Siwan Crime News: ससुर ने बहू को पीट – पीटकर मार डाला, सुबूत मिटाने के लिए शव भी जलाया; पुलिस के सामने छोटी बहू ने खोला सारे राज
सार
- वार्ड सदस्य रघुनाथ महतो ने अपनी बहू को पीट-पीटकर मार डाला।
- घटना 7 अप्रैल की देर शाम की बताई जा रही है।
- घटना को छुपाने के लिए शव को जलाया।
- छोटी बहू द्वारा पुलिस के सामने खोले गए सारे राज।
- आरोपी ससुर हुआ गिरफ्तार।
विस्तार
Crime News of Siwan: सिवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा पंचायत के वार्ड नंबर एक के वार्ड सदस्य रघुनाथ महतो ने अपनी बहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, गांववलों और पुलिस से घटना को छुपाने के लिए सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जल्दी – जल्दी में जला भी डाला।
घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है
- जानकारी के मुताबिक वार्ड सदस्य रघुनाथ महतो ने अपनी बहु इलायची देवी (पति सुदामा महतो) को मामूली विवाद के कारण डंडे से पिटाई कर दी।
- ये घटना शुक्रवार 7 अप्रैल की देर रात की बताई जा रही है।
- जिसमें, इलायची देवी के सिर पर गंभीर चोट आ गई।
- जिस कारण, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- इस मौत के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
- जानकारी के मुताबिक मृतका का पति लुधियाना में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं।

घटना को छुपाने के लिए शव को जलाया
- बहु को मारने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने पुलिस एवं गांव वालों से बचने के लिए शव को जला दिया।
- शव को जलाने के लिए देर रात गांव के दक्षिण दिशा में स्थित श्मशान घाट में जला डाला।
- तड़के सुबह सड़क के दक्षिण दिशा की ओर शौच पर निकले गांव के लोग चिता पर जले शव को देख चौक गए।
- जब इस बात की जानकारी गांव वालों को लगी तो इस घटना की चर्चा गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।
- वहीं, तरह-तरह की बातों से बाजार गर्म हो गया।
छोटी बहू द्वारा पुलिस के सामने खोले गए सारे राज
- इस घटना की जानकारी तब हुई जब राघुनाथ महतो ने अपनी छोटी बहु पर हमला किया।
- रविवार की सुबह रघुनाथ महतो ने अपनी छोटी बहू सरोज देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
- जिसके बाद वह किसी भी तरह से अपनी जान बचाते हुए जीबी नगर थाना पहुंची।
- जहां, उसने सारी बातें पुलिस को सुनाते हुए हृदय विदारक घटना का भी राज खोला।

आरोपी ससुर हुआ गिरफ्तार
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
- जिसके बाद, आरोपी रघुनाथ महतो को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
- फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
- आरोपी वार्ड सदस्य रघुनाथ महतो ने भी इस घटना से इनकार किया है।
- पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।