SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

पढ़ें आज 16 नवंबर से जुड़ी तमाम मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

पढ़ें आज 16 नवंबर से जुड़ी तमाम मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर, पढ़ें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, मनोरंजन, खेल जगत, बाजार, आदि से जुड़ी खबरें एक साथ सिर्फ यहाँ।

https://siwanexpress.com/after-da-central-employees-now-ta/

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी को जंगल लेकर पहुंची पुलिस

महरौली में रहने वाले लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी आफताब को पुलिस छतरपुर के जंगल ले गई जहां उसने श्रद्धा के शव ले टुकड़े फेंकेने की बात कही थी।

पढ़ें आज 16 नवंबर से जुड़ी तमाम मुख्य और महत्वपूर्ण खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर
आरोपी आफताब को जंगल ले गई पुलिस

आरोपी ने जिन जगहों के बारे में बताया था, वहां से अबतक शव के 13 टुकड़े मिले है लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वह टुकड़े श्रद्धा के शव के ही है। इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी। करीब छह माह पहले महरौली में आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया था।

कल 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी

UNFPA की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की आबादी कल मंगलवार को 8 अरब हो गई। जनसंख्या घड़ी के अनुसार मंगलवार को 8 अरब का आंकड़ा दिखाया गया है। इनमें से 1 अरब लोग पिछले 12 साल में जुड़े हैं।

कल 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी
कल 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी

अनुमान लगाया जा रहा है कि वैश्विक जनसंख्या 2037 के आसपास 9 अरब और 2058 के आसपास 10 अरब से ज्यादा हो जायेगी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने ट्वीट कर कहा कि ‘आठ अरब उम्मीदें। आठ अरब सपने। आठ अरब संभावनाएं। हमारा ग्रह अब आठ अरब लोगों का घर है।’

यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने कूटनीति के रास्ते पर लौटने की बात कही

पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर विराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने को बात कही है। फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी सैशन में पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु में बदलाव, कोविड-19, यूक्रेन संकट के कारण पैदा हुई चुनौतियों ने दुनिया भर में तबाही का माहौल बना रखा है। G20 की अगली अध्यक्षता के बारे मे बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे विश्वास है कि जब बुद्ध और गांधी की धरती पर G20 बैठक होगी, तो हम दुनिया को शांति संदेश देंगे।

यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने कूटनीति के रास्ते पर लौटने की बात कही
यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने कूटनीति के रास्ते पर लौटने की बात कही

भारत-चीन सीमा संघर्ष के बाद पहली बार मिले मोदी और जिनपिंग

G20 सम्मेलन में रात्रि भोजन के दौरान पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक दूसरे से मुलाकात की। तकरीबन दो साल पहले भारत-चीन सीमा पर हुए संघर्ष के बाद अब जाकर दोनो के बीच मुलाकात हुई है।

भारत-चीन सीमा संघर्ष के बाद पहली बार मिले मोदी और जिनपिंग
भारत-चीन सीमा संघर्ष के बाद पहली बार मिले मोदी और जिनपिंग

इस मुलाकात को जरूरी माना जा रहा है। क्योंकि इससे पहले दोनों नेताओं का शंघाई शिखर सम्मेलन में भी आमना सामना हुआ था लेकिन तब दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था।

कुछ काम की खबरें

अब डायबिटीज के मरीजों को ट्रेन में सफर करने पर परहेज वाला खाना मिलेगा। इसके लिए टिकट के साथ पहले से ही बुकिंग करना पड़ेगा। साथ ही, बेबी फूड भी ट्रेनों में उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के खाने की सूची तय करने की जिम्मेदारी IRCTC को दी है। अभी तक मेन्यू तय करने का पूरा राइट रेलवे बोर्ड के पास ही था। लेकिन अब IRCTC को ये जिम्मेदारी दी गई है।

SBI ने अलग-अलग समय के लोन के लिए MCLR में 0.15 % तक की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद होम, ऑटो या पर्सनल सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। नए- नए लोन लेने वालों के लिए MCLR का बढ़ना अच्छा नहीं है, क्योंकि इस कारण लोन लेने वालो को महंगा लोन मिलेगा।

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा कॉम्बेट व्हीकल रिसर्च और डेवलपमेंट ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के इच्छुक हैं वह इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.mhrdnats.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 10 नवंबर से हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। इसकी अधिक जानकारी के लिए इसकी नोटीफिकेशन रक्षा मंत्रालय अपरेंटिस भर्ती 2022 अधिसूचना पर जाकर देख सकते हैं।

शेयर बाज़ार का ताजा हाल

आज हरे निशान के साथ खुले एशियाई बाजार। वहीं, यूरोपीय मार्केट्स में नरमी छाई रही। साथ ही, पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे l

मौसम का ताज़ा हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं, केरल, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़,आंध्र प्रदेश, दक्षिण तेलंगाना, पश्चिमी हिमालय में तेज बारिश होने के संभावना जताई जा रही है।

खेल के मुख्य खबरें

बीसीसीआई (BCCI) द्वारा एक अहम फैसला लिया गया जिसमे bcci ने बिना विश्व कप खिताब के देश लौटी T-20 टीम को बदलने का निर्णय लिया है। वर्ष 2007 में t-20 विश्व कप के विजेता महेंद्र सिंह धोनी को बोर्ड में एक अहम भूमिका दे सकते है। उन्हें लिमिटेड t-20 और वनडे के लिए कोच या डायरेक्टर भी बनाने का निर्णय लिया जा सकता है।

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड अब आईपीएल-2023 में नहीं खेलेंगे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अब वह मुंबई के बल्लेबाजों को ट्रेनिंग देंगे।

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमे, 2023 के ipl में भी चेन्नई की कप्तानी धोनी ही करेंगे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। साथ ही, csk ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर ब्रावो को भी रिलीज कर दिया है। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने अपने पिछले सीजन के कप्तान मयंक अग्रवाल को और सनराइजर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को रिलीज किया है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content