SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

Tripple Murder Case: सरकारी नौकरी के लालच में बेटे ने टीचर पिता-मां और दादी की करी हत्या, सैनिटाइजर और लकड़ी की मदद से घर में जलाता रहा डेडबॉडी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

Tripple Murder Case: सरकारी नौकरी के लालच में बेटे ने टीचर पिता-मां और दादी की करी हत्या, सैनिटाइजर और लकड़ी की मदद से घर में जलाता रहा डेडबॉडी

सार

छत्तीसगढ़ में एक बेटे ने पैसों और अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी पाने के लालच में अपने माता-पिता और दादी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के पिता शिक्षक थे। हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने तीनों शवों को घर के पीछे दो दिन तक जलाया। वहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए तीनों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पुलिस द्वारा जब मामले की जांच की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

CUET UG Exam 2023: NTA ने CUET UG की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप किया जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

विस्तार

Tripple Murder Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने पैसों और अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी के लालच में अपने माता-पिता और दादी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद घर में ही लाशों दो दिन तक जलाता रहा। साथ ही अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उन्हे घर में खून के छींटे मिले।

इसके अलावा पुलिस को घर में जले हुए मानव हड्डियां भी मिली। जिसके बाद शक के आधार पर मृतक के बड़े बेटे उदित से सख्ती से पूछताछ की। जिसमे उसने माता-पिता और दादी की हत्या की बात कबूल कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला महासमुंद जिले के सिघोड़ा थाना क्षेत्र के गांव पुटका का है। जहां शिक्षक प्रभात भोई अपनी पत्नी सुलोचना भोई और अपनी 75 वर्षीय मां झरना भोई के साथ रहते थे। प्रभात के दो बेटे है, जिसमे से एक बेटा उदित भी उनके साथ रहता था। वहीं दूसरा बेटा रायपुर में MBBS कर रहा है। जानकारी के अनुसार, बड़ा बेटा नशे का आदी है। वह आए दिन पैसों के लिए अपने माता-पिता से लड़ता रहता था।

Tripple Murder Case: सरकारी नौकरी के लालच में बेटे ने टीचर पिता-मां और दादी की करी हत्या, सैनिटाइजर और लकड़ी की मदद से घर में जलाता रहा डेडबॉडी
आरोपी उदित भोई (फाइल फ़ोटो)

7 मई को पैसे को लेकर शिक्षक का बड़े बेटे के साथ हुई थी लड़ाई

  • पुलिस ने बताया कि बीते 7 मई को शिक्षक प्रभात भोई और उनके बड़े बेटे उदित के बीच पैसों को लेकर लड़ाई हुई थी।
  • जिसके बाद उसी दिन आरोपी ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची।
  • जब रात में घर के सभी लोग सो गए तब करीब 2 से 3 बजे के बीच उदित ने हॉकी स्टिक से पहले अपने पिता के सिर पर मारा और उसके बाद मां सुलोचना को मार दिया।
  • जिसके बाद आवाज सुन उदित की दादी उठीं तो उसमे उनके सिर पर स्टिक से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी।
मृतक शिक्षक प्रभात भोई का घर (फाइल फोटो)
मृतक शिक्षक प्रभात भोई का घर (फाइल फोटो)

आरोपी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  • माता-पिता और दादी की हत्या कर आरोपी ने लाश को घर के बाथरूम में रख दिया।
  • जिसके एक दिन बाद उसने घर के पीछे तीनों शवों को जला दिया।
  • उसने लकड़ी और सैनिटाइजर डालकर दो दिनों तक शवों को जलाया।
  • जिसके बाद 12 मई को आरोपी उदित ने बेहद शातिराना अंदाज में सिंघोड़ा थाने में अपने माता, पिता और दादी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
JBC NTA CUET PG General Test 2022, 15 Model Papers Based On Latest CUET PG Exam Pattern
Buy Now

शिक्षक के छोटे बेटे ने घर में खून के छींटे देखे

  • अपने माता-पिता और दादी की गुमशुदगी का पता चलते ही शिक्षक प्रभात का छोटा बेटा अमित अपने गांव पुटका आ गया।
  • जहां उसने अपने घर पर ताला लगा देखा।
  • अमित रायपुर में MBBS कर रहा है।
  • ताला लगा देख वह समझ गया कि उसका भाई उदित कहीं चला गया था।
  • जिसके बाद अमित अपने घर की पीछे की बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुआ।
  • जहां उसने देखा कि घर में खून के छींटे पड़े हुए है।
  • साथ ही आंगन में किसी चीज के जलाने के निशान के साथ ही कुछ मानव हड्डियां भी पड़ी थीं।
  • जिसके बाद उसने सिंघोड़ा थाने जाकर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घर के पीछे मिले जलाए गए निशान (फाइल फोटो)
घर के पीछे मिले जलाए गए निशान (फाइल फोटो)

पिता के मोबाइल से आरोपी करता था मैसेज

  • इस दौरान आरोपी उदित अपने पिता के मोबाइल से से अपने भाई अमित और अन्य रिश्तेदारों को सभी के सही सलामत होने का मैसेज भेजा करता था,
  • जिससे सभी को ऐसा लगे कि प्रभात सही सलामत हैं।
  • शिक्षक के छोटे बेटे अमित के शिकायत करने पर पुलिस ने मृतक के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया।
  • जिस पर लोकेशन घर के पास की ही मिली।
  • जिसके बाद पुलिस प्रभात भोई के घर की जांच की।
  • जिसमे पुलिस को घर में खून के छींटे और शव जलाए जाने के निशान मिले।
  • साथ ही, उस राख में मानव हड्डियां भी थे।

ग्रामीणों ने पुलिस को शिक्षक के घर से उठते धुएं के बारे मे बताया

  • मृतक शिक्षक का घर बस्ती से कुछ दूरी पर स्थित है।
  • जिस कारण बस्ती के लोगों इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं हो सकी।
  • किंतु बस्ती के लोगों ने पुलिस को शिक्षक के घर से धुआं उठने की बात कही।
  • जिसके बाद पुलिस द्वारा शिक्षक के बड़े बेटे उदित से पूछताछ की गई।
  • जिसमे पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
  • किंतु पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने माता-पिता और दादी की हत्या की बात को कबूल कर लिया।
  • पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज कििया गया है।
  • साथ ही, उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

घटना के बारे मे पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई ने जानकारी देते हुए कहा कि-

  • आरोपी उदित भोई द्वारा 12 मई को शिकायत की गई थी कि उसके पिता प्रभात भोई इलाज के लिए कही बाहर गए हैं और वह लौटे नहीं हैं।
  • जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई।
  • जब मोबाइल लोकेशन निकाली गई तो वह घर के पास की ही लोकेशन मिली।
  • ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि यहां बीते दो दिन से धुआं उठ रहा था।
  • साथ ही उदित लोगों से अनुकंपा नियुक्ति कैसे होती है इसके बारे में पूछता रहता था।
  • एसपी ने बताया कि पुलिस जब घर के भीतर गई तो उन्हे वहां खून के छींटे और जलाए जाने के निशान मिले।
  • साथ ही राख में मानव के अवशेष भी मिले।
  • जिसके बाद, पुलिस को समझ आ गया कि तीनों की हत्या करके यहीं जलाया गया है।
  • जिसके बाद, आरोपी उदित से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी।
  • उसने पुलिस को बताया कि 7 मई को पैसे के लिए उसका झगड़ा हुआ था।
  • जिसके बाद रात को उसने इस घटना को अंजाम दिया।
  • पुलिस द्वारा आरोपी उदित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED

Skip to content