Siwan News: सिवान में सड़क दुर्घटना में हुई एक लड़की की मौत, क्रोधित लोगों ने ट्रक को लगाई आग।
हाइलाइट
- सिवान में सड़क हादसे में एक लड़की की हुईं दर्दनाक मौत।
- ओरमा हाइवे पर क्रोधित लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले।
- कोचिंग जाते हुए एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
- मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़कर भगाया।
https://siwanexpress.com/indian-railway-crores-passenger-got-great-news/
विस्तार
Bihar: बिहार के सिवान जिले में एक सड़क हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। ये हादसा महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के ओरमा हाईवे पर रविवार सुबह हुआ, जब एक ट्रक ने एक लड़की को बड़ी ही बेरहमी से कुचल दिया। जिस कारण इस लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वह लड़की अपनी साइकिल से शहर के महादेवा इलाके में बने एक कोचिंग सेंटर में जा रही थी, जिस दौरान यह भयानक दर्दनाक हादसा हो गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को वहां पर मौजूद आक्रोशित लोगों द्वारा भगा दिया गया। लोगों द्वारा हाइवे पर जमकर बवाल किया गया और ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया गया।

कोचिंग जाने के दौरान हुआ ये हादसा
वहां के स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। जिस दौरान वह लड़की अपने कोचिंग सेंटर जाने के लिए अपनी साइकिल से निकली थी। उसी दौरान ओरमा हाइवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लड़की के परिवार वालों और मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने लड़की का शव लेकर ओरमा हाईवे पर प्रदर्शन किया। मृतक छात्रा की पहचान ओरमा गांव की निवासी हैप्पी कुमारी के रूप में हुई है।
इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को उठाने का प्रयास किया गया लेकिन लोगों द्वारा पुलिस को वहां से खदेड़ कर भागा दिया गया। उसके पश्चात ट्रक को बरहन के पास लाकर आग के हवाले कर दिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों के साथ हुई नोक- झोक
मुफ्फसिल के थांना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस घटना की जानकारी लेने में जुट गई। साथ ही, इसके बाद ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने, आगे जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे मामलो में पुलिस और लोगों की थोड़ी बहुत नोक-झोंक होती रहती है। घटनास्थल से मृतक लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए वहां से उठाने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। साथ ही इस मामले की तफ्तीश में भी पुलिस जुट गई है।
गांववालों ने पुलिस पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा ट्रकों से अवैध वसूली के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में साफ- साफ देखा जा सकता है कि एक एएसआई और एक कांस्टेबल को गुस्साई भीड़ घेर कर पीट रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह भीड़ से भागती पुलिस को लोग दौड़ा- दौड़ा कर पीट रहे है। गांव वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पर पुलिस द्वारा वाहनों से अवैध तरीके से वसूली की जाती है। इसी लाइन में आज सुबह भी हाईवे पर ट्रक चालकों से वसूली की जा रही थी। जिस दौरान एक ट्रक वाला पुलिस से बचने के लिए ट्रक भगाने लगा, जिस कारण वह लड़की ट्रक की चपेट में आ गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
लोगों ने पुलिस वालों को दौड़ा – दौड़ा कर पीटा
ओरमा गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी हैप्पी कुमारी की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। साथ ही, पुलिसवालों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में महादेवा ओपी थानाध्यक्ष कुंदन पांडेय ने जानकारी दी है कि इस मामले की जानकारी मिली है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही, पुलिस की पिटाई की भी बातें सामने आ रही है। इस घटना की जांच के बाद इसकी भी कार्रवाई की जाएगी।