सिक्किम में हुआ भयानक हादसा, सेना को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की हुई मौत।
हाईलाइट
# नॉर्थ सिक्किम में हुआ एक भयानक सड़क हादसा।
# जेमा इलाके में सेना के जवानों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा।
# इस सड़क हादसे में 16 जवानों की मौत हो गई है।
# इसमें 4 जवान घायल हुए है जिन्हे सेना ने रेस्क्यू कर लिया है
# मरने वालों में 3 JCO और 13 जवान है।
# घायल 4 जवानों की हालत गंभीर,अस्पताल में कराया गया भर्ती।
# मौके पर राहत बचाव कार्य हुआ शुरू।
# रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर किया दुख व्यक्त।
https://siwanexpress.com/lakhs-insurance-available-gas-connection/
सार
सिक्किम के जेमा इलाके में सेना के जवानों का ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है, वही 4 जवान बहुत बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। जिसमें सेना के 4 जवानों को घायल हालत में रेस्क्यू कर लिया गया है और जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस हादसे पर दुख जताया गया है।
विवरण
उत्तरी सिक्किम में एक बहुत ही भयानक सड़क हादसा हो गया है। यहां शुक्रवार को सेना के जवानों को ले जा रही एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 16 सेना के जवानों की मौत हो गई और 4 अन्य जवान बहुत बुरी तरह घायल हो गए है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर राहत और बचाव के कार्य शुरू हो चुका है। ये भयानक हादसा नॉर्थ सिक्किम के जेमा इलाके में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज (शुक्रवार) सुबह सेना के तीन गाड़ियां जवानों को लेकर जा रही थीं। ये जवानों से भरे तीनों ट्रक चटन से थंगू की तरफ जा रहें थे। तभी जेमा के रास्ते में एक ट्रक का ड्राइवर अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान के कारण गाड़ी का संतुलन खो बैठा और गाड़ी नीचे खाई में जा गिरी।

बचाव कार्य शुरू
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, 4 घायल जवानों को हेलिकॉप्टर की मदद से खाई से निकाला गया। जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों(JCO) और 13 सेना के जवानों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सेना का बयान
भारतीय सेना द्वारा इस हादसे पर बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि “वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है. परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी।” वहीं, सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि “नॉर्थ सिक्किम में हुई दुर्घटना में शामिल सेना की गाड़ी चाटेन से थंगू की तरफ जा रहे तीन गाड़ियों के काफिले का एक हिस्सा था। जो मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया है।”
इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख प्रकट किया और उन्होंने कहा कि “उत्तरी सिक्किम में हुए एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।”