पढ़ें आज 3 नवंबर की महत्वपूर्ण और मुख्य खबरें, सिर्फ Siwan Express News पर, पढ़ें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, मनोरंजन, खेल जगत, बाजार, आदि से जुड़ी खबरें एक साथ सिर्फ यहाँ।
https://siwanexpress.com/when-will-result-bpsc-67th-preliminary-exam/
झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए फ्लैट्स, पीएम मोदी ने दी चाबियां
पीएम नरेंद्र मोदी ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए 3024 EWS बनाए गए फ्लैटों की शुरुआत कर दी है। ये फ्लैट्स दिल्ली के कालकाजी इलाके में बनाए गए हैं।

पीएम मोदी ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को नए फ्लैटों की चाबियां सौंप दी। पीएम मोदी ने इस मौके पर लोगो से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को पक्का मकान देने के संकल्प में आज हमने एक अहम पड़ाव को तय कर लिया है।
सात विधानसभा सीटों पर आज होंगे उपचुनाव
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए आज उपचुनाव होंगे। ये उपचुनाव उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, ओडिशा की धामनगर और तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर आज वोट डाले जाएंगे।
दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने मजदूरों को दिया तोहफा
वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में होने वाले निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिस कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी पंजीकृत मजदूरों को 5- 5 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। यह मदद केवल एक बार ही दी जाएगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से 10 लाख से ज्यादा निर्माण करने वाले श्रमिकों को फायदा मिलेगा।

देव दीपावली पर दुल्हन की तरह सजेगा काशी
काशी इस बार देव दीपावली पर नए रंग-रूप और कलेवर में सजेगी। बनारस में आते ही रेलवे, रोडवेज और एयरपोर्ट से ही देव दीपावली का उत्साह बिखरने लगेगा। एयरपोर्ट पर यात्रियों के स्वागत के लिए डमरू दल होगा।

देव दीपावली पर बनारस आने वाले पर्यटकों के मन में काशी की दैदीप्यमान छवि सजेगी। राष्ट्रीय पर्व की लाइंस पर सरकारी भवनों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बिजली की लड़ियों और फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा। लोगो के सहयोग से काशी की गलियां, घर और चौबारों को 6 और 7 नवंबर को सजाया जाएगा।
मोरबी ब्रिज हादसे में हुआ एक अहम खुलासा
गुजरात पुलिस के कोर्ट में दिए गए एफिडेविट में अहम खुलासा हुआ है। जिसमे पता चला है कि ओरेवा कंपनी को बिना टेंडर के ही दे दिया गया था मोरबी ब्रिज की मरम्मत का काम। मोरबी के एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर एचएस पंचाल के अनुसार, नगर पालिका ने सीधे ही ओरेवा कंपनी से पुल की मरम्मत का कॉन्ट्रैक्ट कर लिया था।

फोरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि, ब्रिज की केबलें काफी पुरानी थीं और उनमें जंग लग चुका था। ब्रिज के लकड़ी के बेस को बदलकर एल्युमिनियम की चार लेयर वाली चादरें लगा दी गईं। इससे पुल का वजन बढ़ गया। जिस कारण ये हादसा हुआ है।
केंद्रीय रेल मंत्री बनारस आयेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे
केंद्रीय रेल मंत्री 4 और 5 नवंबर को बनारस के दौरे पर आ सकते हैं। वे वाराणसी (कैंट), बनारस, वाराणसी सिटी और काशी रेलवे स्टेशन पर अभी चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही, वह रेलवे के मंडल कार्यालय में एक समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उनके आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को मंडल कार्यालय में अधिकारी तैयारी में जुटे हुए नजर आए थे।
कुछ काम की ख़बरें
1. भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमे जनवरी 2023 बैच के लिए के लिए होने वाली है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीरों के लिए ऑनलाइन एग्जाम 18 से 24 जनवरी 2023 के बीच किए जायेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआती तिथि 7 नवंबर 2022 है।
2. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तहत सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा स्टेनोग्राफर के साथ 1,061 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस पद के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स 7 दिसंबर तक DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
शेयर बाज़ार से जुड़ी ख़बर
आज लाल निशान के साथ खुले एशियाई बाजार। वहीं, यूरोपीय मार्केट्स में भी नरमी छाई रही। वहीं, पिछले कारोबारी सैशन में गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी बंद हुए थे।
मौसम का ताज़ा हाल
दक्षिण तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय में बारिश होने के आसार है। वहीं, ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, कोंकण, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली- एनसीआर में आज वीरवार को सुबह धुंध छाई रही। वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में आज AQI 346 (बहुत खराब) को श्रेणी में है।
खेल से जुडी खबरें
T-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं विराट कोहली। खबरों के अनुसार विराट कोहली ने T-20 में कुल 1024 रन बना लिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम T-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर- वन बल्लेबाज बन चुके हैं।
T-20 वर्ल्ड कप में कल हुए टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 रन से हराकर मैच अपने नाम किया। जिसमें भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 184 रन बनाए। वहीं बारिश के कारण बांग्लादेश को डकवर्थ-लुईस के तहत 16 ओवर में 151 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। लेकिन, बांग्लादेश ने 6 विकेट गवाकर 145 रन ही बना पाई।