Tillu Tajpuriya Murder: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बीते 19 दिनों में 2 गैंगस्टरों की हत्या, पहले प्रिंस तेवतिया अब टिल्लू ताजपुरिया की हुई हत्या
Tillu Tajpuriya Murder: देश का हाई सिक्योरिटी जेल अब सुरक्षित नहीं रहा। यहां बीते 19 दिनों में तिहाड़ जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या हुई है। सबसे पहले 14 अप्रैल को दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की जेल में हत्या हुई थी। वहीं, आज जेल में ही टिल्लू ताजपुरिया की लोहे की रॉड को घोंपकर हत्या कर दी गई है। ये बीते 19 दिनों में दूसरा गैंगवार है।
स्वस्तिक क्या होता है, किसी भी शुभ कार्य से पहले इसे क्यों बनाया जाता है? जानिए इसका कारण और रहस्य
तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हुई हत्या
- दिल्ली के तिहाड़ जेल में बीते 19 दिनो में एक बाद फिर गैंगवार देखने को मिला।
- इस गैंगवार में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हो गई।
- जानकारी के मुताबिक, 2 मई की सुबह एक लोहे की रॉड से टिल्लू ताजपुरिया पर हमला कििया गया था।
- ये हमला योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने किया था।
- जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
- टिल्लू पर रोहिणी कोर्ट में शूटआउट कराने का आरोप लगाया गया था।
- इस शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की गई थी।
कौन था ये टिल्लू ताजपुरिया?
- तिहाड़ जेल से पहले टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था।
- किंतु जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे मंडोल जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
- वह अपने सभी कामकाज जेल से ही संभाला करता था।
- वह कुख्यात बदमाश नवीन बाली, कौशल और गैंगस्टर नीरज बवानिया के साथ मिलकर गैंग ऑपरेट किया करता था।
- उसने अपना नाम टिल्लू ताजपुरीय रखा, क्योंकि कहा जाता है कि वह जिस गांव का रहने वाला था उस गांव का नाम ताजपुरिया है।
- गैंगस्टर नीरज बवानिया के गिरफ्तार होने के बाद टिल्लू और गोगी गैंग के बीच उनके वर्चस्व को लेकर लड़ाई बहुत बढ़ गई थी।
- जिस कारण दोनों गैंग के बीच मुठभेड़ हुई और दोनों गैंग के सदस्यों की जानें गईं।
रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था नाम
- टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल से ही गैंग को ऑपरेट किया करता था।
- उसका नाम रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट में भी आया था।
- सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में दो हमलावरों ने जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या की थी।
- दोनो हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे।
- इस हमले में गैंगस्टर गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
- लेकिन, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों ही शूटरों को मार गिराया था।
- उस दौरान टिल्लू ताजपुरिया मंडोली जेल में बंद था।
- उसकी गोगी गैंग से पहले से ही दुश्मनी थी और उसका नाम इस शूटआउट से भी जुड़ा था।
गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हुई हत्या
- इससे पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल में ही 14 अप्रैल की शाम 5 बजे गैंगवार हुआ था।
- जानकारी के अनुसार, जेल नं. 3 में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी।
- इसी दौरान चार गैंगेस्टर्स पर धारदार हथियार से वार किया गया।
- जिसमें प्रिंस तेवतिया पर 7 से 8 बार हमला किया गया था।
- सूचना मिलते ही तिहाड़ प्रशासन द्वारा सभी घायलों को नजदीकी डीडीयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
- जहां इलाज के दौरान प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई थी।

कौन था ये गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया?
- गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया पर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
- इसकी हत्या का आरोप रोहित चौधरी के गैंग पर लगा था।
- जानकारी के अनुसार, सबसे पहले प्रिंस तेवतिया द्वारा रहमान पर हमला किया गया था।
- जिसके बाद जवाबी हमले में रहमान ने प्रिंस तेवतिया पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
- प्रिंस तेवतिया साउथ दिल्ली का गैंगस्टर था।
- रिपोर्ट के अनुसार तेवतिया की दुश्मनी साउथ दिल्ली के ही एक शातिर अपराधी रोहित चौधरी से चल रही थी।
- उसे 2019 में स्पेशल सेल द्वारा एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था।
- उस दौरान उसके पैर पर गोली लगी थी।
- लेकिन, उसके बाद वो जेल से बाहर आ गया था।
- किंतु, एक बार फिर 2021 में क्राइम ब्रांच द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था।