SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

सिवान में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोग

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

सिवान में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या इस बात से गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम।

सिवान: सिवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम प्रमोद पांडे(35) है। जिस समय वह स्कूल जा रहे थे उस समय घात लगाकर बैठे 2 अपराधियों में उनपर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। उन्हें 4 गोली लगी जिसके बाद मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के विरोध में वहां के स्थानीय लोगो में रघुनाथपुर – दरौली सड़क को जाम कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और  लोगो को समझाने की कोशिश की। फिलहाल, अपराधियों ने प्रमोद को गोली क्यों मारी इन कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

सिवान में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोग
सिवान में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोग

स्कूल जाते समय मारी गोली

प्रमोद पांडे पचबेनिया के रहने वाले थे। वह बभनौली में स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। वे शुक्रवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे। तभी अचानक 2 अज्ञात बदमाशो ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह – सुबह इस घटना ने पूरे इलाके में तहलका मचा दिया।

शव को बीच रास्ते में रखकर पूरे सड़क को जाम कर दिया

इस घटना से नाराज लोगो ने शव को बीच रास्ते में रखकर पूरे सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के मिलते ही असांव थानाध्यक्ष, दरौली थानाध्यक्ष, आंदर थानाध्यक्ष, SI, ASI और रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाने की कोशिश करने लगे। जिससे लोग और अधिक भड़क गए और पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे और SP को बुलाने की मांग करने लगे।

https://siwanexpress.com/bhagalpur-me-bomb-banane-ke/

परिवार में शोक का माहौल

वही, जैसे ही इस घटना की खबर मृतक के घर पहुंची सभी तरफ कोहराम मच गया। परिवार के लोगो का रो- रोकर बुरा हाल है। लेकिन अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि जिन लोगो ने प्रमोद को गोली मारी वो लोग कौन थे और उनकी प्रमोद से क्या दुश्मनी थी। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है उससे ये लगता है कि ये पूरी घटना को सोच समझ कर अंजाम दिया गया है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content