्फोट से हुई 10 लोगों की मौत

इराक के पूर्वी बगदाद में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास विस्फोट होने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग घायल होने की ख़बर हैं। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है या यह जानबूझकर किया गया हमला है। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट गैस टैंकर में हुआ है। इस विस्फोट में पीड़ितों में सबसे अधिक फुटबॉल खिलाड़ी थे, जो इस घटना के समय स्टेडियम में ही मौजूद थे।

किश्तवाड़ में भूस्खलन के कारण चार लोगों की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं, छह लोग घायल हो गए है जिन्हे बचा लिया गया है। यह भूस्खलन किश्तवाड़ में निर्माणाधीन रैटल जलविद्युत परियोजना प्रोजेक्ट साइट पर हुआ।

किश्तवाड़ में भूस्खलन के कारण चार लोगों की हुई मौत
किश्तवाड़ में भूस्खलन के कारण चार लोगों की हुई मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब इलाके में भूस्खलन हुआ तो कंपनी का एक जेसीबी चालक और कुछ मजदूर मलबे के अंदर दब गए। बचाव अभियान के समय एक और भूस्खलन हुआ, जिसमें कुछ और लोग फंस गए। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है।

दिल्ली- एनसीआर में वायु प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

दिल्ली- एनसीआर में वायु प्रदूषण एक खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू किया गया है। जिसके तहत अब आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी तरह की निर्माण गतिविधियों पर रोक लगी रहेगी। इस मुद्दे के सिलसिले में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज रविवार को अहम बैठक भी बुलाई है।

दिल्ली- एनसीआर में वायु प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर 
एससीआर में वायु प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने ऐलान किया कि राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएम भूपेंद्र पटेल ने कैबिनेट की बैठक में यह एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने ट्वीट कर बताया कि इस कमेटी के अध्यक्ष हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे और इसमें 3-4 सदस्य होंगे। इससे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की घोषणा की जा चुकी है।

कुछ काम की ख़बरें

1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपनी वेबसाइट पर एक डैशबोर्ड चालू किया है। जिसके जरिये इमरजेंसी बिस्तर और इलाज कराने के लिए इंतजार कर रहे मरीजों का रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराया जा सकेगा। डैशबोर्ड की सुविधा के साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से जरूरत पड़ने पर अपने संसाधन और डॉक्टर दूसरे अस्पताल में भी भेजे जाएंगे।

2.इंडियन रेलवे ने अप्रेंटिस के 6 हजार 265 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें साउथर्न रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 3 हजार 150 पदों पर और ईस्टर्न रेलवे में कुल 3 हजार 115 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसके लिए 24 साल तक की उम्र के उम्मीदवारों की आवश्यकता है। जिन्होंने, 10वीं पास की हो वह उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खेल से जुड़े खबरें

T-20 विश्व कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होने वाला है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इस मैच पर पाकिस्तान की निगाहें भी टिकी होगी। भारत के जीतने से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, भारत के हारने पर पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। फिलहाल ग्रुप-2 के प्वॉइंट्स टेबल में भारत शीर्ष पर है।

प्रो कबड्डी लीग 2022 में कल तीन मुकाबले खेले गए थे। जिसमे पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मैच में गुजरात जॉयंट्स ने डिफेंस के दम पर तेलुगू टाइटंस को हराया और मैच अपने नाम किया। वहीं, दिन का आखिरी मुकाबला भी डिफेंडर्स ने अपने नाम किया, जिसमें यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को हराया है।

मौसम का हाल

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार में पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं। केरल और माहे में आज बारिश होगी। असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content