SSC GD Result 2023: एसएससी जीडी 2023 का रिजल्ट हुआ जारी, फिजिकल के लिए मिले सिर्फ इतने दिन; जानें इसकी अधिक जानकारी
सार
- एसएससी द्वारा कॉन्स्टेबल (जीडी) लिखित परीक्षा के रिजल्ट शनिवार 8 अप्रैल 2023 को घोषित कर दी गई है।
- साथ ही आयोग ने PET/PST की तारीख भी बता दी है
- अब क्वालिफाई घोषित किए गए कैंडिडेट्स के जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे।
विस्तार
SSC GD Constable 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा कल शनिवार 8 अप्रैल को एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2023 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें, कुल 3,70,657 कैंडिडेट्स को भर्ती के अगले राउंड फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें 43,434 महिलायें और 3,27,223 पुरुष कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। सेलेक्शन लिस्ट के साथ ही एसएससी द्वारा परीक्षा के कट-ऑफ नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
SSC GD Constable Result 2023
एसएससी जीडी 2023 एग्जाम 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया था। इसमें तकरीबन 30,41,284 कैंडिडेट्स उपस्थित हुए थे। कैंडिडेट्स चाहें तो एसएससी की वेबसाइट पर जाकर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और ऑप्शनल रूप से वे एसएससी जीडी 2023 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कब और कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 2023
- सिलेक्टेड और नॉन सिलेक्टेड सभी कैंडिडेट्स का स्कोरकार्ड एसएससी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
- कैंडिडेट्स अपने अकाउंट में लॉगिन करके 27 अप्रैल से 23 मई तक अपने मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले कैंडिडेट्स एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब, होम पेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जिसके बाद एक नया पीडीएफ फाइल खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स इस फाइल में अपना रोल नंबर चेक कर लें।
- इसके आगे, इस पेज को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- आखिर में, कैंडिडेट्स इसकी हार्ड कॉपी भी अपने पास सेव करके रख सकते हैं।
जीडी फाइनल आंसर की 2023
- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा की फाइनल आंसर की 17 अप्रैल 2023 को जारी करने का फैसला लिया गया है।
- ये फाइनल आंसर की कैंडिडेट्स द्वारा पेश की गई ऑब्जेक्शन के आधार पर तैयार की गई है।
इसका Cut-Off Marks चेक करने का डायरेक्ट लिंक

SSC GD Constable पीईटी/पीएसटी 2023
- CRPF द्वारा लिखित परीक्षा में सेलेक्ट हुए सभी कैंडिडेट्स के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) का आयोजन किया जाएगा।
- इस पीईटी/पीएसटी का आयोजन 15 अप्रैल 2023 से किया जाएगा।
- वहीं इसका एडमिट कार्ड जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा।
- कैंडिडेट्स फिजिकल एडमिट कार्ड सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआरपीएफ की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड होगा जारी
- एसएसी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पीईटी/पीएसटी का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाना है।
- जिसका एडमिट कार्ड सीआरपीएफ की वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।
- कैंडिडेट्स अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।